क्वॉरेटाइन सेंटरों में इम्यूनिटी बढ़ाने ’पियो दूध-बनो मजबूत’ कैम्पेन की नीति आयोग ने की सराहना

रायपुर(बीएनएस)। विश्व दुग्ध दिवस पर आकांक्षी जिले दंतेवाड़ा के क्वॉरेेंटाइन सेंटरों में रूके प्रवासी लोगों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ’पियो दूध-बनो मजबूत कैम्पेन’ की नीति आयोग ने सराहना की है। नीति आयोग ने क्वारेंटाइन सेंटर की फोटो ट्वीट कर बताया कि आयुष मंत्रालय की गाइडलाइन्स के अनुसार दंतेवाड़ा में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हल्दी मिला ए-2 गोल्डन मिल्क दिया गया। On Eve of #WorldMilkDay, the district administration of #AspirationalDistrict Dantewada launched पियो दूध, बनो मजबूत campaign to boost the immunity at quarantine centers. Acting on the guidelines of @moayush, turmeric…

छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

रायपुर(बीएनएस)। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि डी.एम.एफ. मद से जिलों में मोहल्ला एवं हाट बाजार क्लीनिक, शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल, सिंचाई रकबा बढ़ाने, मुख्य मंत्री वार्ड कार्यालय सुपोषण और छात्रावासों के जरूरी कार्यो जैसे जनोन्मुखी कार्यो को प्राथमिकता से कराया जाए। मुख्य सचिवों ने जिलों के प्रभारी सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने प्रभार के जिलों में…

छत्तीसगढ़ रेल्वे कार्पोरेशन लिमिटेड कम्पनी की बोर्ड मीटिंग सम्पन्न

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ रेल्वे कार्पोरेशन लिमिटेड कम्पनी के संचालक मंडल की 13वीं बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संचालक मंडल के नए सदस्यों की नियुक्ति सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में कार्पोरेशन के विविध वित्तीय प्रस्तावों को चर्चा के उपरांत अनुमोदित किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू तथा रेल्वे बोर्ड के संचालक ए.के. सिंघल दिल्ली से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। बैठक में छत्तीसगढ़ रेल्वे कार्पोरेशन लिमिटेड कम्पनी के प्रभारी प्रबंध…

मुख्यमंत्री से मिला बिलासपुर के औद्योगिक संगठनों का प्रतिनिधिमंडल, राज्य में 90 प्रतिशत एमएसएमई सेक्टर में कार्य प्रारम्भ होने पर जताया आभार

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कल शाम यहां उनके निवास कार्यालय में अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में आए बिलासपुर के औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल में बिलासपुर के जिला उद्योग संघ तथा द फेडेरेशन ऑफ राइस मिलर्स के पदाधिकारी शामिल थे। इस मुलाकात में उद्यमियों ने राज्य में 90 प्रतिशत एमएसएमई सेक्टर में कार्य प्रारम्भ होने एवं औसतन 60 प्रतिशत उत्पादन प्रारम्भ होने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया और राज्य में कोरोना के नियंत्रण एवं बचाव हेतु सरकार द्वारा किये गए कार्यों की प्रशंसा की। इस…

मुख्यमंत्री से पाटन विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों ने की भेंट-मुलाकात

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में पाटन विधानसभा क्षेत्र से आए जनपद सदस्यों, सरपंचों और आम नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन विधानसभा की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों से उनके यहां चल रहे मनरेगा से जुड़े कार्यों, गौठनों के निर्माण एवं परिसंपत्तियों के रख-रखाव, स्कूलों के संचालन, पेयजल की उपलब्धता सहित अन्य विकासकार्यों की जानकारी ली और सभी से उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किश्त की…

सिर्फ अंतिम वर्ष व अंतिम सेमेस्टर की होंगी विश्वविद्यालय परीक्षाएं, कुलपतियों के प्रतिवेदन एवं उच्च शिक्षा संचालनालय के प्रस्ताव पर राज्य शासन ने जारी किया आदेश

रायपुर(बीएनएस)। कोविड-19 महामारी के कारण मार्च 2020 से जारी लॉकडाउन की वजह से उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा सत्र 2019-20 की विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं के अंतर्गत सिर्फ अंतिम वर्ष एवं अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित होंगी। इनको छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं की वार्षिक/सेमेस्टर परीक्षा नहीं ली जाएंगी। उक्ताशय का आदेश छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं के आयोजन एवं शैक्षणिक कैलेण्डर के संबंध में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जारी मार्गदर्शी निर्देशों का परीक्षण कर सुझाव प्रस्तुत करने हेतु गठित कुलपतियों की समिति से प्राप्त प्रतिवेदन…

लॉकडाउन में वनोपज बना वनवासियों के आय का जरिया

रायपुर(बीएनएस)। कोरोना संकट काल में ग्रामीणों के लिए विषम परिस्थितियों में वनोपज संग्रहण का कार्य आय का जरिया बनकर सामने आया हैं। जिसमें ग्रामीण लॉकडाउन अवधि में तेंदूपत्ता संग्रहण से अच्छी आय प्राप्त कर रहें हैं। इस वर्ष सूरजपुर जिले के 62 हजार 616 संग्राहक परिवारों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से तेन्दूपत्ता संग्रहण से रोजगार प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही जिला प्रशासन के द्वारा तेन्दूपत्ता की तोड़ाई में कोरोना संक्रमण से बचाव का भी ध्यान रखा जा रहा है। तेन्दूपत्ता का तोड़ाई करते वक्त संग्राहक सोशल डिस्टेंसिंग का…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वित्त विभाग के अपर संचालक अंजनी कुमार सिन्हा के निधन पर दुख प्रकट किया

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त विभाग के अपर संचालक अंजनी कुमार सिन्हा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री अंजनी कुमार सिन्हा का आज सुबह 4 बजे अपने निवास में हृदयघात से निधन हो गया। वे राज्य वित्त सेवा संवर्ग में 1989 बैच में नियुक्त हुए थे तथा वर्तमान में पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में अपर संचालक (वित्त) के पद पर कार्यरत थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री अंजनी कुमार सिन्हा के परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को…

क्वॉरंटाईन अवधि पूरा करने वालों से संक्रमण का खतरा नहीं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भपूेश बघेल ने राज्य की जनता के नाम जारी अपनी अपील में कहा है कि क्वारंटाइन अवधि पूरा कर अपने गांव और घर लौटने वाले भाई-बहनों से कोरोना संक्रमण का किसी भी तरीके का खतरा नहीं है। इनके गांव घर लौटने पर संक्रमण को लेकर अपने मन में किसी भी तरीके का संशय न रखें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा है कि क्वॉरंटाईन सेंटर से 14 दिन का क्वॉरंटाईन पूरा करके श्रमिक भाई-बहनों का अपने गांव घर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। कुछ जगह से…

संशोधित लॉकडाउन 30 जून तक, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दिशा-निर्देश जारी

रायपुर(बीएनएस)। कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए लॉकडाउन को चरणबद्ध ढंग से खोलने के संबंध में तथा 30 जून तक संशोधित लॉकडाउन लागू करने के संबंध में भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा दिशा-निर्देशों के तारतम्य में छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश में यह स्पष्ट किया गया है कि व्यक्तियों के अंतर्राज्यीय परिवहन के बारे में प्रतिबंध पूर्व अनुसार जारी रहेगा। इस संबंध में ई-पास के माध्यम से अनुमति प्राप्त होने पर आवागमन हो सकेगा। व्यक्तियों…