रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित केबिनेट की बैठक में राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत तथा आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगो को लोक सेवाओं में 10 प्रतिशत तक आरक्षण दिए जाने के संबंध में माननीय हाईकोर्ट में लंबित मामले के निराकरण के लिए वर्गवार अद्यतन डेटा एकत्र करने के संबंध में गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य में वर्तमान में प्रचलित राशनकार्ड के डेटाबेस को आधार…
श्रेणी: खबरें राजधानी से
केन्द्र सरकार का एक राष्ट्र-एक बाजार अध्यादेश किसानों के लिए अहितकारी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि केन्द्र सरकार का एक राष्ट्र-एक बाजार अध्यादेश किसानों के हित में नहीं है। इससे मंडी का ढांचा खत्म होगा, जो किसानों और व्यापारियों दोनों के लिए लाभप्रद नहीं है। अधिकांश कृषक लघु सीमांत है, इससे किसानों का शोषण बढ़ेगा। उनमें इतनी क्षमता नहीं कि राज्य के बाहर जाकर उपज बेच सके। किसानों को उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलेगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम में किए गए संशोधन से आवश्यक वस्तुओं के भंडारण एवं…
मुख्यमंत्री ने नव गठित जिले गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को दी 332 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवगठित जिले गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को 332.64 करोड़ रूपए के 208 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 84 करोड़ 10 लाख रूपए के 29 कार्यों का लोकार्पण और 248 करोड़ 54 लाख रूपए के 179 भूमिपूजन कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत ने की। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के साधू हॉल गौरेला में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में नव गठित जिले के प्रभारी मंत्री एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल विशिष्ट अतिथि…
लोगों की भावनाओं के अनुरूप हो रहा है गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का विकास : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास से वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये नवगठित जिले गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को 332 करोड़ रुपए के 208 विकास कार्यों की सौगात दी, जिसमें 84 करोड़ 10 लाख रूपए के 29 कार्यों का लोकार्पण और 248 करोड़ 78 लाख रुपए के 179 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर उन्होंने गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को जिला बनाकर इस क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने की मंशा थी। 15 अगस्त 2019 को मैंने इसे जिला बनाने की घोषणा की…
मुख्यमंत्री ने महानदी जल विवाद को लेकर लीगल टीम के साथ की चर्चा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस से छत्तीसगढ़-ओडिशा के बीच महानदी जल विवाद को लेकर लीगल टीम के साथ चर्चा की। मुख्यमंत्री ने टीम के सदस्यों को महानदी के जल के उपयोग के संबंध में प्रदेश का पक्ष मजबूती से रखने कहा। उन्होंने कहा कि महानदी छत्तीसगढ़ की जीवन रेखा है। प्रदेश में खेती, उद्योग और अर्थव्यस्था में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, अपर मुख्य सचिव सर्वश्री अमिताभ जैन और सुब्रत साहू, जल संसाधन विभाग के सचिव अविनाश…
राज्य के सभी धान खरीदी केन्द्रों में होगा चबूतरा का निर्माण, प्रदेश के सभी 2048 धान खरीदी केन्द्रों में बनाए जाऐंगे चार-चार चबूतरे
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश के सभी धान खरीदी केन्द्रों में बारिश से धान को बचाने, सुविधाजनक और व्यवस्थित रूप से धान खरीदी कार्य के लिए चबूतरों का निर्माण किया जा रहा है। राज्य के 2048 धान खरीदी केन्द्रों में चबूतरा निर्माण के लिए प्रथम चरण में 4649 चबूतरों के निर्माण की स्वीकृति दी गई थी। इनमें 4630 चबूतरों का निर्माण किया जा चुका है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों और जिला कार्यक्रम समन्वय को द्वितीय चरण में धान खरीदी केन्द्र में चबूतरा निर्माण…
अब ऑनलाइन भी खरीदी जा सकेंगी कक्षा 11वीं और 12वीं की पुस्तकें, डिपो से सीधे पुस्तकें प्राप्त कर सकते हैं
रायपुर। छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित कक्षा 11वीं और 12वीं की कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय की पाठ्य पुस्तकें राज्य के सभी प्राचार्यों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पुस्तक भण्डारों से सीधे क्रय करने पर 15 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। यह पुस्तकें छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पुस्तक भण्डार रायपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर और रायगढ़ से प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए निगम की वेबसाइट पर आर्डर करके ऑनलाइन भुगतान कर डिपो से पुस्तकें प्राप्त की जा सकेगी।…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड एवं बीएड संघ के पदाधिकारियों ने की मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड एवं बीएड संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर राज्य में शिक्षकों की 14 हजार 580 पदों पर नियुक्ति की अनुमति दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। संघ के पदाधिकारियों ने इसे एक ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि आपके नेतृत्व वाली सरकार ने कोरोना संकट काल में शिक्षकों की भर्ती की अनुमति देकर पूरे देश aके लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, खनिज…
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं। उन्हें विश्व का निर्माता तथा देवताओं का वास्तुकार माना गया है। संसार के प्रथम वास्तुकार की संज्ञा भी उन्हें दी गई है। श्रम से सृजन की सार्थकता को विश्वकर्मा जी ने ही समाज में स्थापित किया। समाज का सुव्यवस्थित, सुरक्षित स्वरूप विश्वकर्मा जी की ही देन है। श्री बघेल ने इस अवसर पर राज्य की समस्त औद्योगिक…
जनसेवा में सदैव अग्रणी रहा है जैन समाज : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए जीतो कोविड सेन्टर का शुभारंभ किया। जैनम मानस भवन रायपुर में कोरोना पीड़ितों के इलाज के लिए यह सर्वसुविधायुक्त कोविड सेन्टर जीतो (जैन इन्टरनेशनल ट्रेड आर्गनाइजेशन) तथा छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से प्रारंभ किया गया है। रायपुर के एयरपोर्ट के समीप स्थित इस कोविड सेन्टर में 200 बिस्तर की व्यवस्था है। यहां कोविड के मरीजों के बेहतर इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के अलावा भोजन इत्यादि का निःशुल्क प्रबंध है। जीतो कोविड सेन्टर…
