रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-36 में बालको मेडिकल सेन्टर के समीप अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा नवनिर्मित वेदांता केयर्स फील्ड अस्पताल का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस 100 बिस्तर वाले वातानुकूलित अस्पताल में 90 बिस्तर आक्सीजन-युक्त और 10 बिस्तरों में वैंटिलेटर की सुविधा है। इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा और मुख्यमंत्री के अपर…
श्रेणी: रायपुर
मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता, त्वरित फैसले और मजबूत इरादे से राज्य में थम गई कोरोना की त्रासदी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदर्शिता, त्वरित फैसले और मजबूत इरादे के साथ बेहतर प्रबंधन ने छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना की दूसरी लहर को त्रासदी में तब्दील होने से पहले ही थाम लिया। कोरोना के प्रकोप को रोकने में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों से लेकर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, मितानिनों, आंगनवाडी कार्यकर्ताओं,सहायिकाओं सहित सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया । यही वजह है कि आज छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार मंद पड़ गयी है। बेहतर प्रबंधन और उपचार के चलते कोरोना संक्रमित…
मुख्यमंत्री ने नगर निगम भिलाई, दुर्ग एवं भिलाई-चरौदा में लगभग 114 करोड़ रुपए की लागत के कार्यों का किया वर्चुअल भूमिपूजन-लोकार्पण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। संक्रमण दर भी घटकर मात्र 5 प्रतिशत के आस-पास रह गयी है। अब जन-जीवन सामान्य होने के साथ विकास कार्य भी तेजी से पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की हमारी मुहिम कोरोना संकट से थोड़ी देर के लिए प्रभावित जरूर हुई है, लेकिन नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का न तो हमारा संकल्प प्रभावित हुआ और न प्रदेश के विकास और उन्नति की मुहिम की रफ्तार को…
दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंच रही विकास की किरण, सड़कों और अधोसंरचनाओं का निर्माण तेजी से हो रहा
रायपुर। बस्तर में नक्सलवाद पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा-बलों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में कैंप स्थापित किए जाने की जो रणनीति अपनाई गई है, उसने अब नक्सलवादियों को अब एक छोटे से दायरे में समेट कर रखा दिया है। इनमें से ज्यादातर कैंप ऐसे दुर्गम इलाकों में स्थापित किए गए हैं, जहां नक्सलवादियों के खौफ के कारण विकास नहीं पहुंच पा रहा था। अब इन क्षेत्रों में भी सड़कों का निर्माण तेजी से हो रहा है, यातायात सुगम हो रहा है, शासन की योजनाएं प्रभावी तरीके से ग्रामीणों तक पहुंच…
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी पात्र लोगों से कोरोना से बचाव का टीका लगवाने की अपील की
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति के संबंध में प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा है कि इससे बचाव के लिए अभी भी हमें सतर्क रहने और सावधानी बरतने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप अभी कम हुआ है। संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है, परंतु यह पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। इस बात का हम सबको भलीभांति ध्यान रखना है और कोरोना एप्रोप्रियेट बिहेवियर को छोड़ना नहीं है बल्कि इसको उस…
मुख्यमंत्री द्वारा स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना अंतर्गत प्रतिभावान समारोह में 159 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के वर्चुअल कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2019 एवं वर्ष 2020 की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 159 मेधावी छात्र-छात्राओं एवं विशेष पिछड़ी जनजाति के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं सहित उनके पालकों और शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना…
मुख्यमंत्री ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में नवनिर्मित डेडीकेटेड कोविड अस्पताल और कोविड लैब का किया लोकार्पण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में नवनिर्मित डेडीकेटेड कोविड अस्पताल और कोविड लैब का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने जिले में नयी स्वास्थ्य सुविधा के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने इस मौके पर जिले में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना की घोषणा भी की। लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने की। इस अवसर पर राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत, मरवाही विधायक डॉ के. के. ध्रुव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा…
मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए सुपर कम्पोस्ट खाद लॉच की, उच्च जैविक विशेषता वाली सुपर कम्पोस्ट खाद की कीमत 6 रूपए किलो
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए जा रहे गोबर से निर्मित उच्च जैविक गुणों से भरपूर सुपर कम्पोस्ट खाद को राज्य के किसानों के लिए लॉच किया। किसानों को रियायती दर पर उच्च जैविक विशेषताओं वाली सुपर कम्पोस्ट खाद सहकारी समितियों में 02 किलो, 05 किलो और 30 किलो के बैग में मिलेगी। जिसका न्यूनतम मूल्य 6 रूपए किलो है। गौठानों में गोबर से वर्मी कम्पोस्ट के साथ-साथ अब सुपर कम्पोस्ट खाद का भी उत्पादन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री…
मुख्यमंत्री ने आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ दिलाई, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को दी गई श्रद्धांजलि
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मंत्री मंडल के सदस्यों एवं अन्य गणमान्य लोगों को आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने अहिंसा और सहनशीलता की परम्परा में विश्वास रखते हुए सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने के साथ ही सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सदभाव और सुझबूझ को कायम रखने तथा मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से…
मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी चौक सौंदर्यीकरण कार्य का किया वर्चुअल लोकार्पण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजधानी रायपुर के राजीव गांधी चौक के सौंदर्यीकरण कार्य का वर्चुअल लोकार्पण किया। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नगर निगम के साथ मिलकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा को नया कलेवर देते हुए इस स्थल को आकर्षक स्वरूप प्रदान किया है। भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर महापौर एजाज ढेबर, महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, सभापति प्रमोद दुबे, एम.आई.सी. सदस्य ज्ञानेश शर्मा, आकाश तिवारी सहित जन प्रतिनिधियों…
