दो सालों में उद्योगों की स्थापना के लिए छत्तीसगढ़ में 104 एमओयू, 42 हजार करोड़ का पूंजी निवेश प्रस्तावित

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पिछले दो सालों में 104 एमओयू हुए हैं। इनके माध्यम से प्रदेश में 42 हजार 714 करोड़ रूपए का पूंजी निवेश प्रस्तावित है। इससे प्रदेश के युवाओं के लिए 64 हजार से अधिक रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। छत्तीसगढ़ की नयी उद्योग नीति और कोरोना-काल में उद्योगों के हित में शासन द्वारा उठाए गए कदमों से राज्य में बेहतर औद्योगिक वातावरण का निर्माण हुआ है। कोरोना-संकट काल में पूरा देश आर्थिक मंदी से प्रभावित था, वहीं छत्तीसगढ़ में उद्योग जगत…

मुख्यमंत्री ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव सिंह सोलंकी जी के निधन की दुखद सूचना मिली। यह कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 9, 2021 श्री बघेल ने माधव सिंह सोलंकी के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल: दंतेवाड़ा के तीन प्रतिभावान विद्यार्थियों को निजी मेडिकल कॉलेज में मिला दाखिला

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशील पहल से प्रदेश के सुदूर अंचल दंतेवाड़ा के तीन प्रतिभावान विद्यार्थियों का डॉक्टर बनने का सपना अब साकार हो सकेगा। पी.ई.टी. तथा पी.एम.टी की कोचिंग हेतु संचालित बालक आवासीय विद्यालय बालूद एवं कन्या आवासीय विद्यालय कारली, दन्तेवाड़ा के इन तीनों छात्र-छात्राओं को जयपुर केे निजी मेडिकल कॉलेज जेएनयू इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एण्ड रिचर्स सेंटर में सरकारी खर्चे पर प्रवेश दिलाया गया है। इन तीनों छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए एक करोड़ 36 लाख 74 हजार रूपए फीस जिला प्रशासन दंतेवाड़ा द्वारा जमा करा…

मुख्यमंत्री से इंडिया-जापान फाउण्डेशन के चेयरमेन ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में इंडिया-जापान फाउण्डेशन के चेयरमेन विभवकांत उपाध्याय ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने इंडिया-जापान वैश्विक साझेदारी और छत्तीसगढ़ की भूमिका विषय पर विस्तार से चर्चा की। चर्चा के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, कृषि और कौशल विकास के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की साझेदारी और इस संबंध में मसौदा तैयार करने पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर इंडिया सेंटर फाउण्डेशन के ट्रस्टी संकल्प शुक्ला और श्री विपुलकांत भी उपस्थित थे।

संत-महात्माओं के उपदेशों से प्रवाहित होती है परोपकार की भावना : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मुंगेली जिले के विकासखण्ड पथरिया के ग्राम मोतिमपुर स्थित अनुरागी धाम में आयोजित अखण्ड नवधा रामायण कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बाबा अनुरागी जी की समाधि पर पुष्पाजंली और हवन कुंड में आहूति अर्पित कर प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए आर्शीवाद मांगा। उन्होंने अखण्ड नवधा रामायण समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश संत महात्माओं का देश है। संत महात्माओं के विचारों और उपदेशों से परोपकार की भावना प्रवाहित होती है। बाबा अनुरागी के…

शासकीय कर्मचारियों को जनवरी माह में ही मिलेगा वार्षिक वेतन वृद्धि तथा एरियर्स का लाभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय-अधिकारी एवं कर्मचारियों को नये साल जनवरी माह में ही वार्षिक वेतन वृद्धि तथा एरियर्स का भुगतान किया जाएगा। राज्य शासन के वित्त विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि राज्य शासन द्वारा शासकीय कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि नही रोकी गई है, तथा इसका भुगतान जनवरी माह से किया जाना प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनुमोदन के पश्चात वित्त विभाग द्वारा राज्य शासन के समस्त विभागों को शासकीय-अधिकारी एवं कर्मचारियों को 1 जुलाई 2020 को देय वार्षिक वेतन वृद्धि जुलाई 2020 से…

राजिम सिर्फ एक शहर नहीं, छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रतीक भी : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि धर्म-नगरी राजिम केवल एक शहर नहीं है, बल्कि यह पूरे छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यहां केवल तीन नदियों का ही संगम नहीं होता, बल्कि सांस्कृतिक संगम भी होता है। पूरे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ ओडिशा, महाराष्ट्र के लोग भी राजिम पहुंचते हैं। यह बात श्री बघेल ने आज राजिम में साहू समाज द्वारा आयोजित भक्तिन महतारी राजिम दाई के जयंती महोत्सव में कही। उन्होंने कहा कि राजिम का सैकड़ों साल पुराना इतिहास है। यह हमारी संस्कृति का प्रतीक है।…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सरला देवी शुक्ल के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल की पत्नी सरला देवी शुक्ल के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। सरला देवी का नई दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। श्री बघेल ने उनके शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी युवा विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता, अब तक 6700 प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन

रायपुर। ‘‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘‘ और ‘‘छत्तीसगढ़ी युवा‘‘ विषय पर स्लोगन प्रतियागिता को लेकर लोगों में अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ऑनलाइन पंजीयन 01 जनवरी से शुरू हुआ है। अब तक 6700 प्रतिभागी इस प्रतियोगिता के लिए अपना ऑनलाइन पंजीयन करा चुके हैं। छत्तीसगढ़ शासन के जनसम्पर्क विभाग द्वारा यह स्लोगन प्रतियोगिता स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी 10 जनवरी 2021 तक जनसम्पर्क विभाग की वेबसाइट http://jansampark.cg.gov.in/, http://dprcg.gov.in में ऑनलाइन…

छत्तीसगढ़ में अब तक बर्डफ्लू का कोई मामला नहीं, 7 जिलों के शासकीय पोल्ट्री फार्म से लिए गए सेम्पल की हुई जांच

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में बर्डफ्लू का अब तक कोई भी मामला प्रकाश में नहीं आया है। केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं हिमांचलप्रदेश में बर्डफ्लू रोग की पुष्टि होने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य में भी इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पशुधन विकास विभाग द्वारा बर्डफ्लू के प्रवेश को रोकने के संबंध में सभी जिलों के कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों सहित पशु चिकित्सा विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों को सीमावर्ती प्रदेश से पक्षियों के परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने के साथ ही सभी शासकीय एवं अशासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्रों एवं पोल्ट्री…