रायपुर। नए साल के पहले दिन छत्तीसगढ़ राज्य ने एक बार फिर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गरीबों के लिए प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत समावेशी मॉडल मोर जमीन-मोर आवास को भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री, हरदीप सिंह पुरी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। भारत सरकार, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री आवास…
श्रेणी: रायपुर
नये साल की मुख्यमंत्री की पहली सुबह श्रमवीरों के साथ, रिसाली पहुंच श्रमिकों का मुंह मीठा कराया और की आत्मीय बातचीत
रायपुर। रिसाली, भिलाई के श्रमवीरों के नये साल की पहली सुबह की मिठास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोली। सुबह-सुबह जब कामगार काम के लिए चावड़ी पहुंचे तो यहां अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर बहुत उत्साहित हुए। फिर मुख्यमंत्री ने सभी का मुंह मीठा कराया, उन्हें शाल भेंट की और नव वर्ष की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्रमवीर हमारे हाथ हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से छत्तीसगढ़ को सृजित किया है। विकास की यह बुलंद इमारत जो दिखती है उसकी नींव भी श्रमवीरों ने तैयार की है और इमारत भी…
छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की अलख जगाने हमेशा स्मरणीय रहेंगे स्वर्गीय ताराचंद साहू: मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की अलख जगाने के लिए स्वर्गीय ताराचंद साहू हमेशा याद किए जाएंगे। छत्तीसगढ़िया आत्मगौरव के लिए बड़ा कार्य स्वर्गीय साहू ने किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय ताराचंद साहू की जयंती के अवसर पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय ताराचंद साहू उन लोगों में से थे जिन्हें लगता था कि छत्तीसगढ़ राज्य तो बन गया है लेकिन छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान और अस्मिता के लिए अभी काफी कार्य शेष है। इसके लिए वे आगे बढ़े और…
प्रदेश में 31 दिसम्बर तक 49.97 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, अब तक 12.88 लाख किसानों ने बेचा धान
रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 31 दिसम्बर 2020 तक 49 लाख 97 हजार मीट्रिक धान की खरीदी की गई है। अब तक राज्य के 12 लाख 88 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा। राज्य के मिलरों को 15 लाख 32 हजार मीट्रिक टन धान का डी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध मिलरों द्वारा अब तक 11 लाख 75 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। खरीफ वर्ष 2020-21 में 31 दिसम्बर 2020 तक राज्य के बस्तर जिले में 64 हजार 170 मीट्रिक टन…
मुख्यमंत्री ने चंदूलाल चंद्राकर की जयंती पर उन्हें किया याद
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व लोकसभा सांसद, केन्द्रीय मंत्री और निर्भीक पत्रकार चन्दूलाल चन्द्राकर की जयंती 1 जनवरी पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने चंदूलाल चंद्राकर के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि चंदूलाल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण सर्वदलीय मंच के अध्यक्ष के रूप में राज्य आंदोलन को नई शक्ति प्रदान की। राजनीति के पूर्व वे सक्रिय पत्रकारिता से जुड़े। पत्रकार के रूप में उन्होंने खूब ख्याति कमाई। छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय समाचार पत्र के संपादक पद पर पहुंचने वाले वे प्रथम व्यक्ति थे। उन्होंने…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुलिस जवानों के साथ मनायेंगे नया साल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक जनवरी को पुलिस जवानों के साथ नया साल मनाएंगे। श्री बघेल नव वर्ष के उपलक्ष्य में पुलिस लाईन ग्राउंड रायपुर में दोपहर 1.30 बजे पुलिस विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आये पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों से रूबरू होकर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनायें देंगे और उनका उत्साहवर्धन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जवानों से चर्चा भी करेंगे। श्री बघेल पुलिसकर्मियों के साथ दोपहर भोज में भी शामिल होंगे। राज्य बनने के बाद ये पहला अवसर होगा जब मुख्यमंत्री पुलिसकर्मियों के…
नए साल में छत्तीसगढ़ ने देश में लहराया परचम, 28 राज्यों और 8 संघशासित प्रदेशों की कड़ी प्रतियोगिता में हुआ छत्तीसगढ़ का चयन
नई दिल्ली। गणतन्त्र दिवस पर इस बार नई दिल्ली के राजपथ पर छत्तीसगढ़ के लोक संगीत का वाद्य वैभव दिखेगा। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के लिए छत्तीससगढ़ राज्य की झांकी को रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति ने लगातार दूसरे साल भी मंजूरी दे दी है। वहीं, कई बड़े राज्यों की झांकी अपना स्थान बनाने से चूक गयी। झांकी के चयन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बधाई दी है। रक्षा विभाग की कठिन चयन प्रक्रिया से गुजरने के बाद इस बार की झांकी में छत्तीसगढ़ के जनजातीय…
मुख्यमंत्री ने राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीदी व्यवस्था के बेहतर संचालन करने हेतु प्रधानमंत्री से दूरभाष पर की चर्चा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूरभाष पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य मे समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान को मिलिंग उपरान्त केन्द्रीय पूल में भारतीय खाद्य निगम को परिदान किये जाने हेतु आवश्यक अनुमति खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार से अब तक प्राप्त नही होने के संबंध में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की अनुमति प्राप्त न होने से वर्तमान में खरीदी केन्द्रों पर धान का उठाव न होने के कारण जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। इससे धान के निराकरण में विलंब होगा…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक ओमप्रकाश राठिया के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के पूर्व विधायक ओमप्रकाश राठिया के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। धरमजयगढ़ के पूर्व विधायक श्री ओमप्रकाश राठिया जी के निधन का समाचार दुखद है। मैं ईश्वर से परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ। — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 31, 2020 मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री राठिया के परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि नया वर्ष सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि राज्य सरकार किसानों, मजदूरों, गरीबों, युवाओं, महिलाओं सहित सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है। नई सरकार ने कोरोना संकट के बावजूद उद्योग, कृषि के क्षेत्र की रफ्तार कम नही होने दी। राज्य सरकार के फैसलों से छत्तीसगढ़ के विकास का पहिया गतिमान रहा।…
