मंत्री श्रीमती भेंडि़या ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई

रायपुर(बीएनएस)। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडि़या ने सभी बालिकाओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि बेटियों के अधिकारों को लेकर जागरूकता और उन्हें आगे बढ़ने के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए हम हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाते हैं। समाज में आज भी बालिकाओं के प्रति असमानता, लिंग भेद, भू्रण हत्या, कम उम्र में शादी और पढ़ने-बढ़ने का समुचित अवसर न मिलने जैसी कई कुरीतियां दिखाई देती हैं। सरकार ने लैगिंक असमानता…

मुख्यमंत्री ने बेटियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटियों को बधाई और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि यह दिन हमें नारी शक्ति की याद दिलाता है। आज ही के दिन हमें इंदिरा गांधी के रूप में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री मिली थी। आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन आज भी लैंगिक भेदभाव और महिलाओं के प्रति अत्याचार की घटनाएं सामने आती रहती हैं। श्री बघेल ने कहा कि आज समाज को…

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राजस्व मंत्री के विभागों से संबंधित बजट प्रस्तावों पर विचार-विमर्श

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, पंजीयन विभाग से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की गई। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित अपर मुख्य सचिव वित्त अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, श्रम एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राजस्व रीता शांडिल्य, संचालक भू-अभिलेख रमेश…

जिले में धान खरीदी की समीक्षा के लिये मंत्रीमंडलीय उपसमिति की बैठक आयोजित

रायपुर(बीएनएस)। मंत्रीमंडलीय उपसमिति छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आज बिलासपुर जिले में धान खरीदी की समीक्षा की गयी। उपसमिति के सदस्य संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, पशुपालन, मछली पालन, जल संसाधन आयकट मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण एवं सहकारिता मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम और वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण विभाग के मंत्री मोहम्मद अकबर बैठक में उपस्थित थे। जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में धान खरीदी के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि कोई भी…

मुख्यमंत्री से गुरू घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में गुरू घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी रायपुर के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि रायपुर के शहीद स्मारक में आगामी 9 फरवरी को अकादमी द्वारा सतनामी समाज के विवाह योग्य युवक-युवती, विधवा-विधुर, परित्यक्ता तथा तलाकशुदा लोगों के जीवन साथी चुनाव हेतु परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री से मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद देते…

मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार को 4140 करोड़ रूपए की खनिज राॅयल्टी देने लिखा पत्र

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में संचालित कोयला खदानों से निकाले गये कोयले की 4140.21 करोड़ रूपये एडिशनल लेवी की राशि यथाशीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय कोयला खान एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी को भेजे गये पत्र में भारतीय संविधान में उल्लेखित प्रावधानों, खनिज अधिनियम और माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा इस संबंध में पारित आदेश अनुसार खनिज पर राज्य सरकार के स्वामित्व होने तथा खनिजों पर राज्य सरकार द्वारा राॅयल्टी, लेव्ही एवं अन्य कर वसूलने के प्रावधान का उल्लेख करते हुए राज्य…

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियों के संबंध में उद्योग और व्यापार संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ किया विचार-विमर्श

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास पर आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ के उद्योग और व्यापार जगत के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट के संबंध में विस्तृत विचार विमर्श किया। बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, उद्योग विभाग के संचालक अनिल टुटेजा सहित फिक्की, सीआईआई, उरला इंडस्ट्रिज एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स और क्रेडाई सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़…

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल वापस लौटे प्रवीण सोमानी ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से की मुलाकात

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल वापस लौटे रायपुर के व्यवसायी प्रवीण सोमानी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री सोमानी ने अपने परिवार के साथ आज सवेरे मुख्यमंत्री श्री बघेल से यहां उनके निवास में सौजन्य मुलाकात की। श्री सोमानी ने मुख्यमंत्री द्वारा इस कठिन दौर में उनकी सकुशल रिहाई के लिए की गई पहल के लिए मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर आरिफ शेख भी उपस्थित…

जलवायु परिवर्तन संबंधी कार्यशाला सम्पन्न, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के उचित प्रबंधन पर दिया गया जोर

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य जलवायु परिवर्तन केन्द्र द्वारा राजधानी रायपुर में 22 तथा 23 जनवरी को ‘ग्रीन हाउस गैस इन्वेंट्री कैपीसिटी बिल्डिंग एण्ड स्टॉकटेकिंग-छत्तीसगढ़’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के प्रतिनिधि और राज्य के वन, कृषि, जल संसाधन तथा शहरी विकास विभाग के अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह ने सम्बोधित करते हुए वर्तमान में तेजी से हो रहे जलवायु परिवर्तन पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने इसके प्रभावों पर गहराई से…

छत्तीसगढ़ की शिल्पकला और आभूषण पर आधारित झांकी का राष्ट्रीय मीडिया के सामने प्रदर्शन

रायपुर(बीएनएस)। गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर निकलने वाली राज्यों की झांकियों का आज नई दिल्ली की राष्ट्रीय रंगशाला में राष्ट्रीय मीडिया के समक्ष पूर्व अवलोकन के लिए प्रदर्शन किया गया। प्रेस प्रिव्यू के दौरान छत्तीसगढ़ की परंपरागत शिल्पकला और आभूषण पर आधारित झांकी को राष्ट्रीय मीडिया के सामने प्रस्तुत किया गया। प्रेस प्रिव्यू के दौरान छत्तीसगढ़ की झांकी के समक्ष छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने (ककसार) नृत्य प्रस्तुत किया। छत्तीसगढ़ की झांकी में छत्तीसगढ़ के लोक जीवन, परम्परा और जनजातीय समाज की शिल्पकला को रेखांकित किया गया है। झांकी में…