रायपुर में 8 जगहों पर निःशुल्क कोरोना जांच

रायपुर। कोरोना वायरस संक्रमितों की पहचान के लिए रायपुर में आठ सेंटरों पर सैंपल संकलित कर जांच की जा रही है। कोविड-19 के संभावित मरीज या कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोग इन सेंटर्स में सैंपल देकर निःशुल्क जांच करा सकते हैं। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों चंगोराभाठा, खोखोपारा, भनपुरी, हीरापुर, लाभांडी और शंकर नगर से विधानसभा जाने वाले मार्ग में स्थित बाल आश्रयस्थल में कोविड-19 की पहचान के लिए स्वाब सैंपलों की जांच की जा रही है। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय और कालीबाड़ी स्थित टीबी अस्पताल में भी…

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को पोला तिहार की दी बधाई

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से किसान भाइयों को पारंपरिक पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर श्री बघेल ने नागरिकों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि पोला तिहार छत्तीसगढ़ की परम्परा, संस्कृति और लोक जीवन की गहराइयों से जुड़ा है। इस त्यौहार में उत्साह से बैलों और जाता-पोरा की पूजा कर अच्छी फसल और घर को धन-धान्य से परिपूर्ण होनेे के लिए प्रार्थना की जाती है। यह त्यौहार हमारे जीवन में खेती-किसानी…

छत्तीसगढ़ में रक्षा श्रेणी के उद्योग की प्रथम इकाई के लिए MOU, सेना के लिए किया जाएगा बुलेटप्रूफ जैकेट एवं हेलमेट का उत्पादन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में आज छत्तीसगढ़ में रक्षा श्रेणी के उद्योग की पहली उत्पादन इकाई की स्थापना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह औद्योगिक इकाई भारत सरकार के विभिन्न सशस्त्र सेनाओं यथा थल सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ तथा राज्य सरकार के सशस्त्र बलों के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट एवं हेलमेट का उत्पादन करेगी। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग विभाग और रक्षा उत्पादों की औद्योगिक इकाई स्थापित करने वाली कम्पनी मेसर्स एटमास्टको लिमिटेड, दुर्ग के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पुरी को लिखा पत्र

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर स्मार्ट सिटी मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड के संचालक मंडल में महापौर को भी शामिल करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्र में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री पुरी को आजादी के पर्व पर देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनका ध्यान केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना स्मार्ट सिटी मिशन के क्रियान्वयन की ओर दिलाया है।…

‘पढ़ई तुंहर दुवार‘ कार्यक्रम: विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एन्ड्राइड एप तैयार, गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है यह App

रायपुर। कोरोना संकट काल में ऑनलाईन शिक्षा को आसान बनाने के लिए ‘पढ़ई तुंहर दुवार‘ कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग और एनआईसी ने मिलकर एक एन्ड्राइड एप तैयार किया है। इस एप के माध्यम से विद्यार्थी इंटरनेट उपलब्ध होने पर अपने पाठ्यक्रम से संबंधित कन्टेंट डाउनलोड कर सकेंगे और डाउनलोड किए गए वीडियो और अन्य कन्टेंट जब इंटरनेट उपलब्ध नहीं हो, तब भी ऑफलाईन देखे जा सकेंगे। यह एप दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी है। इस एप को गुगल प्ले स्टोर से नीचे…

मुख्यमंत्री ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को सर्तक रहने के निर्देश दिए है साथ ही उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ आदि पर नजर रखते हुए आपदा प्रबंधन संबंधी सभी आवश्यक उपाएं सुनिश्चित करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने बारिश को देखते हुए प्रभावित इलाकों में यदि कहीं कोई क्षति हुई है तो उसका शीघ्र आंकलन करने और प्रभावितों को तत्काल आवश्यक सहायता मुहैया कराने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है बारिश को देखते हुए सभी…

ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में विचरण करने वाले पशुओं को रखा जाएगा गौठानों में, राज्य शासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

रायपुर(बीएनएस)। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में विचरण करने वाले पशुधन को गौठान में रखा जाएगा। इस संबंध में राज्य शासन द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए है। जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में विचरण करने वाले पशुधन को गौठान में रखा जाएगा। रात्रि में भी इन पशुधन को गौठान में रखा जाएगा। पशुधन की देख-रेख की जिम्मेदारी गौठान समिति की होगी। गौठान में पशुधन से प्राप्त गोबर पर गौठान समिति का स्वामित्व होगा। खुले में विचरण करने वाले पशुधन को गौठान में पहुंचाने की जिम्मेदारी पंचायत सचिव की…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी भाषा को प्राथमिकता से आठवीं अनुसूची में शामिल करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। श्री बघेल ने श्री मोदी से आग्रह किया है कि भारतीय गणतंत्र का 26 वां राज्य छत्तीसगढ़ के गठन का यह बीसवां वर्ष है, किन्तु सांस्कृतिक दृष्टि से इस राज्य की पृथक पहचान का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। छत्तीसगढ़ राज्य की भाषा छत्तीसगढ़ी का भी इतिहास है और यह विशेष उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ी का व्याकरण हीरालाल काव्योपाध्याय ने तैयार किया था, जिसका संपादन और अनुवाद प्रसिद्ध भाषाशास्त्री…

मुख्यमंत्री ने कोरोना वारियर्स का अभिनंदन करते हुए दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में प्रदेश के सभी कोरोना वारियर्स का अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान प्रदेश में डॉक्टरों, नर्सो और चिकित्सा सेवा तथा सफाई सहित अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों ने अपनी जान की बाजी लगाकर कोरोना पीड़ितों का उपचार किया और लगातार कर रहे हैं। चिकित्सा बिरादरी ने यह साबित किया है कि वे वास्तव में धरती के भगवान हैं। मैं चिकित्सा क्षेत्र से…

मुख्यमंत्री ने ’छत्तीसगढ़ी खान-पान एवं व्यंजन केन्द्र गढ़कलेवा’ पुस्तिका का किया विमोचन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ’छत्तीसगढ़ी खान-पान एवं व्यंजन केन्द्र गढ़कलेवा’ पुस्तिका का विमोचन किया। पुस्तिका में छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में गढ़कलेवा शुरू करने की कार्ययोजना तथा छत्तीसगढ़ के विभिन्न व्यंजनों का उल्लेख किया गया है।