रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव और बिलासपुर के विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दूसरा स्थान प्राप्त होने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। हाल ही में एक ख्याति प्राप्त संस्था द्वारा मुख्यमंत्रियों के कार्याें और जनता के बीच उनकी छवि को लेकर राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण कराया गया था। जिसमें लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दूसरे स्थान पर रहे। औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों…
श्रेणी: खबरें राजधानी से
गर्भवती महिलाओं के लिये प्रदेश का पहला अलग क्वारेंटाईन सेंटर ग्राम केसला में
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर सभी क्वारेंटाईन सेंटरों में गर्भवती माताओं, बच्चों और वृद्धजनों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के बिलासपुर जिले के ग्राम केसला में प्रवासी गर्भवती महिलाओं के लिए प्रदेश का पहला पृथक से क्वारेंटाईन सेंटर शुरू किया गया है। इस क्वारेंटाईन सेंटर में राज्य के बाहर से वापस लौंटी प्रवासी महिला श्रमिक जो गर्भवती है, उनकों ठहराया गया है ताकि उनकी बेहतर तरीके से देखभाल हो सके। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल क्वारेंटाईन सेंटरों की व्यवस्था को…
मुख्यमंत्री ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक आयुर्वेदिक सर्वज्वरहर चूर्ण (काढ़ा) किया लाॅन्च
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक आयुर्वेदिक सर्वज्वरहर चूर्ण (काढ़ा) लाॅन्च किया। यह चूर्ण गरियाबंद जिले के केशोडार में भूतेश्वर हर्बल वन धन केन्द्र की महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा 10 जड़ी बूटियों को मिलाकर तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि इम्युनिटी बढ़ाकर ही कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किया गया यह आयुर्वेदिक सर्वज्वरहर चूर्ण कोरोना वायरस से बचाव में काफी मददगार होगा। मुख्यमंत्री ने मेडिकल…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वालेन्टिरी सर्विस फाॅर कोविड-19 रिस्पांस वेबसाईट का किया लोकार्पण
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम एवं नियंत्रण में सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी बढ़ाने, लोगों को जागरूक करने तथा आवश्यक सूचनाओं के आदान-प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वालेन्टिरी सर्विस फाॅर कोविड-19 रिस्पांस वेबसाईट https://coronahelp.cgstate.gov.in ‘‘कोरोना (कोविड-19) सहायता पटल‘‘ का लोकार्पण किया गया। इस वेबसाईट के माध्यम से छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की अद्यतन रिपोर्ट, राज्य में क्वारंटाईन सेन्टरों की सूची, सहयोगी सामाजिक संस्थाओं की सूची, केन्द्र व राज्य सरकार के आवश्यक निर्देश, क्वारंटाईन सेन्टर…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संत कबीर साहेब के दोहों पर केन्द्रित पोस्टरों का किया विमोचन
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संत कबीर साहेब की जयंती के अवसर पर आज यहां अपने निवास परिसर में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कबीर विचार संचार अध्ययन केन्द्र द्वारा प्रकाशित तीन पोस्टरों का विमोचन किया। इन पोस्टरों में संत कबीर साहेब जी के चित्र के साथ उनके बीस दोहे जो आज के परिपेक्ष्य में प्रासंगिक हैं, प्रकाशित किए गए हैं। इस अवसर पर कबीर संचार अध्ययन केन्द्र के अध्यक्ष कुणाल शुक्ला, विश्वविद्यालय के कुल सचिव डाॅ. आनंद बहादुर और विवेक ठाकुर भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कुल सचिव आनंद…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डिसइन्फेक्शन बाॅक्स का किया लोकार्पण, कोरोना संक्रमण की रोकथाम में होगा उपयोगी
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय में डिसइन्फेक्शन उपकरण बाॅक्स का लोकार्पण किया। यह बाॅक्स कोरोना संक्रमण की रोकथाम में बेहद उपयोगी साबित होगा। इस उपकरण में किराना सामान, मास्क, चिकित्सकीय उपकरण, पीपीई किट, मोबाईल फोन, लेपटाप, लेपटाप बैग, करन्सी नोट और बहुत सी ऐसी चीजें रख सकते हैं, जिसे हम साबुन से नहीं धो सकते। यह उपकरण (यू.व्ही. प्योर) पैराबैगनी किरणों के माध्यम से इसके अंदर रखी गई वस्तुओं को डिसइन्फेंट करता है। मुख्यमंत्री ने इस उपकरण की तारीफ की और इसे उपयोगी बताया। उन्होंने…
छत्तीसगढ़ में लघु वनोपज आधारित उद्योगों की अपार संभावनाएं : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में लघु वनोपज पर आधारित उद्योगों की अपार संभावनाएं है। वनोपज आधारित उद्योगों से जहां स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा वहीं इसका लाभ उद्योगों को भी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बहुत सी बहुमूल्य औषधि और लघु वनोपज है, जिनका वेल्यू एडिशन कर देश भर में फैले बाजार का लाभ उठाया जा सकता है। श्री बघेल आज अपने निवास कार्यालय में उरला इंडिस्ट्रीज एशोसिएशन के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य…
विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास परिसर में रोपे अमरूद, आम और बोहार के पौधे
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास परिसर में अमरूद, आम और बोहार (लसोड़) केे पौधे लगाए। श्री बघेल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी अपने घरों में या आसपास एक पौधा अवश्य लगाएं और इसे जीवित रखने की जिम्मेदारी लें। चाहे वो फलदार वृक्ष का पौधा हो, चाहे इमारती लकड़ी का या फूल का हो। इससे हमारे आसपास का वातावरण अच्छा होगा, शुद्ध ऑक्सीजन हमको मिलेगी और ज्यादा से ज्यादा हरियाली होगी।…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय पर्यटन राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल को लिखा पत्र
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद पटेल को पत्र लिखकर उनसे छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पर्यटन परिपथ को विकसित करने के लिए तैयार किए गए कॉन्सेप्ट प्लान को केन्द्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है। छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पर्यटन परिपथ विकसित करने के लिए छत्तीसगढ़ के पर्यटन विभाग द्वारा 09 स्थलों का चयन करते हुए 137 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत का एक कॉन्सेप्ट प्लान तैयार किया गया है। केन्द्र सरकार की स्वदेश…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की दी शुभकामनाएं
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि पूरा विश्व पर्यावरण के बिगड़ते संतुलन और बढ़ते प्रदूषण से प्रभावित हो रहा है। जीवों का अस्तित्व उनके पर्यावरण के दूसरे घटकों के परस्पर सामंजस्य पर निर्भर है। प्रकृति के क्षरण के लिए हमारे बेतरतीब क्रियाकलापों ने कई जीवों के लिए संकट पैदा कर दिया है। अनियमित वर्षा, ग्लोबल वार्मिंग, पराबैगनी किरणें जैसी कई समस्याएं हमारे जीवन को प्रभावित करने लगी है। अपना…
