रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि खाद्य प्रसंस्करण, लघु वनोपजों और वनौषधियों के वेल्यू एडिशन तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं के कौशल उन्नयन के क्षेत्र में काम करने की इच्छुक गैर सरकारी संगठनों को राज्य सरकार हर संभव सहयोग देगी। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘पेन आईआईटी ग्लोबल ई-कॉनक्लेव’ में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में इन क्षेत्रों में काम करने की काफी संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों में काम करने की इच्छुक संस्थाओं का छत्तीसगढ़ में स्वागत है। कॉन्क्लेव…
श्रेणी: खबरें राजधानी से
मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक समृद्ध और खुशहाल राज्य के रूप में तेजी से पहचान बनाने लगा है। इसके विकास के लिए हमारे पुरखों ने जो सपना संजोया था, उसे साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इसके तहत राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में सभी वर्गों के लोगों की भलाई और खुशहाली के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और उन्हें उन्नति के लिए भरपूर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़…
मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ रजक समाज महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ रजक समाज महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने इस मौके पर राज्य में गोधन के संरक्षण, पशुपालकों एवं किसानों के हितों की रक्षा के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में गोधन न्याय योजना शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया और छत्तीसगढ़ रजक समाज की ओर से उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। प्रतिनिधि मंडल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री से रजक समाज की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की और…
छत्तीसगढ़ में नाबार्ड के सहयोग से हुए कृषि और ग्रामीण विकास के कार्य साबित हो रहे हैं, मील का पत्थर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष जी.आर. चिंताला के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ में कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों, अधोसंरचनाओं के विकास के संबंध में विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नाबार्ड के सहयोग से छत्तीसगढ़ में कृषि और ग्रामीण क्षेत्र सहित अनेक क्षेत्रों में विकास के अनेक कार्य हुए है, जो मील का पत्थर साबित हुए हैं। नाबार्ड के माध्यम से प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास के लिए बहुत से काम हुए हैं, अभी भी…
बिना राशनकार्ड वाले प्रवासी श्रमिकों एवं व्यक्तियों को अब जुलाई और अगस्त में भी मिलेगा निःशुल्क चावल राज्य सरकार ने दिए निर्देश
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बिना राशनकार्ड वाले प्रवासी व्यक्तियों एवं श्रमिकों को उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से मई एवं जून 2020 में प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो ग्राम निःशुल्क चावल वितरण किया गया है, इसे अब बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस संबंध में आज यहां मंत्रालय से खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर निर्देशानुसार 31 अगस्त तक चावल वितरण कराने को कहा गया है। अब तक बिना राशनकार्ड…
आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के हर गांव में होगा एक इंडस्ट्रियल पार्क : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के हर गांव में एक इंडस्ट्रियल पार्क होगा। उन्होंने कहा कि गांव में गौठानें के लिए आरक्षित की गयी जमीन में से एक एकड़ जमीन कुटीर और छोटे उद्योगों के लिए आरक्षित रहेगी, जहां स्व-सहायता महिला समूह द्वारा लघु वनोपजों में वेल्यूएडीशन का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आज एक इलेक्ट्रॉनिक निजी समाचार चैनल आयोजित ई-कॉन्क्लेव के समापन अवसर पर यह बात कही। श्री बघेल ’रिस्टार्ट छत्तीसगढ़ ऑफ्टर लॉकडाउन’ विषय पर आयोजित इस कॉन्क्लेव में रायपुर स्थित…
मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल, लोगों को घर बैठे मिल रहा जाति प्रमाण-पत्र
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के मद्देनजर अब राजस्व विभाग का अमला जाति प्रमाण-पत्र बनाने के काम को बड़ी संजीदगी से अंजाम देने लगा है। जाति प्रमाण-पत्र के लिए अब लोगों को पटवारी और तहसील कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं रह गई है। लोगों को सिर्फ उनके आवेदन पर जाति प्रमाण-पत्र घर बैठे स्पीड पोस्ट के माध्यम से मिलने लगे हैं। राज्य में स्पीड पोस्ट के माध्यम से जाति प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने का सिलसिला शुरू हो चुका है। बलौदाबाजार तहसील के ग्राम शुक्लाभाटा की कक्षा 6वीं की…
‘गोधन न्याय योजना’ से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आएगा महत्वपूर्ण बदलाव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मानव और पशुधन के बीच आदिकाल से अटूट नाता रहा है। इस तरह पशुधन का संरक्षण और संवर्धन हमारे विकास के लिए आवश्यक है। इसके मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा अहम निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ में हरेली त्यौहार के दिन से ‘गोधन न्याय योजना’ की शुरूआत की जा रही है। यह गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाने में महत्वपूर्ण साबित होगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में सर्वसमाज के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के दौरान लोगों…
मदिरा की अवैध बिक्री पर रोक लगाने चलाए अभियान : मंत्री कवासी लखमा : मंत्री कवासी लखमा
रायपुर(बीएनएस)। वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग मंत्री कवासी लखमा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आबकारी विभाग के कामकाज की गहन समीक्षा की। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को मदिरा के अवैध विक्रय पर कड़ाई से रोक लगाने के साथ ही सीमावर्ती इलाकों में सघन जांच पड़ताल का अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री लखमा ने गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही में आबकारी विभाग का कार्यालय शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मंत्री श्री लखमा ने इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों से मदिरा के विक्रय, आबकारी आय, आबकारी अपराधों के नियंत्रण आदि के…
मुख्यमंत्री ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गाें से की चर्चा : जाना स्वास्थ्य का हाल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश के सात जिलों में स्थित वृद्धाश्रमों के बुजुर्गाें से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत कर उनका हाल-चाल पूछा। बुजुर्गाें के स्वास्थ्य, वृद्धाश्रम में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बुजुर्गाें से कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के कारण रोजमर्रा के जीवन में परिवर्तन आया है। आज सबसे बड़ी आवश्यकता सुरक्षित रहने की है। मुख्यमंत्री ने बुजुर्गाें से चर्चा के दौरान कहा कि मैं अपने परिवार के सियान लोगों से मिल रहा हूं। वे स्वस्थ्य और वृद्धाश्रम में खुश हैं, यह देखकर…
