रायपुर(बीएनएस)। प्रतिबंधित मादक दवाईयों का सेवन करके युवा वर्ग में नशे की आदत तथा उससे बढ़ते हुए अपराधों के संबंध में लगातार शिकायतें मिलने पर कांकेर रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला ने मेडिकल स्टोर संचालकों की बैठक ली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर में आयोजित बैठक में श्री शुक्ला ने मेडिकल स्टोर संचालकों को किसी भी स्थिति में डॉक्टर की प्रिस्क्रिपशन पर्ची के बिना प्रतिबंधित दवाईयों की बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए है। बैठक में कांकेर जिले के लगभग 60 मेडिकल स्टोर संचालकों ने भाग लिया। मेडिकल स्टोर…
श्रेणी: खबरें राजधानी से
अपहरणकांड सुलझाकर पुलिसकर्मियों ने मापदंड स्थापित किया : डी.जी.पी. श्री अवस्थी
रायपुर(बीएनएस)। पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी ने प्रवीण सोमानी अपहरणकांड सफलतापूर्वक सुलझाने पर रायपुर आईजी आनंद छावड़ा और एसएसपी आरिफ शेख समेत 67 पुलिसकर्मियों को इन्द्रधनुष सम्मान से सम्मानित किया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस अपहरण कांड को बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से सुलझाया है। श्री अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस सफलता के लिए पुलिस जवानों को सम्मानित किया जाना हमारे लिए बड़े ही गर्व की बात है। उनके द्वारा सम्मान किये जाने से पुलिस की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। जिस…
अजय सिंह ने नीति आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से की मुलाकात, मुख्यमंत्री का बायोएथेनॉल उत्पादन इकाइयों की स्थापना संबंधी पत्र सौंपा
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह ने नीति आयोग के अध्यक्ष अमिताभ कांत और उपाध्यक्ष राजीव कुमार से मुलाकात की। इस दौरान अजय सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में चावल आधारित बायोएथेनॉल उत्पादन इकाई की स्थापना के संबंध में भेजे गए पत्र को उन्हें सौंपा। अजय सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने राष्ट्रीय जैव ईंधन नीति 2018 के अनुरूप छत्तीसगढ़ में धान आधारित बायोएथेनॉल उत्पादन इकाईयों की स्थापना को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है। राज्य में खरीदे गए धान के उपयोग के बाद…
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की अपील : 1 जनवरी को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी युवा मतदाता सूची में जुड़वाएं अपना नाम
रायपुर(बीएनएस)। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने 1 जनवरी 2020 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी युवाओं से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जुड़वाएं और मतदाता फोटो परिचय पत्र (एपिक कॉर्ड) प्राप्त करें। उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के नागरिकों से अपील की है कि वे जिम्मेदार मतदाता बनकर लोकतंत्र को सुदृढ़ करने में अपनी सहभागिता दें। श्रीमती कंगाले ने मतदाता सूची की त्रुटियों में संशोधन के लिए मतदाताओं को अपने मतदान केन्द्र के बी.एल.ओ. या कलेक्टर…
राष्ट्रीय मतदाता दिवस : लोकसभा निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 अधिकारी होंगे पुरस्कृत
रायपुर(बीएनएस)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर 25 जनवरी को लोकसभा निर्वाचन-2019 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय प्रेक्षागृह में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के 10 अधिकारियों को पुरस्कार दिया जाएगा। वर्ष 2019 में समग्र रूप से निर्वाचन कार्यों के संपादन में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए बीजापुर जिले का चयन किया गया है। ‘स्वीप’ (SVEEP – Systematic Voters Education & Electoral Participation) गतिविधियों के बेहतरीन…
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय प्रेक्षागृह में मुख्य सूचना आयुक्त एम.के. राऊत होंगे मुख्य अतिथि
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय प्रेक्षागृह में सवेरे 11 बजे से राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया है। प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त एम.के. राऊत इसके मुख्य अतिथि होंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. के.एल. वर्मा समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के…
प्रदेश में यात्री बसों के परमिट के नवीनीकरण के लिए विशेष अभियान
रायपुर(बीएनएस)। आम जनता के सुविधा के लिए यात्री बसों का आवागमन निरंतर बनाए के उद्देश्य से प्रदेश में यात्री बसों के स्थायी परमिट के नवीनीकरण और वाहनों के प्रतिस्थापन संबंधी लंबित प्रकरण के निराकरण के लिए नवा रायपुर अटल नगर स्थित एकल क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कार्यालय द्वारा 3 से 7 फरवरी विशेष अभियान चलाया जाएगा। अतिरिक्त परिवहन आयुक्त से मिली जानकारी के अनुसार इस अभियान में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए तिथियां निर्धारित की गई है। इनमें रायपुर के लिए 3 फरवरी, दुर्ग के लिए…
नक्सल प्रभावित बोराई गांव के लोगों की अब खुशी का नहीं ठिकाना, पानी टंकी के माध्यम से शुद्ध पेय जल की आपूर्ति
रायपुर(बीएनएस)। धमतरी जिले के नगरी सिहावा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम बोराई के निवासी शुद्ध पेयजल की सुगम व्यवस्था से खुशी से गदगद हो रहे हैं। ग्राम बोराई जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर स्थित है। 2011 की मतगणना के अनुसार बोराई ग्राम की जनसंख्या 1265 थी। ग्रामवासियों के लिए पेयजल आपूर्ति के लिए 17 हैंडपंप, एक सिंगल फेस पावर पंप एवं स्थल जलप्रदाय योजना के माध्यम से पेयजल प्रदाय किया जा रहा था। बोराई ग्राम पूर्ण रूप से वन से घिरा नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। जहां पर ग्रीष्म ऋतु…
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की दी बधाई
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भारत अपनी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है कि हम अपने लोकतंत्र की मजबूती में भागीदारी निभाएं। श्री बघेल ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमें प्रजातांत्रिक मल्यों और परम्परा को बनाए रखने के लिए अपने अधिकारों और कर्तव्यों का बोध कराता है। संविधान ने सभी वयस्क नागरिकों को मताधिकार का बहुमूल्य अधिकार दिया है। हमें…
डिजिटल तकनीक से सुलभ होंगी नागरिक सुविधाए : अमिताभ जैन
रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर आम लोगों तक पहुंचाने में सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य में ई-गवर्नेंस को साकार करने के लिए जिला और पंचायत स्तर पर कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सूचना तकनीक के इस्तेमाल के लिए दक्ष बनाना होगा। छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स) द्वारा नवीन विश्राम गृह में आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा कि आम लोगो को शासन की सुविधाओं और सेवाओं को त्वरित रूप से पहुचाने के…
