रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मात्रात्मक त्रुटि वाले 22 अनुसूचित जनजाति तथा पांच अनुसूचित जाति के उच्चारण विभेद को मान्य करने के संबंध में शीघ्र संयुक्त बैठक कर इसका निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस संबंध में मुख्य सचिव को सामान्य प्रशासन, विधि एवं विधायी कार्य विभाग तथा आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के साथ यथाशीघ्र संयुक्त बैठक कर निर्णय लेने के निर्देश दिए है। अनुसूचित जाति और जनजाति के मात्रात्मक त्रुटि और उच्चारण विभेद का होगा शीघ्र निराकरण मुख्यमंत्री…
श्रेणी: रायपुर
मुख्यमंत्री नेे डीकेएस अस्पताल के संचालन व्यवस्था का फिर मांगा प्रस्ताव
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डी.के.एस. अस्पताल के संचालन व्यवस्था के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति से तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री को भी विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा डी.के.एस. अस्पताल की संचालन व्यवस्था के संबंध में अध्ययन कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया था। समिति द्वारा अभी तक कोई प्रस्ताव प्रस्तुत नही किया गया है। मुख्यमंत्री नेे डीकेएस अस्पताल…
सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर : वेंटिलेटर, आई.सी.यू. और ऑपरेशन कक्ष सहित सभी आपात सेवाओं को दुरूस्त करने के दिए निर्देश
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने राज्य के सभी शासकीय अस्पतालों में जीवन रक्षक उपकरणों (वेंटिलेटर इत्यादि), सघन चिकित्सा कक्षों (आई.सी.यू.) और ऑपरेशन कक्षों सहित सभी आवश्यक आपात सेवाओं को दुरूस्त करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं। श्री बघेल ने सरकारी अस्पतालों में आपात सेवाओं की समुचित व्यवस्था के संबंध में सभी जिलों के कलेक्टरों और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को दस दिनों के भीतर प्रमाण-पत्र भेजने को कहा है। मुख्यमंत्री ने यह कहा है कि यदि अस्पताल में…
रामनामियों के रोम-रोम में राम : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि रामनामियों के रोम रोम में राम बसते हैं। वे श्री राम के सच्चे अनुयायी हैं। उनमें राम के प्रति अटूट विश्वास और श्रद्धा हैं। छत्तीसगढ़ के गावों-कस्बो में तालाब निर्माण में रामनामी समाज के पुरखों का विशेष योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव-गांव मे तालाबो का निर्माण रामनामियों के दया भाव का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा विकासखण्ड के ग्राम पिकरीपार में रामनामी बड़े भजन मेला का शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए और इस आयोजन…
एजाज ढेबर रायपुर निगम के महापौर और सभापति के रूप में प्रमोद दुबे निर्वाचित, कलेक्टर ने नवनिर्वाचित पार्षदों को दिलाई शपथ
रायपुर। नगरीय निकायों के निर्वाचन के पश्चात आज नगर पालिक निगम कार्यालय रायपुर मेें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. भारतीदासन की अध्यक्षता में नगर पालिका निगम के प्रथम सम्मेलन का आयोजन किया गया । इसके पहले पीठासीन अधिकारी के रुप मे कलेक्टर ने यहां नव निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई। प्रथम सम्मेलन में सबसे पहले महापौर पद के लिए पार्षदों ने मतदान किया। मतपत्र और मतपेटी के आधार पर इस निर्वाचन में कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी ने महापौर पद के दोनों प्रत्याशियों श्री एजाज ढेबर और मृत्युजंय दुबे से…
राज्य युवा महोत्सव में बस्तर के दो सौ से ज्यादा युवा दिखाएंगे अपनी प्रतिभा का जौहर
रायपुर। राजधानी रायपुर में पिछले महीने आयोजित नेशनल ट्राईबल डांस फेस्टिवल में अपना जौहर दिखाने के बाद बस्तर के युवा अब एक बार फिर राज्य युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं। राज्य युवा महोत्सव राजधानी में 12 से 14 जनवरी तक आयोजित है। युवा महोत्सव में इस बार बस्तर के कलाकारों को केवल नृत्य ही नहीं बल्कि एकल कला और खेल प्रतिभा को भी राज्य स्तर पर दिखाने का अवसर मिलेगा। इस महोत्सव में बस्तर जिले के लगभग दो सौ युवा भाग ले रहे हैं। राज्य…
जनता का विश्वास पुलिस की सबसे बड़ी पूँजी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि लोगों का पुलिस पर विश्वास पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है। इसे हर हाल में बनाए रखने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने जनता के विश्वास, विकास और सुरक्षा के संकल्प के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने, लोगों को सुरक्षा देने, विकास कार्यों के क्रियान्वयन तथा लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए त्वरित और प्रभावी ढंग से कार्य करने का आव्हान पुलिस से किया। वे आज नवा रायपुर, अटल नगर स्थित पुलिस मुख्यालय में पहली बार आयोजित…
मुख्यमंत्री शामिल हुए प्रेस क्लब रायपुर के नववर्ष मिलन समारोह में
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब पहुंचे और नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और इलेक्ट्रानिक और प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू आम्बेडारे और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ‘श्रेष्ठ प्रदेश’ शीर्षक से प्रकाशित समाचार पत्र का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैय्यर, कौशल किशोर मिश्रा, शंकर पाण्डेय, रमेश शर्मा, पन्नालाल…
राजधानी में 12 जनवरी से होगा तीन दिवसीय महोत्सव, प्रदेशभर के 6,521 प्रतिभागी होंगे शामिल
रायपुर। राजधानी रायपुर में आगामी 12 जनवरी से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आगाज होगा। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन 12 जनवरी को राजधानी खेल संचालनालय परिसर में निर्मित मुख्य मंच में सुबह 10 बजे होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन पर ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने और छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस बार प्रदेश में भव्य तरीके से युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य…
किसानों को अग्रिम भुगतान पश्चात ही उठाया जाएगा मक्का, मुख्यमंत्री का किसानों के हित में विशेष प्रयास
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल और विशेष प्रयास पर मक्का खरीदी की कार्रवाई शुरू हो गई है। खरीफ एवं रबी विपणन वर्ष 2019-20 में छत्तीसगढ़ के किसानों से भारतीय राष्ट्रीय कृषक उपज उपार्जन, प्रसंस्करण एवं फुटकर सहकारी संघ (नेकॉफ) द्वारा मक्का की खरीदी की जाएगी। राज्य शासन द्वारा आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रदेश के किसानों से मक्का खरीदने के लिए नेकॉफ को एनओसी जारी किया गया है। खाद्य विभाग से जारी आदेश के अनुसार नेकॉफ द्वारा किसानों को मक्का…
