रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में संचालित कोयला खदानों से निकाले गये कोयले की 4140.21 करोड़ रूपये एडिशनल लेवी की राशि यथाशीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय कोयला खान एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी को भेजे गये पत्र में भारतीय संविधान में उल्लेखित प्रावधानों, खनिज अधिनियम और माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा इस संबंध में पारित आदेश अनुसार खनिज पर राज्य सरकार के स्वामित्व होने तथा खनिजों पर राज्य सरकार द्वारा राॅयल्टी, लेव्ही एवं अन्य कर वसूलने के प्रावधान का उल्लेख करते हुए राज्य…
श्रेणी: रायपुर
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियों के संबंध में उद्योग और व्यापार संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ किया विचार-विमर्श
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास पर आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ के उद्योग और व्यापार जगत के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट के संबंध में विस्तृत विचार विमर्श किया। बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, उद्योग विभाग के संचालक अनिल टुटेजा सहित फिक्की, सीआईआई, उरला इंडस्ट्रिज एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स और क्रेडाई सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़…
अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल वापस लौटे प्रवीण सोमानी ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से की मुलाकात
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल वापस लौटे रायपुर के व्यवसायी प्रवीण सोमानी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री सोमानी ने अपने परिवार के साथ आज सवेरे मुख्यमंत्री श्री बघेल से यहां उनके निवास में सौजन्य मुलाकात की। श्री सोमानी ने मुख्यमंत्री द्वारा इस कठिन दौर में उनकी सकुशल रिहाई के लिए की गई पहल के लिए मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर आरिफ शेख भी उपस्थित…
जलवायु परिवर्तन संबंधी कार्यशाला सम्पन्न, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के उचित प्रबंधन पर दिया गया जोर
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य जलवायु परिवर्तन केन्द्र द्वारा राजधानी रायपुर में 22 तथा 23 जनवरी को ‘ग्रीन हाउस गैस इन्वेंट्री कैपीसिटी बिल्डिंग एण्ड स्टॉकटेकिंग-छत्तीसगढ़’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के प्रतिनिधि और राज्य के वन, कृषि, जल संसाधन तथा शहरी विकास विभाग के अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह ने सम्बोधित करते हुए वर्तमान में तेजी से हो रहे जलवायु परिवर्तन पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने इसके प्रभावों पर गहराई से…
बैंक सखी से ग्रामीणों को अब घर में मिल रही पेंशन व मजदूरी
रायपुर(बीएनएस)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्थापित किये गए पे-प्वाइंट बैंक सखी सेे ग्रामीणों को अब अपने गांव और घर के पास ही सुविधाएं मिलने लगी है। संचालित बैंकों की सेवाएं ग्रामीणों के घर तक पहुंच गई है। केवल खाता खोलने को छोड़कर बाकी लेन-देन के सभी कार्य बीसी सखी बड़ी सुगमता से कर रहीं है। बीसी (बिजनेस करेसपाॅन्डेंस) सखी के द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न पेंशन योजनाओं में जुड़े ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक सीधे लाभान्वित हो रहे है। इन्हें अपने घर से दूर बैंक जाने…
छत्तीसगढ़ की शिल्पकला और आभूषण पर आधारित झांकी का राष्ट्रीय मीडिया के सामने प्रदर्शन
रायपुर(बीएनएस)। गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर निकलने वाली राज्यों की झांकियों का आज नई दिल्ली की राष्ट्रीय रंगशाला में राष्ट्रीय मीडिया के समक्ष पूर्व अवलोकन के लिए प्रदर्शन किया गया। प्रेस प्रिव्यू के दौरान छत्तीसगढ़ की परंपरागत शिल्पकला और आभूषण पर आधारित झांकी को राष्ट्रीय मीडिया के सामने प्रस्तुत किया गया। प्रेस प्रिव्यू के दौरान छत्तीसगढ़ की झांकी के समक्ष छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने (ककसार) नृत्य प्रस्तुत किया। छत्तीसगढ़ की झांकी में छत्तीसगढ़ के लोक जीवन, परम्परा और जनजातीय समाज की शिल्पकला को रेखांकित किया गया है। झांकी में…
नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस महानिदेशक ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने आज कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोयलीबेड़ा में नक्सल अभियान और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उनके साथ बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी., सीमा सुरक्षा बल के पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक तथा जिला पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित थे। श्री अवस्थी ने नक्सल अभियान के तहत आधिकारियों को निर्देशित किया, कि पुलिस को प्राप्त सूचनाओं की सत्यता की जांच करते हुए सर्चिंग अभियान चलाया जाना चाहिए और यह भी ध्यान रखें कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे…
खेल स्वास्थ्य के लिए जरूरी : डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम
रायपुर(बीएनएस)। प्रदेश के स्कूल शिक्षा, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने कहा है कि खेल हमारे स्वस्थ्य जीवन के लिए जरूरी है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम आज यहां नवा रायपुर में इंद्रावती भवन के पास स्थित खेल मैदान में छत्तीसगढ़ संचालनालय राजपत्रित अधिकारी संघ एवं शासकीय संयुक्त कर्मचारी संघ नवा रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में स्वर्गीय जी.एस. वर्मा की स्मृति में आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता एवं छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. टेकाम ने क्रिकेट प्रीमियर लीग मैच…
अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य मंत्री मिले जागेश्वरी से, पूरा इलाज का दिलाया भरोसा
रायपुर(बीएनएस)। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव आज शाम रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल पहुंचकर दुर्लभ बीमारी से पीड़ित दंतेवाड़ा की बालिका जागेश्वरी से मिले और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों को जागेश्वरी के बेहतर से बेहतर उपचार के निर्देश दिए। श्री सिंहदेव ने उनके परिजनों को भरोसा दिलाया कि जागेश्वरी का गंभीरता से हरसंभव इलाज कराया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो उसे इलाज के लिए बाहर भी भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि जागेश्वरी की हालत में सुधार हो रहा है। उनके शरीर के छाले पहले की तुलना में…
ई-साक्षरता केन्द्रों में भी गूंजेगा ‘अरपा पैरी के धार…..’
रायपुर(बीएनएस)। ‘गढ़बो डिजिटल छत्तीसगढ़’ के अंतर्गत प्रदेश के ई-साक्षरता केन्द्रों में छत्तीसगढ़ का राज गीत ‘अरपा पैरी के धार….’ प्रत्येक माह प्रत्येक बैच में नियमित रूप से गाया जाएगा। राज्य साक्षरता मिशन के संचालक एवं सदस्य सचिव श्री एस. प्रकाश ने यह निर्देश सभी जिलों को दिए हैं। ‘गढ़बो डिजिटल छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम के नोडल अधिका प्रशांत कुमार पाण्डेय ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में स्थापित 36 ई-साक्षरता केन्द्रों में छत्तीसगढ़ का राज गीत ‘अरपा पैरी के धार…’ प्रदर्शित किया जाएगा। प्रति माह प्रत्येक बैच को…
