कोरोना काल में जब लो गों का रोजगार छूट रहा है, वहीं प्रदेश में शुरू हुई एक नई फैक्टरी, स्थानीय लोगों को मिला रोजगार : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ में निजी क्षेत्र की पहली फ्रोजन फूड इकाई ’गोल्ड’ का शुभारंभ किया। यह इकाई रायपुर के उरला क्षेत्र के बोरझरा में स्थित है। गोयल ग्रुप द्वारा प्रारंभ की गई इस इकाई में शाकाहारी फूड प्रोडक्ट तैयार किए जा रहे हैं।  मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना काल में जब लोगों का रोजगार छूट रहा है, प्रदेश में एक नई फैक्टरी शुरू हुई, जिसमें स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है। श्री बघेल…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों से की अपील, मुख्यमंत्री सहायता कोष में करें पुनः सहयोग

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में कार्यरत सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों से अपील की है कि कोरोना महामारी के इस संकट में जरूरतमंदों और पीड़ितों की सहायता के लिए पूर्व की तरह आगे भी सहयोग राशि प्रदान करें। श्री बघेल ने अधिकारी-कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा है कि उनके द्वारा पूर्व में मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी गई सहयोग राशि से इस संकटकाल में जरूरतमंदों को काफी राहत मिली है। उन्होंने सभी से पुनः अपील की है कि संकट की इस घड़ी में दैनिक वेतनभोगी मजदूरों, जरूरतमंदों और पीड़ितों…

मुख्यमंत्री ने राज्यों के लिए दी गई जीएसडीपी के 2 प्रतिशत अतिरिक्त उधार की सीमा को सभी शर्तो से मुक्त करने का किया आग्रह

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेेल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को प्रत्र लिखकर राज्यों के दिए दी गई जीएसडीपी के दो प्रतिशत अतिरिक्त उधार सीमा पर पुनर्विचार करते हुए इसे सभी शर्तो से मुक्त रखने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि वर्तमान समय में राज्य सरकारों द्वारा जनकल्याण के तात्कालिक एवं प्राथमिक दायित्वों को संतोषजनक ढंग से निर्वाह करना ज्यादा महत्वपूर्ण है। राज्यो के आग्रह पर जन कल्याणकारी दायित्वों के निर्वहन के लिए भारत सरकार द्वारा जीएसडीपी का 2 प्रतिशत अतिरिक्त उधार सीमा की…

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निधि की सलाहकार समिति की बैठक

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निधि की सलाहकार समिति की 16वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में खनिज विकास कार्यों, खनिज अन्वेषण, खनिज ऑनलाईन परियोजना और रायपुर तथा बिलासपुर में रासायनिक लैब स्थापित करने की विभिन्न परियोजनाओं के लिए 110 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई। छत्तीसगढ़ खनिज विकास निधि सलाहकार समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ मिनरल डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन की विभिन्न परियोजनाओं हेतु 62 करोड़ रूपए के ऋण की स्वीकृति दी गई, जिसमें मुख्यतः बाक्साईट खनिज परियोजनाओं के लिए…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कोरोना नियंत्रण, व्यवस्थाओं और आगे की रणनीति तय करने ली महत्वपूर्ण बैठक

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में कोरोना संक्रमण से बचाव, नियंत्रण के उपायों और मरीजों के इलाज की व्यवस्थाओं की समीक्षा की साथ ही आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने क्वारेंटीन सेंटर्स की व्यवस्था, अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तरों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि संक्रमित व्यक्ति से अस्पताल आने वाले अन्य मरीजों में संक्रमण नहीं फैले। चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ के लोग संक्रमण से बचाव के लिए गाइड लाईन का पालन करें।…

मुख्यमंत्री श्री बघेल की धार्मिक स्थलों में फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ पूजा अर्चना, शंखनाद और मंत्रोच्चार के साथ 31 ब्राम्हणों ने व्यक्त किया आभार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा धार्मिक स्थलों में आज से फिजिकल और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पूजा अर्चना प्रारंभ किये जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए आज उनके निवास स्थान पर रायपुर विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में 31 ब्राम्हणगणों ने शंखनाद एवं मंत्रोचार के साथ उनका आभार व्यक्त कर अभिनंदन किया। विधायक विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ में धार्मिक स्थलों के खोले जाने का पूरा श्रेय मुख्यमंत्री श्री बघेल को देते हुए कहा कि उन्हीं के प्रयासों से यह शुभ कार्य सम्भव हो पाया है। ब्राम्हणगणों ने मुख्यमंत्री…

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित विद्युत संशोधन बिल समाज के गरीब तबकों, किसानों और आम जनता के हित में नहीं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तावित विद्युत संशोधन बिल 2020 को समाज के गरीब तबको एवं किसानों के लिए अहितकारी बताते हुए इस संबंध में केन्द्रीय विद्युत राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आर.के. सिंह को पत्र लिखकर देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए इस संशोधन बिल को फिलहाल स्थगित रखने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय विद्युत मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए संशोधन बिल को लागू करने से पूर्व सभी राज्य सरकारों से इस पर विचार-विमर्श करने तथा समाज के गरीब तबको एवं जन…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से दुर्ग-राजनांदगांव के विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव और बिलासपुर के विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दूसरा स्थान प्राप्त होने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। हाल ही में एक ख्याति प्राप्त संस्था द्वारा मुख्यमंत्रियों के कार्याें और जनता के बीच उनकी छवि को लेकर राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण कराया गया था। जिसमें लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दूसरे स्थान पर रहे। औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों…

गर्भवती महिलाओं के लिये प्रदेश का पहला अलग क्वारेंटाईन सेंटर ग्राम केसला में

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर सभी क्वारेंटाईन सेंटरों में गर्भवती माताओं, बच्चों और वृद्धजनों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के बिलासपुर जिले के ग्राम केसला में प्रवासी गर्भवती महिलाओं के लिए प्रदेश का पहला पृथक से क्वारेंटाईन सेंटर शुरू किया गया है। इस क्वारेंटाईन सेंटर में राज्य के बाहर से वापस लौंटी प्रवासी महिला श्रमिक जो गर्भवती है, उनकों ठहराया गया है ताकि उनकी बेहतर तरीके से देखभाल हो सके। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल क्वारेंटाईन सेंटरों की व्यवस्था को…

मुख्यमंत्री ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक आयुर्वेदिक सर्वज्वरहर चूर्ण (काढ़ा) किया लाॅन्च

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक आयुर्वेदिक सर्वज्वरहर चूर्ण (काढ़ा) लाॅन्च किया। यह चूर्ण गरियाबंद जिले के केशोडार में भूतेश्वर हर्बल वन धन केन्द्र की महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा 10 जड़ी बूटियों को मिलाकर तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि इम्युनिटी बढ़ाकर ही कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किया गया यह आयुर्वेदिक सर्वज्वरहर चूर्ण कोरोना वायरस से बचाव में काफी मददगार होगा। मुख्यमंत्री ने मेडिकल…