गांव-गांव में कोरोना को रोकने और ग्रामीण स्वास्थ्य के क्षेत्र में मितानिनों की है अहम् भूमिका : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मितानिन वर्तमान में गांव-गांव में कोरोना को रोकने में अहम् भूमिका निभा रही हैं। आज कोरोना महामारी की संकट की घड़ी में ग्रामीण क्षेत्रों में मितानिनों तथा ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। इसमें वे अपनी कड़ी मेहनत, अद्वितीय सेवा भावना और कर्तव्यनिष्ठा से स्वयं को सफल कर दिखाया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मितानिनों और ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से चर्चा कर कोरोना संक्रमण के हालात के बारे…

चिकित्सक भगवान के प्रतिरूप और मितानिनें जीवन बचाने वाली देवी- मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य में मितानिनों एवं ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना संक्रमित लोगों के जीवन रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है । मुख्यमंत्री ने कहा है कि चिकित्सक को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है । राज्य में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम और संक्रमित लोगों की जीवन रक्षा में राज्य की मितानिन बहनें देवी के रूप में काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरगुजा और बिलासपुर संभाग के विभिन्न ब्लॉकों…

अन्य राज्यों से आने वालों को कोरेंटीन सेंटर में ठहराना और कोरोना जांच कराना जरुरी : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य में अन्य राज्यों से आने वाले लोगों, प्रवासी श्रमिकों को अनिवार्य रूप से क्वारेंटिंन सेंटर में ठहराने और उनका करोना टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि राज्य के कई ग्रामीण इलाकों में अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासी श्रमिकों एवं लोगों के संक्रमित होने की जानकारी मिल रही है । राज्य में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए यह जरूरी है , कि अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को गांव, घर- परिवार के बीच…

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा जारी किया गया नया प्रोटोकॉल

रायपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली द्वारा जारी किये गए नए प्रोटोकाल अनुसार एवं राज्य के वरिष्ठ डाक्टरों की अनुशंसा पर कोविड के ईलाज हेतु स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा नया प्रोटोकॉल जारी किया गया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली एवं आईसीएमआर की अनुशंसा अनुसार निर्देश जारी किए गए हैं कि रेमेडीसिविर, टोसीलिजुमाब एवं प्लाज्मा थेरेपी का उपयोग केवल अस्पतालों में ही किया जाए। इन दवाओं को प्रिस्काइब करने वाले डाक्टर की यह जिम्मेदारी होगी कि वह इन दवाओं के संबंध में मरीज की आवश्यकता…

कोरोना मरीजों की बेहतर उपचार के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में हो रहा लगातार विस्तार

रायपुर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम और कोरोना मरीजों की बेहतर उपचार के लिए राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज गरियाबंद जिला चिकित्सालय में दो नए एंबुलेंस के साथ ही ऑक्सीजन बेड की सुविधा में विस्तार किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन की पहल से गरियाबंद जिले को दो नए एंबुलेंस प्राप्त हुए हैं। इससे मरीजों को लाने-लेजाने में सुविधा होगी। इसी तरह ऑक्सीजन बेड की संख्या को भी बढ़ाया गया है। जिले में…

लॉकडॉउन के दौरान मनरेगा के माध्यम से 69 हजार से अधिक ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार

रायपुर। कोरोना महामारी संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए राजधानी रायपुर सहित जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में रोजी-रोटी की समस्या नहीं हो इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला कलेक्टरों को कोरोना गाईड लाइन का पालन करते हुए मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। निर्देशानुसार बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के माध्यम से 69 हजार 521 ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा हैं। जिला पंचायत के सीईओ ने बताया कि मई माह…

दिव्यांग शिवकुमारी ने कोरोना का टीका लगवाकर दिया जागरूकता का परिचय

रायपुर। कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सरकार द्वारा 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इसी क्रम में विगत एक मई से 18-44 वर्ष के लागों के लिए भी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत कोरोना वेक्सिन की उपलब्धता के आधार पर सबसे पहले गरीब तबके के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जा रहा है। अभियान के तहत जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा विकासखंड के ग्राम कापन की दिव्यांग महिला शिवकुमारी ने कोरोना वैक्सिन का टीका लगवाकर लोगों को…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री सीतारमण को लिखा पत्र

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर प्रदेश में वर्तमान में 9 अप्रैल से 6 मई की सुबह तक कंटैनमेंट जोन घोषित होने के कारण राज्य के लघु और मध्यम व्यवसायियों की परेशानियों को देखते हुए उन्हें वांछित राहत प्रदान करने का अनुरोध किया है। श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इण्डट्रीज के अनुरोध पर केन्द्र सरकार से मांग की है कि व्यवसायियों द्वारा विभिन्न प्रकार की विवरणियों को प्रस्तुत करने की अप्रैल एवं मई माह की तिथियों को दो माह के…

कोरोना से बचाव के लिए नियमों का कड़ाई से पालन हो : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति की लगातार निगरानी कर प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। राज्य में कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम सहित इलाज के लिए शासन-प्रशासन के समन्वित प्रयास से हर आवश्यक उपाय तथा प्रबंध किए जा रहे हैं। राज्य में एक मई की स्थिति में कुल 72 लाख 6 हजार 500 टेस्ट किये गए हैं। इनमें कुल 7 लाख 28 हजार 700 कोविड प्रकरण पाए गए, जिसमें से वर्तमान में 6 लाख 1 हजार 161 स्वस्थ हो चुके हैं और…

मुख्यमंत्री ने की जिले की मितानिनों से बातचीत, कहा- आपातकाल में सकारात्मक भूमिका निभा रहीं

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर एवं दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों की मितानिनों व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर कोरोना काल में उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा ग्राम स्तर पर उनके द्वारा निभाई जा रही सकारात्मक भूमिका के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने धमतरी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत भटगांव सहित नगर निगम के गोकुलपुर वार्ड एवं रामसागरपारा में कार्यरत मितानिनों से वार्तालाप कर उनके द्वारा जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों…