रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पुलिस के सीजी-कॉप (CG-COP) मोबाईल एप को लॉंन्च किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा विकसित मोबाईल एप आम नागिरकों को पुलिस के नजदीक लाने और पुलिस से सहायता प्राप्त करने के लिये परस्पर विश्वास को विकसित करने में मदद करेगा। अपराध नियंत्रण की दिशा में यह एप नागरिकों और पुलिस के बीच एक सेतु का काम करेगा। आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पुलिस के सीजी-कॉप (CG-COP) मोबाईल एप को लॉंन्च किया। छत्तीसगढ़ पुलिस…
श्रेणी: रायपुर
मुख्यमंत्री ने हिंदी दिवस पर दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिन्दी दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि हिन्दी ने देश को एक सूत्र में बांधने में अहम भूमिका निभाई है। हिन्दी हमारी विविधता में एकता को पुष्ट करती है। हिन्दी सर्व सुलभ और सहज ग्रहणीय भाषा है। राजभाषा हिन्दी अत्यंत समृद्ध एवं जीवंत भाषा है,इसका स्वरूप समावेशी हैै और उसकी लिपि देवनागरी विश्व की सबसे पुरानी एवं वैज्ञानिक लिपियों में से है, उसका शब्द भंडार एक तरफ संस्कृत से तो दूसरी तरफ अन्य अनेक देशी-विदेशी भाषाओं के शब्दों…
सिफारिश और दबाव में आए बिना निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार मरीजों को कोविड अस्पताल में ले भर्ती : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोरोना की रोकथाम के लिए सामाजिक संगठनों, गैर सरकारी और स्वंयसेवी संस्थाओं की भी सहायता लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभिन्न समाजों द्वारा संचालित धर्मशालाओं तथा आश्रम संस्थाओं के साथ ही उनके संचालन से जुड़े लोगों को भी कोरोना नियंत्रण से जोड़ने कहा है। मुख्यमंत्री ने आज अपने निवास कार्यालय में हुई उच्च स्तरीय बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कलेक्टरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की सिफारिश और दबाव में आए बिना डॉक्टरों की सलाह…
“लोकवाणी में इस बार” समावेशी विकास, आपकी आस “विषय पर होगी बात” लोकवाणी की आगामी कड़ी का प्रसारण 13 सितंबर को
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 10वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 13 सितंबर, रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘समावेशी विकास ,आपकी आस ’ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। सुनिए- 13 सितम्बर, रविवार को लोकवाणी की 10 वीं कड़ी pic.twitter.com/TkkrUBAP9y — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) September 10, 2020 लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
गौठानों में वर्मी टांकों और धान खरीदी केन्द्रों में चबूतरों-शेड निर्माण को प्राथमिकता से मिलेगी स्वीकृति : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौठानों में गोबर से वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने के लिए मनरेगा से वर्मी टांका निर्माण के कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गौठान समितियों से वर्मी टांका निर्माण के लिए जितनी मांग आती है, उन्हें तत्काल स्वीकृति प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद की बैठक में यह निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना…
श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल प्रबंधन ने सेवा का उच्चतम मापदण्ड स्थापित किया : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल प्रबंधन के काम-काज की सराहना की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस हॉस्पिटल ने मानव सेवा का उच्चतम मापदण्ड स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि संजीवनी हॉस्पिटल प्रबंधन में हृदयरोग से पीड़ित नन्हे-मुन्हे बच्चों को नया जीवनदान देकर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। राज्य को एक नई पहचान दी है। उन्होंने इस मौके पर श्री सत्य साई बाबा को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ की पहचान हिन्दुस्तान के दिल के रूप में…
आवर्ती चराई योजना में स्वीकृत किए जाए मनरेगा से कार्य : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में कैम्पा शासी निकाय की प्रथम बैठक आयोजित की गई। श्री बघेल ने बैठक में कैम्पा मद से कराये गए कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2019-20 में कैम्पा के वार्षिक कार्ययोजना के तहत 429 करोड़ 21 लाख रूपए की राशि खर्च कर विभिन्न रोजगार मूलक कार्यो के जरिए 89.73 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजित किया गया। वर्ष 2020-21 में कोरोना संकट काल के दौरान एक अप्रैल से अब तक 219 करोड़…
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत गठित राज्य स्तरीय सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। सदस्यों ने बैठक में सुझाव दिया कि जाति प्रमाण-पत्रों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने सदस्यों के सुझावों पर जाति प्रमाण-पत्रों के निरस्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया आसान है, लेकिन उसके निरस्त…
पशुपालकोें, गरीबों और जरूरतमंदों के हाथों में पैसा पहुंचाने राजीव गांधी का सपना हो रहा है पूरा : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से गोधन न्याय योजना के तहत प्रदेश के 76 हजार 803 गोबर विक्रेताओं को तृतीय किस्त 6 करोड़ 27 लाख रूपए का भुगतान किया। इन पशुपालकों एवं गोबर विक्रेताओं से 31 अगस्त तक 3 लाख 13 हजार 765 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई। उल्लेखनीय है छत्तीसगढ़ की पारंपरिक हरेली तीहार से प्रारंभ गोधन न्याय योजना के तहत अब तक 12 करोड़ 70 लाख रूपए से अधिक की राशि गोबर विक्रेताओं को हस्तांतरित की जा चुकी है। योजना का अधिकतम…
खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में भी छत्तीसगढ़ की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य की पूरे देश में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में भी नई पहचान बनेगी। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ में एथेनॉल निर्माण संबंधी 507 करोड़ 82 लाख रूपए के चार प्रस्तावों पर एमओयू संपन्न हुआ। इन इकाईयों की वार्षिक उत्पादन क्षमता एक लाख 17 हजार 500 किलोलीटर एथेनॉल निर्माण की है, जिसके लिए लगभग 3 लाख 50 हजार टन धान की आवश्यकता होगी। चारों इकाईयों में 583 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। इन इकाईयों में से…
