बस्तर जिले के सेमरा का ट्राईफूड पार्क पूरे देश में आदर्श फूड पार्क के रूप में स्थापित होगा: केन्द्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुण्डा

रायपुर। केन्द्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने कहा कि बस्तर जिले के बाबू सेमरा का ट्राईफूड पार्क पूरे देश में एक आदर्श फूड पार्क के रूप में स्थापित होगा। जो अपने उच्च गुणवत्ता के उत्पादों के कारण बस्तर के नाम को पूरे देश और दुनिया को परचित करने के अलावा स्वरोजगार प्रदान कराने वाला महत्वपूर्ण केन्द्र बनेगा। इस आशय के विचार केन्द्रीय मंत्री श्री मुण्डा आज सेमरा स्थित फूड पार्क में आयोजित ट्राईफेड के वनधन सम्मेलन 2021 कार्यक्रम में व्यक्त किए। मंत्री श्री मुण्डा ने कहा कि ट्राईफूड प्रदेश में…

राज्यपाल को गुजरात विधानसभा के प्रतिनिधिमण्डल ने गुजरात आने का दिया निमंत्रण

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम’ के अंतर्गत गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी के नेतृत्व में विधानसभा के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग बड़े सहज और सरल हैं। यहां की बोली में इतनी मिठास है, जो जल्द ही सभी लागों को आत्मसात कर लेती है। यह आदिवासी बहुल राज्य है, जिनकी परंपराएं अनूठी है। उनके द्वारा बनाई गई कलाकृतियां पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य…

मुख्यमंत्री ने हलषष्ठी की दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर सभी माताओं को हलषष्ठी (हरछठ) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हलषष्ठी बलरामजी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन माताएं अपने बच्चों के स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर प्रार्थना करती हैं। छत्तीसगढ़ में यह त्यौहार कमरछठ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन घरों और मंदिरों में माताएं इकट्ठा होकर सगरी की पूजा करती हैं। श्री बघेल ने कहा है कि बचाव ही सुरक्षा है, इसे ध्यान में रखते हुए सभी माताएं-बहने…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में महान समाज सुधारक और शिक्षाविद् स्वामी आत्मानंद की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर भी उपस्थित थे। स्वामी आत्मानंद जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। pic.twitter.com/l4wWeL4tIY — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 27, 2021 मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वामी आत्मानंद को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श और जीवन मूल्य हमें सदैव जनसेवा के लिए प्रेरित…

राम वन गमन मार्ग में सरगुजा वन मंडल अंतर्गत 5 किलोमीटर से अधिक लंबाई में पौधों का रोपण

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा राम वन गमन मार्ग में चालू वर्ष के दौरान सरगुजा वन मंडल के अंतर्गत 5 किलोमीटर से अधिक लंबाई में एक हजार 300 पौधों का रोपण किया जा रहा है। इनमें जजगा से मंगरैलगढ़ तथा मंगरैलगढ़ से माहारानीपुर तक 5 किलोमीटर की लंबाई में एक हजार 250 पौधों और उदयपुर से देवगढ़ मार्ग में 220 मीटर की लंबाई में पौधों का रोपण प्रगति पर है। गौरतलब है कि वन विभाग द्वारा वर्ष 2020 के दौरान राम वन गमन मार्ग के 571 किलोमीटर लंबाई…

स्वामी आत्मानंद ने दिया दीन-दुखियों की सेवा का संदेश : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज सुधारक और शिक्षाविद् स्वामी आत्मानंद की पुण्यतिथि 27 अगस्त पर उन्हें नमन करते हुए कहा है कि उन्होंने छत्तीसगढ़ में मानव सेवा एवं शिक्षा संस्कार की अलख जगाई। पीड़ित मानवता की सेवा को उन्होंने सबसे बड़ा धर्म बताया। छत्तीसगढ़ उनकी कर्मभूमि रही है। स्वामी आत्मानंद ने शहरी और आदिवासी क्षेत्र में बच्चों में संस्कार, युवकों में सेवा भाव और बुजुर्गों में आत्मिक संतोष का संचार किया। स्वामी विवेकानंद के विचारों का भी उन पर भी गहरा असर हुआ और उन्होंने अपना पूरा जीवन दीन-दुखियों…

मुख्यमंत्री को सामरी विधायक ने पहाड़ी कोरवा आदिवासियों द्वारा जन्मदिन के उपहार स्वरूप भेजा गया तीर-धनुष भेंट किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास स्थान में संसदीय सचिव एवं सामरी विधायक चिंतामणि महाराज ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि कुसमी विकासखंड के सुदूर और कभी नक्सल प्रभावित रहे ग्राम पंचायत सबाग स्थित सुरलुंगडीह अखइनकोना के पहाड़ी कोरवाओं द्वारा 23 अगस्त को बड़े ही उत्साह के साथ अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। उन्होंने बताया कि आजादी के 74 वर्ष बाद पहली बार इस गांव में पहाड़ी कोरवा आदिवासियों के साथ केक काटकर प्रदेश के मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके…

मुख्यमंत्री ने भारतरत्न मदर टेरेसा की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित भारतरत्न मदर टेरेसा की जयंती 26 अगस्त पर उन्हें नमन किया है। मदर टेरेसा के अमूल्य योगदान को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा है कि मदर टेरेसा ने आजीवन दीन-दुखियों की अथक सेवा की। वह अनाथ और असहाय लोगों का सहारा बनीं और पूरी दुनिया को मानवता और शांति का पाठ पढ़ाया। उन्होंने मानवता की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके स्नेह और समर्पण के कारण लोगों ने उन्हें मदर का दर्जा दिया। सेवा के…

धोबी समाज ने स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया मुख्यमंत्री का जन्मोत्सव, गिरीश देवांगन ने काटा छत्तीसगढ़िहा केक

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज ने राज्य सरकार द्वारा रजककार बोर्ड बनाए जाने के खुशी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मोत्सव बड़ी धूम-धाम से स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया और खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन को मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित कर छत्तीसगढ़िहा केक अंगाकर रोटी कटवाया। समाज जनों को संबोधित करते हुए श्री देवांगन ने कहा- धोबी समाज की पहचान अब राष्ट्रीय स्तर से बनने लगी है और राष्ट्रीय स्तर से संगठन बन चुका है, यह बहुत बड़ी बात है रजककार बोर्ड का गठन धोबी…

लोकवाणी में इस बार ’जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह’ विषय पर होगी बात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ’जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह’ विषय पर बातचीत करेंगे। इस संबंध में इच्छुक व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 25, 26 एवं 27 अगस्त को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकॉर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 21 वीं कड़ी का प्रसारण 12 सितंबर 2021 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार…