आम बजट शुतुरमुर्ग प्रवृत्ति का है जो मूल समस्या से मुंह छिपाकर खुश होना चाहता है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री द्वारा आज संसद में पेश किए गए वर्ष 2020-21 के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह बजट शुतुरमुर्ग प्रवृत्ति का है जो मूलभूत समस्याओं से मुंह छिपाकर खुश होना चाहता है। इस समय देश में मांग की कमी है, जिसकी वजह से देश मंदी की ओर जा रहा है और इसके मूल में जनता की जेब में पैसों की कमी है। लेकिन वित्त मंत्री ने जनता तक पैसा पहुंचाने का कोई इंतजाम नहीं किया है। मुख्यमंत्री ने कहा…

अब गौठानों में गोबर से बन रहे गमले : समूह की महिलाओं के लिए खुले आय के नये रास्ते, बना रहीं गोबर के गमले

रायपुर(बीएनएस)। गौठान के गोबर से बने कम्पोस्ट, दिये और अन्य उपयोगी सामानों को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब दुर्ग जिले में समूह की महिलाएं गोबर से गमले तैयार कर रही हैं। इन गमलों को नर्सरी में विक्रय किया जाएगा। नर्सरी के लिए यह गमले काफी उपयोगी होंगे क्योंकि गोबर में जैविक खाद के काफी गुण होते हैं,इसके अलावा इसमें काली, पीली मिट्टी और भूसे का भी उपयोग किया जा रहा है। इन सबके मिश्रण से पौधे के लिए खाद का अच्छा स्रोत तैयार होता है। अतः पौधे…

ग्रामीण-आदिवासी क्षेत्रों में महिला स्वसहायता समूह को सहकार भारती से जोड़ें, सहयोग करें : राज्यपाल सुश्री उइके

रायपुर(बीएनएस)। ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों जैसे बस्तर में भी कई महिलाओं के स्वसहायता समूह सक्रियता से कार्य कर रही हैं। लेकिन मार्केटिंग की पूरी व्यवस्था नहीं है। ऐसे समूहों को वित्तीय सहायता तथा अन्य आवश्यकता भी है। उन्हें सहकार भारती सहयोग करे, उन्हें अपने से जोड़ें। साथ ही कुछ समूह शराबबंदी तथा अन्य कुरीतियों को रोकने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन समूहों को कानूनी सहायता प्रदान करने की पहल करनी चाहिए, जिससे उन्हें संबल मिले। यह बात राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कही। वे आज नागपुर में सहकार भारती…

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के महान सपूत, प्रखर पत्रकार और पूर्व सांसद स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि 2 फरवरी पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी है। श्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र श्री चंद्राकर ने अपने प्रखर व्यक्तित्व और निर्भीक पत्रकारिता से देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। उन्होंने लोकसभा में सांसद के रूप में तथा कई महत्वपूर्ण पदों का दायित्व संभालते हुए देश और प्रदेश की सेवा की। श्री च्रंद्राकर ने छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन को नई दिशा प्रदान की। मुख्यमंत्री ने…

ग्रामोद्योग मंत्री ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

रायपुर(बीएनएस)। ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने आज राजधानी स्थित नीर भवन में विभागीय योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ आगामी बजट के पूर्व तैयारियों से संबंधित ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्र कुमार द्वारा चर्चा की जानी है। इस परिप्रेक्ष्य में ग्रामोद्योग मंत्री द्वारा विभाग की प्रमुख सचिव डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी, सचिव हेमंत पहारे और संचालक सुधाकर खलको की उपस्थिति में ग्रामोद्योग के समस्त घटकों में संचालित गतिविधियों की अद्यतन जानकारी ली तथा प्रचार-प्रसार से संबंधित विस्तृत वित्तीय समीक्षा की गयी। इसके साथ…

लाल किला प्रांगण में भारत पर्व का आयोजन, छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

रायपुर(बीएनएस)। नई दिल्ली के लाल किला प्रांगण में भारत पर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की पारम्परिक लोक गीत, नृत्य प्रस्तुत करके दर्शकों का दिल जीत लिया। यहां के कलाकारों ने कर्मा, ददरिया के साथ-साथ देशभक्ति गीत के साथ नृत्य प्रस्तुत किया। आयोजन स्थल पर छत्तीसगढ़ की झांकी को देखकर दर्शकों ने खूब प्रशंसा की। आयोजन में छत्तीसगढ़ की झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र रही। छत्तीसगढ़ के वनांचल के लोक कलाकारों ने मांदर के थाप पर कदम से कदम मिलाकर…

पहाड़ पर 15 किमी पैदल चलकर मलेरिया की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

रायपुर(बीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग के महत्वाकांक्षी मलेरियामुक्त बस्तर अभियान में विभाग की टीम मलेरिया की जांच एवं उपचार के लिए दुर्गम और पहुंचविहीन गांवों तक पहुंच रही है। सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के दुर्गम एवं दूरस्थ गांव गोगुंडा में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहाड़ पर 15 किलोमीटर की पैदल चढ़ाई कर मलेरिया जांच के लिए पहुंची। टीम ने वहां तीन दिनों तक कैंप कर 856 लोगों की जांच की। मलेरिया पाए गए 587 लोगों को दवाईयां देकर तत्काल इलाज भी शुरू किया। उन्हें एसीटी-किट और प्राइमाक्वीन की गोलियां दीं। कैंप…

गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर बनी फिल्म प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणाप्रद : डॉ. शिव डहरिया

रायपुर(बीएनएस)। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने आज श्याम टॉकिज जाकर छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘जोहार छत्तीसगढ़‘ देखा। डॉ. डहरिया ने फिल्म देखने के बाद प्रतिक्रिया में कहा कि राज्य सरकार के गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के तर्ज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा और छत्तीसगढ़ महतारी को लेकर फिल्म जोहार छत्तीसगढ़ बनी है। यह फिल्म प्रदेशवासियों के लिए काफी प्रेरणाप्रद है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा के संरक्षण और संवर्धन के लिए नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना शुरू की गई है। इसके साथ ही…

महिला सुरक्षा के लिए कानून के साथ ही बच्चों को दें नैतिक शिक्षा : राज्यपाल सुश्री उइके

रायपुर(बीएनएस)। राष्ट्रीय महिला आयोग के 27वें स्थापना दिवस पर आज नई दिल्ली में आयोजित ‘बीजिंग़ 25 की समीक्षा पर राष्ट्रीय परामर्श’ में छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए कानून को मजबूत बनाने के साथ ही बच्चों को नैतिक शिक्षा भी दी जाए। वहीं, उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए तकनीक के उपयोग पर भी जोर दिया।मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुये राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि महिला आयोग पीड़ित, दुखी, शोषित महिला को न्याय दिलाने…

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वन मंत्री मोहम्मद अकबर से सम्बद्ध विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत वचार-विमर्श

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में वन मंत्री मोहम्मद अकबर से सम्बद्ध विभागों के वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में वन, आवास एवं पर्यावरण, परिवहन तथा विधि एवं विधायी विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। आज निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत जी से सम्बद्ध विभागों खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा संस्कृति विभाग के वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट प्रस्तावों…