जिले के 6 विद्यार्थी राज्य स्तर पर करेंगे वैज्ञानिक मॉडल का प्रदर्शन, इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2019-20

सुकमा। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2019-20 के अन्तर्गत संभाग स्तरीय मॉडल प्रदर्शनी का दो दिवसीय आयोजन बस्तर संभाग मुख्ख्यालय जगदलपुर में हुआ। इस मॉडल प्रदर्शनी में सुकमा जिले के 78 प्रतिभागियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों के साथ उनके मार्गदर्शक सुकमा जिले के नोडल अधिकारी गुलराज शर्मा ने बताया कि संभाग स्तरीय इस प्रतियोगिता में जिले के 6 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। शासकीय माध्यमिक शाला गीदम के राहुल कुमार, पोटाकेबिन गादीरास के संतोष कुमार, मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल…

कृषि वैज्ञानिकों ने दी मौसम आधारित कृषि सलाह

रायपुर। कृषि वैज्ञानिकों ने प्रदेश के किसानों को मौसम आधारित कृषि सलाह दिए हैं। रबी फसल की कटाई के बाद खाली खेतों की गहरी जुताई कर जमीन को खुला छोड़ दें ताकि सूर्य की तेज धूप से गर्म होने के कारण इसमें छिपे कीडो के अण्डे तथा घास के बीज नष्ट हो जाएंगे। इस मौसम में किसान अपनी मिट्टी की जांच किसी प्रमाणित स्त्रोत से करवाएं और जहां संभव हो अपने खेत का समतलनीकरण करवाएं। अनाज को भडारण में रखने से पहले भंडार घर की अच्छी तरह सफाई करें तथा…

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव 16 जनवरी को रायपुर लौटेंगे

रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा प्रवास के बाद 16 जनवरी को रायपुर लौटेंगे। वे 16 जनवरी को सवेरे साढ़े आठ बजे अंबिकापुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे साढ़े नौ बजे विधानसभा हेलीपैड पहुंचेंगे। श्री सिंहदेव सवेरे 11 बजे से विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होंगे।

डीएलएड प्रथम और डीएड द्वितीय वर्ष के परिणाम घोषित, पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 जनवरी से

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित डीएलएड प्रथम और डीएड द्वितीय वर्ष अवसर परीक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया गया। परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर भी उपलब्ध है। डीएलएड प्रथम और डीएड द्वितीय वर्ष अवसर परीक्षा का परिणाम आज सुबह 11 बजे घोषित कर मंडल की वेबसाइट पर भी जारी किया गया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित डीएलएड अवसर परीक्षा वर्ष 2019 के प्रथम वर्ष में कुल दो हजार 134 प्रशिक्षणार्थी पंजीकृत हुए। सभी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, इनमें से 962…

कैंसर पीड़िता श्रीमती आम्रपाली ने हारमोनियम में जीता पुरस्कार, युवा महोत्सव आयोजन के लिए राज्य सरकार के प्रति जताया आभार

रायपुर। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के हिरमी निवासी और पेशे से शिक्षक आम्रपाली बनर्जी कैंसर पीड़ित होने के बावजूद हिम्मत नहीं हारी और राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में हारमोनियम प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। बनर्जी ने प्रदेश में युवा महोत्सव के अयोजन के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतियोगिता के लिए उम्र मायने नहीं रखती है। उन्होंने 40 वर्ष आयु वर्ग के लिए हारमोनियम प्रतियोगिता में भाग लिया और विजयी हुईं। श्रीमती आम्रपाली ने बताया कि कैंसर…

राजिम माघी पुन्नी मेला की तैयारी शुरू, धर्मस्व मंत्री श्री साहू 17 जनवरी को लेंगे केन्द्रीय समिति की बैठक

रायपुर। राजिम माघी पुन्नी मेला की तैयारी शुरू हो गई है। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू 17 जनवरी को मेला आयोजन की तैयारियों के संबंध में केन्द्रीय समिति की बैठक लेंगे। यह बैठक सांस्कृतिक भवन राजिम में शाम 5 बजे होगी। बैठक में रायपुर संभाग के कमिश्नर, रायपुर, गरियाबंद एवं धमतरी जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल, संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व, मुख्य वन संरक्षक और लोक निर्माण, जल संसाधन तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय सेना के जवानों को आर्मी-डे की दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों को आर्मी-डे की बधाई और शुभकामनाएं दी है। #ArmyDay के गौरवपूर्ण दिवस पर मैं भारतीय सेना के वीर जवानों और अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। शांति, युद्धकाल और संकट के समय वे हमारी सुरक्षा, राहत और बचाव का कार्य करते हैं। देश की निःस्वार्थ सेवा के लिए हम सब सेना के जवानों के सदैव ऋणी रहेंगे। जय हिन्द!?? — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 15, 2020 मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि शांति, युद्धकाल और…

CAA के खिलाफ केरल के बाद UPA के बनाए NIA ACT के खिलाफ छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA ) के खिलाफ केरल सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने के बाद अब एक और राज्य सरकार ने कानून की संवैधानिकता को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर अपनी ही पार्टी के नेतृत्व वाली UPA सरकार द्वारा बनाए गए राष्ट्रीय जांच एजेंसी कानून, 2008 यानी NIA एक्ट को असंवैधानिक घोषित करने का अनुरोध किया है। छत्तीसगढ़ सरकार राष्ट्रीय जांच एजेंसी कानून, 2008 को चुनौती देने वाली पहली राज्य सरकार…

स्वामी विवेकानंद ने भारत के आध्यात्मिक ज्ञान को पूरी दुनिया तक पहुंचाया : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद ने भारत के आध्यात्मिक ज्ञान को पूरी दुनिया तक पहुंचाया। वे एक क्रांतिकारी संत थे। उन्होंने विश्व बंधुत्व की बात कही। वे शिकागो गए ताकि भारत के आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ पूरी दुनिया को मिले और पूरी दुनिया के विज्ञान का लाभ भारत को मिले। वे युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के विवेकानंद आश्रम में आयोजित स्वामी विवेकानंद जयंती उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। रायपुर स्वामी विवेकानंद आश्रम के स्वामी सत्यरूपानंद, नारायणपुर…

मुख्यमंत्री ने अस्पताल जाकर गिरीश देवांगन के स्वास्थ्य की जानकारी ली

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रात रायपुर के कालड़ा नर्सिंग होम जाकर वहां इलाज के लिए भर्ती गिरीश देवांगन से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। श्री बघेल ने श्री देवांगन को जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने डॉक्टरों से श्री देवांगन को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा।