रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर में फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स ऐशोसिएशन रायपुर द्वारा आयोजित ‘व्यापार छत्तीसगढ़-ब्रेकिंग बेरियर‘ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल को रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स ऐशोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक लाख रूपए की धनराशि का चेक भेंट किया गया। यह राशि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान में उपयोग के लिए प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के यातायात जागरूकता संदेश का वाचन भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया ने की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने…
श्रेणी: रायपुर
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा के निवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के बांसटाल स्थित वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा के निवास पर पहुंचकर उनसे सौजन्य मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री ने उन्हें जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, नगरीय विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक कुलदीप जुनेजा, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर भी उपस्थित थे।
तीस करोड़ की लागत से छत्तीसगढ़ का सबसे विकसित टूरिज्म स्पॉट बनेगा सतरेंगा, मुख्य सचिव श्री मण्डल ने अधिकारियों के साथ क्रुज से किया मुआयना
रायपुर। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल का उड़न खटोला आज सुबह कोरबा जिले के सतरेंगा में बांगो बांध के बैक-वाटर क्षेत्र के किनारे पर उतरा। श्री मण्डल ने इन छोटे-बड़े द्वीपों और हसदेव नदी की अपार जलराशि को स्थानीय लोगों के रोजगार का साधन बनाने के लिये मॉडर्न टूरिज्म स्पॉट के रूप में विकसित करने की कार्य-योजना बनाने के निर्देश कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल को दिये। श्री मण्डल आज खाद्य विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह, पर्यटन सचिव पी. अंबलगन और मार्कफेड की एमडी शम्मी आबिदी के साथ सुबह-सुबह सतरेंगा पहुॅंचे।…
छत्तीसगढ़ के दन्तेवाड़ा को सुपोषण अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए मिला सिल्वर स्कॉच अवार्ड, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विशेष प्रयास से सुपोषण अभियान को मिली बड़ी सफलता
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार गठन के तुरंत बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश से कुपोषण को समूल समाप्त करने के लिए विशेष अभियान चलाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के तत्काल बाद दंतेवाड़ा जिले में सबसे पहले सुपोषण अभियान शुरू किया गया। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती 2 अक्टूबर 2019 को पूरे प्रदेश में कुपोषण अभियान प्रारंभ किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दंतेवाड़ा सहित ज्यादा कुपोषित जिलों में प्रवास के दौरान सुपोषण अभियान की समीक्षा करते रहे है। मुख्यमंत्री ने छेरछेरा पुन्नी के दिन उन्हें दान में…
छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव का आगाज आज
रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने आज न्यू सर्किट हाउस में आज 12 जनवरी से शुरू हो रहे राज्य युवा महोत्सव के संबंध में पत्रकारों से चर्चा की। श्री पटेल ने बताया कि साइंस कॉलेज मैदान में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 12 से 14 जनवरी तक चलने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ राज्यपाल अनुसुईया उइके करेंगी। शुभारंभ समारोह दोपहर 12 बजे होगा। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत,…
मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती ’राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 12 जनवरी को महान दार्शनिक और विख्यात आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि स्वामी जी ने अपने उपदेशों और ओजस्वी व्याख्यानों से देश और दुनिया को संपूर्ण मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया। यह छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान और गर्व की बात है कि स्वामी विवेकानंद ने रायपुर में अपने बचपन का कुछ समय बिताया। राज्य सरकार ने स्वामी जी की…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय लाला बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि 11 जनवरी पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने शास्त्री जी के देश के प्रति उनकेे अतुल्य योगदान को याद करते हुए कहा है कि सादगी एवं सरलता की प्रतिमूर्ति शास्त्री जी दृढ़ इच्छा शक्ति के धनी थे जो उनके निर्णयों और कार्यों ने साबित किया है। उन्होंने जय जवान-जय किसान का संकल्प सूत्र देकर अन्नदाता किसानों की मेहनत को सम्मान दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री जी ने अपना पूरा जीवन देश…
जब मुख्यमंत्री मंच छोड़ सीधे पहुंचे छेरछेरा पर्व के उत्साह-उमंग में लीन खेलते बच्चों के पास, खेला पिठ्ठुल-कंचा, बाटी खेल रही बालिकाओं का भी किया उत्साहवर्धन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बिलासपुर शहर का समुचित विकास किया जाएगा। यहां मूलभूत सुविधाओं के सभी कार्य होंगे, इन कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। वे आज नगर निगम बिलासपुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं सभापति के शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया एवं विधायक श्री मोहन मरकाम विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि बड़े-बड़े पुल-पुलिया, बिल्डिंग बनाने से ही विकास नहीं होता, बल्कि व्यक्ति के…
मनखे मनखे एक समान की बात, संविधान का भी यही सार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। आज से ढाई सौ बरस पहले बाबा गुरु घासीदास ने मनखे मनखे एक समान का मंत्र दिया था। यह समता मूलक समाज का मंत्र था। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान बनाया, उसका भी सार यही है। यह लोकतंत्र है यहां सब बराबर हैं। सबके मत की कीमत समान है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बात दुर्ग जिले के पाटन में तहसील स्तरीय सतनाम समाज द्वारा आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह के अवसर पर कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने सत्य के पालन का संदेश…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने निकाय चुनाव के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को लिखी पाती, महापौर, अध्यक्षों और पार्षदों को दी जीत की बधाई और शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित महापौरों, अध्यक्षों और पार्षदों को पत्र लिखकर उन्हें जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रिय साथी अब हम सबकी महती जिम्मेदारी है कि जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए पूर्ण समर्पण के साथ नागरिकों की अपेक्षाओं को पूरा करने में कोई कोर-कसर न छोड़े। उन्होंने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे कार्यभार संभालने के पहले दिन से ही कृत-संकल्पित होकर और संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याओं के…
