रायपुर। मलखंभ के खिलाड़ियों द्वारा आज नारायणपुर में रोमांचक प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसके साक्षी बने और उन्होंने मलखंभ का बेहतरीन प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मलखंभ का अनोखा प्रदर्शन किया गया था, जिसे देखने का अवसर मिला था। अबूझमाड़ के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मलखंभ का हैरत अंगेज प्रदर्शन देखकर लोगों ने दांतो तले उंगली दबा ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नारायणपुर में एक बार…
श्रेणी: रायपुर
छत्तीसगढ़ की तरूणाई नई अंगड़ाई लेकर उठ खड़ी हुई है जो सुरक्षित और सुखद भविष्य का संकेत : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी रेडियोवार्ता लोकवाणी की 14वीं कड़ी में आज युवाओं से रूबरू हुए। रेडियोवार्ता की यह कड़ी युवाओं को समर्पित रही। मुख्यमंत्री ने युवाओं द्वारा रिकार्डेड संदेश के माध्यम से साझा किए गए विचारों और सुझावों पर विस्तार से चर्चा की और युवाओं की जिज्ञासाओं का समाधान करने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने इस कड़ी में युवाओं को नए वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की तरूणाई नई अंगड़ाई लेकर उठ खड़ी हुई है। जो हम सबके सुरक्षित और सुखद भविष्य का संकेत…
हर व्यक्ति का विकास हो, हर बच्चा-नौजवान स्वस्थ हो, शिक्षित हो, स्वालम्बी बने : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार रात्रि रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद दूसरी बार आश्रम के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ है। आज हम सब स्वामी विवेकानंद को स्मरण कर रहे है। स्वामी विवेकानंद जी के बारे में जितना कहे कम है। स्वामी जी ने देश में ही नही पाश्चातय देशों में भी वेदों की जानकरी पहुचाई है। स्वामी जी ने…
मुख्यमंत्री ने डीआरजी पुलिस बल से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने दो दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान शनिवार को डीआरजी पुलिस बल के जवानों से मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उनका कुशलक्षेम पूछा तथा अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उनकी हौसला आफजाई की। श्री बघेल ने पुलिस बल को नक्सल समस्या खत्म करने, नवयुवकों को मुख्यधारा में लाने, शिविर लगाकर ग्रामीणों को समझाईश देने, सहित अन्य विषयों पर चर्चा की। जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने पुलिस बल द्वारा किये जा रहे कार्यो, उपलब्धियों एवं नक्सल उन्मूलन…
मुख्यमंत्री से विभिन्न समाजिक संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज जिला मुख्यालय नारायणपुर के सर्किट हाउस में विभिन्न समाजिक संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान उनकी मांगों पर परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही के लिए आवश्वस्त किया। इस दौरान विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने नारायणपुर आगमन पर मुख्यमंत्री श्री बघेल का आत्मीय स्वागत किया और विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देने के लिए आभार जताया। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने आए समाज के प्रतिनिधियों में से गुजराती, जैन, देवांगन, हल्बा, साहू, बंग, मुस्लिम, केंवट, कुर्मी, बंगाली, सतनामी,…
बहुभाषा का ज्ञान होना हर विद्यार्थी के लिए फायदेमंद, अंग्रेजी है वैश्विक भाषा अतः सभी सीखें : मुख्यमंत्री
रायपुर। ‘‘वर्तमान युग प्रतिस्पर्धा का युग है, यहां प्रतिस्पर्धा हर क्षेत्र में है। अतः शिक्षा के क्षेत्र में भी यही बात लागू होती है। इसलिए विशेष योग्यताधारी होने के लिए जितनी भाषा का ज्ञान हमें होगा, हमारे सफल होने के अवसर उतने ही बढेंगे। जिला मुख्यालयों में अंग्रेजी माध्यम की शालाओं को प्रारंभ किया जाना ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा में समान अवसर देने और लक्ष्य प्राप्ति की ओर उठाया गया एक बड़ा कदम है।’’ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को नारायणपुर जिले के सिंगोड़ीतराई में स्वामी…
पुलिस परिवार के पंप पर पहली ग्राहक की गाड़ी में मुख्यमंत्री ने भरा पेट्रोल
रायपुर। नारायणपुर में पुलिस परिवार द्वारा स्थापित पेट्रोल पंप में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहली ग्राहक की गाड़ी में स्वयं पेट्रोल भरा। उन्होंने बिल बुक से पहली पर्ची काटकर स्वयं ग्राहक को सौंपी। इससे पहले श्री बघेल ने ही इस पेट्रोल पंप का लोकार्पण किया था। पुलिस का मितान पुलिस पेट्रोल पंप नारायणपुर के नये बस स्टैंड में स्थित है। मुख्यमंत्री ने जिस पहली ग्राहक सुश्री कविता नाग के वाहन में पेट्रोल भरा वह इस पल से अभिभूत थी। लगभग एक करोड़ की लागत से बने इस नवनिर्मित पेट्रोल…
बस्तर की प्राचीन संस्कृति और परम्परा के संरक्षण व संवर्धन के लिए सरकार कृतसंकल्पित – मुख्यमंत्री
रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिवसीय प्रवास पर आज शनिवार को नारायणपुर पहुंचे और वहां 77 करोड़ 80 लाख रूपये के 26 कार्यों का भूमिपूजन और 8 करोड़ 11 लाख रूपये के 14 विकास कार्यों का लोकर्पण किया। विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन के अवसर पर आयोजित समारोह में विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि बस्तर की प्राचीन संस्कृति व परम्परा के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए सरकार कृतसंकल्पित है। नारायणपुर जिले में 50 घोटुल निर्माण की मांग थी, लेकिन हमारी…
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय विद्यालय गरांजी का किया अवलोकन, मंत्रीगणों ने विद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नारायणपुर के गरांजी स्थित केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बस्तर सांसद और मंत्रीगणों के साथ वृक्षारोपण भी किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केन्द्रीय विद्यालय में संचालित गतिविधियों की सराहना करते हुए वहां की विजिटर्स बुक में विद्यालय के शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने वाली पक्तियां भी लिखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत से किया गया। कार्यक्रम के दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज, राज्य के वाणिज्य कर एवं आबकारी मंत्री…
बस्तर की गौरवशाली परंपरा को सहेजने इस साल बनेंगे 100 पक्के घोटुल
रायपुर। युवाओं के पारंपरिक चेतना केंद्र के रूप में प्रसिद्ध, किंतु अब लुप्त हो रही बस्तर की घोटुल परंपरा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा से पुनर्जीवन मिलने की उम्मीद बंधी है। आज नारायणपुर में श्री बघेल ने जिले में इस साल 100 घोटुलों के निर्माण की घोषणा की। साथ ही साथ उन्होंने यहां की सभी 104 पंचायतों में 9-9 लाख रुपए की लागत से देवगुड़ियों का विकास करने की भी घोषणा की। अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा घोटुलों और देवगुड़ियों के संबंध में की गई…
