प्रिमैच्योर कोविड पाजिटिव बेबी अब पूरी तरह स्वस्थ, जिला अस्पताल दुर्ग के एसएनसीयू में हुआ इलाज

रायपुर। जिला अस्पताल दुर्ग के एसएनसीयू में एक नवजात शिशु को 15 दिन आक्सीजन सपोर्ट में रखकर पूरी तरह ठीक कर लिया गया है। यह बच्चा प्रिमैच्योर हुआ था और जब 29 दिन का था तब इसे सर्दी बुखार की समस्या आई। माँ और बच्चे दोनों का टेस्ट कराया गया। दोनों पाजिटिव आये। माँ को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया। बच्चे को एसएनसीयू में भेजा गया। बच्चे के लिए एक बेड पृथक रूप से आइसोलेट किया गया। बच्चे को आक्सीजन सपोर्ट दिया गया। जब माँ निगेटिव आ गई तो…

मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को बेमौसम बारिश से हुई क्षति का आंकलन करने और प्रभावितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के दिये निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में हुई बेमौसम बारिश से फसल सहित अन्य हानि का आंकलन करने और प्रभावितों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा है कि बारिश और आंधी-तूफान की वजह से फसल सहित अन्य जन-धन के नुकसान के सर्वे के लिये तत्काल टीम का गठन कर आंकलन करें और पीड़ितों को तत्काल राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत आवश्यक आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाए।

कोविड मरीजों का उपचार करते स्वयं पॉजिटिव हुए चिकित्सकीय ‌स्टाफ स्वस्थ होकर फिर उपचार में डटे

रायपुर। कोविड संकट के दौर में‌ चिकित्सकीय स्टाफ अद्भुत सेवा दे रहे हैं। अस्पताल में दिन रात डॉक्टर ,स्टाफ नर्स और अन्य सहयोगी सेवाएं दे रहे हैं। कई बार उनकी खुद की तबीयत बिगड़ जाती हैं ,कई बार वे भी असहज महसूस करते हैं लेकिन मरीजों के उपचार को प्राथमिकता में रखते हुए सेवाओं में किसी तरह की कमी नहीं होने दी जा रही है। गरियाबंद जिला अंतर्गत संचालित डेडिकेटेड कोविड-19 के प्रभारी डॉक्टर अजय पटेल, स्टाफ नर्स विरोनिका तथा हाउस कीपिंग स्टाफ कमलेश्वरी पिछले एक वर्ष से निरंतर अपनी…

पत्रकार और वकीलों तथा उनके परिजनों को भी फ्रंट लाईन वर्कर के समान टीकाकरण में मिलेगी प्राथमिकता मुख्यमंत्री ने की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण के लिए अहम घोषणा की है जिसके तहत विभिन्न श्रेणियों के लोगों को फ्रंट लाईन वर्कर मानते हुए उनके टीकाकरण करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही राज्य के पत्रकार और वकीलों तथा उनके परिजनों को भी फ्रंट लाईन वर्कर के समान ही टीकाकरण करने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की है। गौरतलब है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पूर्व में ही निर्देश दे दिए गए थे परंतु मामला न्यायलयीन होने के…

जीवन से बढ़कर कुछ नहीं, सावधानी बरतना जरूरी, राज्य में अब संभलने लगी है कोरोना संक्रमण की स्थिति : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सभी लोगों के समन्वित प्रयास से राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति धीरे-धीरे संभलने लगी है । इस पर पूरी तरह से नियंत्रण के लिए अभी भी कड़ाई और सावधानी बरतने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी की रोकथाम और लोगों के जीवन रक्षा के लिए उन तमाम उपायों और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए ,जो जरूरी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल बैठक में राजनांदगांव और कबीरधाम…

सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सुनिश्चित करें कि शादी-ब्याह और दशगात्र कार्यक्रम में निर्धारित संख्या से अधिक लोग शामिल न हो : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य में वर्तमान में कोरोना संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए शादी-ब्याह और दशगात्र के कार्यक्रम में 10-10 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी जा रही है। सभी कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक यह सुनिश्चित करें कि इनमें निर्धारित संख्या से अधिक लोग शामिल न हो। उन्होंने इसके लिए सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिले में होने वाले इन कार्यक्रमों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए है। साथ ही वहां कार्यक्रमों में कोविड अनुकूल व्यवहार…

कम्युनिटी फार्मिंग से बम्हनी की महिलाओं को मिल रहा है रोजगार, सब्जी उत्पादन से हो रही है अतिरिक्त आमदनी

रायपुर। राज्य सरकार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका के जरिए परम्परागत व्यवसायों से जोड़कर प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध करा रहीं हैं। इसके साथ ही बिहान से जुड़ी स्व-सहायता समूह को विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना रही हैं। इसी कड़ी में कवर्धा जिले के ग्राम बम्हनी की महिलाओं को कम्युनिटी फार्मिंग के नये मॉडल से रोजगार उपलब्ध हो रही हैं। यहां की महिलाएं सब्जी-भाजी के साथ-साथ सीजनेबल फसल का उत्पादन कर अतिरिक्त आमदनी कमा रहीं हैं। इससे वे आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं, वहीं…

होम आइसोलेशन मरीजों की पूरी सावधानी के साथ सतत मॉनिटरिंग की जाए : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में होम आइसोलेशन मरीजों की पूरी सावधानी के साथ सतत मॉनिटरिंग की जाए। यदि ऐसी मरीजों के स्वास्थ्य में गिरावट होती है तो उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि वे समय-समय पर निजी अस्पतालों की जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि कोरोना मरीजों के इलाज में निजी अस्पताल निर्धारित दर से ज्यादा राशि की वसूली न करें। मरीजों को डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना और आयुष्मान…

मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में 500 बिस्तर वाले कोविड केयर हॉस्पिटल का किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित रायपुर और दुर्ग संभाग की समीक्षा बैठक के पहले जिला मुख्यालय बलोदाबाजार में कृषि उपज मंडी के गोदाम को परिवर्तित कर बनाए गए 500 बिस्तरों के कोविड केयर अस्पताल का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुभारंभ किया। यह अस्पताल 120 ऑक्सीजन बेड से सुसज्जित है। मुख्यमंत्री ने इस अस्पताल का निर्माण रिकार्ड 20 दिनों में करने पर जिले वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। श्री बघेल ने…

उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश के अनुसार 18-44 वर्ष आयु समूह के राज्य के अंत्योदय

रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राज्य शासन को 4 मई 2021 को निर्देश दिए थे कि राज्य शासन, 18-44 वर्ष आयु वर्ग के अंत्योदय, बी पी एल और ए पी एल हितग्राहियों के वैक्सीनेशन के लिए अनुपात निर्धारित करे। इस आदेश के परिपालन मे राज्य सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति बनाई है। उच्च न्यायालय ने आज प्रकरण की सुनवाई करते हुए राज्य शासन द्वारा गरीबों के लिए जाहिर की गई चिंता को जायज मानते हुए कहा कि वरिष्ठ सचिव समिति शीघ्र ही इस संबंध में अनुशंसा…