मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार पर दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। आज यहां हरेली की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि हरेली छत्तीसगढ़ के जन-जीवन में रचा-बसा खेती-किसानी से जुड़ा पहला त्यौहार है। इसमें अच्छी फसल की कामना के साथ खेती-किसानी से जुड़े औजारों की पूजा की जाती है। पूजा कर हम धरती माता का हमारे भरण पोषण के लिए आभार व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस वर्ष हरेली का त्यौहार प्रदेशवासियों के लिए ‘गोधन…

बस्तर में स्टील उद्योग को 30 प्रतिशत पर रियायत मिले लौह अयस्क, मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर किया आग्रह

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर बस्तर में स्टील उद्योग को एन.एम.डी.सी. के माध्यम से 30 प्रतिशत रियायत पर लौह अयस्क उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इससे बस्तर में बड़े पैमाने पर स्टील उद्योगों का संचालन और इसके जरिए बड़े पैमाने पर स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी, जिससे बस्तर के विकास और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में इस बात का उल्लेख भी किया है कि राज्य शासन की ओर से…

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, कृषि उत्पाद व्यापार और वाणिज्य अध्यादेश 2020 वापस लेने का किया अनुरोध

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे भारत सरकार द्वारा जारी कृषि उत्पाद व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन एवं सुविधा) अध्यादेश 2020 को वापस लेने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि भारत सरकार द्वारा 5 जून को जारी यह अध्यादेश कृषकों के हित में नहीं है, रोजगार के अवसरों को कम करने वाला और संघीय ढांचे की मान्य परंपराओं के विपरीत है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है, राज्य की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है…

मुख्यमंत्री ने डॉ. खूबचंद बघेल को उनकी जयंती पर श्रद्धाजंलि अर्पित की

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धाजंलि अर्पित की। श्री बघेल ने डॉ. खूबचंद बघेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, राज्य खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती करुणा शुक्ला भी उपस्थित थीं। छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा, समृद्ध छत्तीसगढ़ को अपना दृढ़ संकल्प बनाने वाले, महान स्वतंत्रता संग्राम…

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित समारोह में संसदीय सचिवों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम अपने रायपुर निवास परिसर में आयोजित सादगीपूर्ण एवं गरिमामय समारोह में 15 विधायकों को संसदीय सचिव के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। नव-नियुक्त संसदीय सचिवों में चिंतामणी महाराज ने संस्कृत में शपथ ली, जबकि पारसनाथ राजवाड़े, अंबिका सिंहदेव, चन्द्रदेव प्रसाद राय, द्वारिकाधीश यादव, गुरूदयाल सिंह बंजारे, इंद्रशाह मण्डावी, कुंवरसिंह निषाद, डॉ. रश्मि आशीष सिंह, रेखचंद जैन, शकुन्तला साहू, शिशुपाल सोरी, यू.डी. मिंज, विकास उपाध्याय और विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने बारी-बारी से हिन्दी में शपथ ली। शपथग्रहण के बाद मुख्यमंत्री…

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज उनके राजधानी रायपुर निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए: – गोधन न्याय योजना: राज्य के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम – नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी के स्वीकृत गोठानों को रोजगारोन्मुख बनाने हेतु ‘‘गोधन न्याय योजना‘‘ का अनुमोदन किया गया। प्रदेश में हरेली पर्व से इस योजना की शुरूआत होगी। प्रदेश में अब तक 5300 गोठान स्वीकृत किए जा चुकें है जिसमें से ग्रामीण क्षेत्रों में 2408 और शहरी क्षेत्रों में 377 गोठान बन चुकें हैै।…

गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में कलेक्टरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में कलेक्टरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बैठक में कहा कि जिन गौठानों में अब तक गौठान समितियां नहीं बनी है, वहां गौठान समितियों का गठन तत्काल किया जाए। गौठान समितियों का गठन प्रभारी मंत्रियों के अनुमोदन से किया जाए। उन्होंने कहा कि योजना में गांव के…

छत्तीसगढ़ में आदिवासियों तथा वनवासियों के हित में 31 लघु वनोपजों की खरीदी : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व समाज के कार्यकारी अध्यक्ष बी.एस. रावटे ने किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मुलाकात के दौरान कहा कि आदिवासी समाज की गिनती हमारे सबसे प्राचीन समाज में होती है। छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की आदिम संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए हर संभव पहल की जा रही है। साथ ही उनके उत्थान और भलाई के लिए शासन द्वारा अनेक कल्याणकारी कार्यक्रमों का संचालन किया जा…

खाद्य प्रसंस्करण और वन उत्पादों के वेल्यू एडिशन के क्षेत्र में काम करने के इच्छुक एनजीओ को मिलेगा हर संभव सहयोग : सीएम भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि खाद्य प्रसंस्करण, लघु वनोपजों और वनौषधियों के वेल्यू एडिशन तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं के कौशल उन्नयन के क्षेत्र में काम करने की इच्छुक गैर सरकारी संगठनों को राज्य सरकार हर संभव सहयोग देगी। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘पेन आईआईटी ग्लोबल ई-कॉनक्लेव’ में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में इन क्षेत्रों में काम करने की काफी संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों में काम करने की इच्छुक संस्थाओं का छत्तीसगढ़ में स्वागत है। कॉन्क्लेव…

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक समृद्ध और खुशहाल राज्य के रूप में तेजी से पहचान बनाने लगा है। इसके विकास के लिए हमारे पुरखों ने जो सपना संजोया था, उसे साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इसके तहत राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में सभी वर्गों के लोगों की भलाई और खुशहाली के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और उन्हें उन्नति के लिए भरपूर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़…