मुख्यमंत्री ने कहा कि भावावेश में ऐसा नकारात्मक कदम उठाने से बचे युवा

रायपुर(बीएनएस)। राजधानी रायपुर के सिविल लाईन इलाके में आज दोपहर धमतरी जिले के एक युवक ने अपने ऊपर आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की जिससे वह झुलस गया और उपचार हेतु उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ चिकित्सक युवक का उपचार कर रहे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि किसी को भी भावावेश में आकर ऐसा नकारात्मक कदम नहीं उठाना चाहिए। राज्य सरकार ने कोरोना संकट के इस काल में भी पूरे राज्य में रोजगार देने की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री ने घायल हरदेव सिन्हा…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीमती मोहिनी सिंह राणा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव की बड़ी बहन मोहिनी सिंह राणा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव जी की बड़ी बहन श्रीमती मोहिनी सिंह राणा जी के निधन का निधन का समाचार दुखद है। मैं ईश्वर से उनकी शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 29, 2020 श्री बघेल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ के फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल के फेज-2 का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नगरी रायगढ़ के फोर्टिस-ओपी जिन्दल अस्पताल एवं शोध केन्द्र के फेज-2 के विस्तार कार्यो का अपने रायपुर निवास कार्यालय से ऑनलाईन भूमिपूजन और शिलान्यास किया। लगभग 25 करोड़ रूपए की लागत से इस अस्पताल में नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी और 85 अतिरिक्त बिस्तर जोड़े जाएंगे। इस अवसर पर जेएसपीएल के चेयरमैन श्री नवीन जिन्दल मुख्यमंत्री निवास में और रायगढ़ के कार्यक्रम स्थल पर जिंदल परिवार के सदस्य और अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने नवीन जिंदल सहित…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वेबिनार के जरिए देशभर के चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को किया सम्बोधित

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंटस ऑफ इंडिया से जुड़े देशभर के सीए से ग्राम पंचायतों और नगरीय प्रशासन के काम काज में कसावट और वित्तीय प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए सहयोग का आव्हान किया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में बहुत सी वनोपज हैं जिनकी पैदावार देश के अन्य हिस्सों में नहीं होती है। वर्तमान में इन वनोपजों के संग्रहण के बाद इनका प्रसंस्करण छतीसगढ़ के बाहर होता है। यदि इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंटस ऑफ इंडिया इनके प्रसंकरण के लिए निवेश छत्तीसगढ़ में लाने…

ग्रामोन्मुखी योजना है गोधन न्याय योजना

रायपुर(बीएनएस)। गोधन न्याय योजना ग्रामोन्मुखी योजना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदर्शिता और गांवों में विकास की अवधारणा पर आधारित है यह योजना। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सबसे पहले नरवा, गरवा, घुरूवा और बारी योजना शुरू की। इन सभी योजनाओं का अस्तित्व किसी न किसी रूप में आदिकाल से गावों में रहा है। अभी तक किसी ने इससे होने वाले फायदों के बारे नहीं सोचा था। वास्तव में यह योजना गांवो को आत्मनिर्भर बनाने वाली योजना है। गोधन न्याय योजना को छत्तीसगढ़ में हरेली त्यौहार से शुरू करने की योजना…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के सदस्यों ने की मुलाकात

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। समाज के सदस्यों ने कोरोना नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए किए गए प्रयासों हेतु राज्य शासन की प्रशंसा की। साथ ही किसानों के हित में प्रारम्भ की गई ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना‘ के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल का समाज की ओर से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. रामकुमार सिरमौर, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष ध्रुव कुमार वर्मा एवं डॉ. संजीव सिरमौर…

खारे पानी की समस्या वाले स्थानों पर सतही जल पर आधारित पेयजल योजना बनाएं: मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनियों और क्रेडा के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने क्रेडा के अधिकारियों से कहा कि पहुंच विहीन और दुर्गम इलाकों में सोलर के जरिए विद्युत की व्यवस्था के साथ ही नदी किनारे जहां विद्युत लाइन नहीं हैं, उन स्थानों पर सोलर पम्प किसानों को दिए जायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन स्थानों पर पानी में हैवी मेटल या खारे पानी होने की शिकायत है वहां सतही जल (सरफेस वाटर) के…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की गुणवत्ता को सराहा

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में ‘कल्पतरू‘ मल्टीयूटीलिटी सेंटर, सेरीखेड़ी में कार्य कर रही बिहान रायपुर (उजाला ग्राम संगठन) की महिलाओं ने मुलाकात की। महिलाओं ने इस सेंटर में तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पाद मुख्यमंत्री को दिखाए और उनके संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना की और उनके बारे में महिलाओं से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए सेरीखेड़ी के इस मल्टीयूटीलिटी सेंटर के कार्य के विस्तार और विभिन्न गतिविधियों के लिए सीएसआर…

छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य जो पशुपालकों को लाभ पहुंचाने खरीदेगा गोबर

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य में गौ-पालन को आर्थिक रूप से लाभदायी बनाने तथा खुले में चराई की रोकथाम तथा सड़कों एवं शहरों में जहां-तहां आवारा घुमते पशुओं के प्रबंधन एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में गोधन न्याय योजना शुरू करने का एलान किया है। इस योजना की शुरूआत राज्य में हरेली पर्व के शुभ दिन से होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय के सभा कक्ष में ऑनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य सरकार की इस अभिनव योजना की जानकारी दी। मुख्यमंत्री भूपेश…

छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य में यात्री बसों के संचालन की दी अनुमति

रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन ने आम जनता की आवश्यकता और सुविधा को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के भीतर तथा अंतर-जिला आवागमन के लिए यात्री बसों के संचालन की अनुमति दे दी है। राज्य शासन ने यात्री बसों के परिचालन के दौरान कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन द्वारा जारी गाईडलाइन एवं सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन करने के निर्देश दिए हैं। परिवहन आयुक्त ने राज्य में यात्री बसों के संचालन के संबंध में अवगत कराया है कि प्राधिकार द्वारा जारी अनुज्ञा पत्र में दर्शित समय-चक्र तथा फेरे के अनुसार यात्री…