कृषि छात्रों के पांचवें युवा अधिवेशन का समापन

रायपुर(बीएनएस)। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ, नई दिल्ली (आईसा) के 5वें दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा अधिवेशन का आज यहां समापन हुआ। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर तथा अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अधिवेशन के समापन समारोह के मुख्य अतिथि कृषि वैज्ञानिक चयन मण्डल के पूर्व अध्यक्ष एवं राहुरी कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. सी.डी. मायी थे। समारोह की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.के. पाटील ने…

सिक्किम के मुख्य सचिव ने माना मुख्यमंत्री का आभार, कलाकार की तबीयत बिगड़ने पर एयर एम्बुलेंस के जरिए भेजा गया था दिल्ली

रायपुर(बीएनएस)। सिक्किम के मुख्य सचिव एस.सी. गुप्ता ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दौरान उनके राज्य के कलाकार पदम गंधर्व को आकस्मिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि सिक्किम से आए कलाकारों के दल के सदस्य पदम गंधर्व की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत में सुधार नहीं होने पर मुख्यमंत्री की पहल पर एयर एम्बुलेंस के जरिए इलाज के लिए तत्काल दिल्ली भेजा गया। सिक्किम के मुख्य…

मुख्यमंत्री से हज कमेटी के अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात हज 2020 की दी जानकारी

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात कर हज 2020 की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने हज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान को मुबारकबाद देते हुए प्रदेश के हज यात्रियों के लिए हज कमेटी द्वारा की जा रही व्यवस्था की सराहना की। श्री बघेल ने हज यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर रामगोपाल अग्रवाल, शिव सिंह ठाकुर, अजय साहू, सन्नी अग्रवाल,…

भारतीय वन सेवा के तीन अधिकारियों को सौंपे गए नवीन दायित्व

रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा के तीन अधिकारियों को नवीन दायित्व सौंपे गए है। इसके तहत प्रधान मुख्य वन संरक्षक तथा वन बल के प्रमुख मुदित कुमार सिंह की सेवाएं वन विभाग से लेते हुए छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर के महानिदेशक पद पर पदस्थ किया गया है। इसी तरह विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी लोक निर्माण विभाग एवं प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सड़क विकास निगम रायपुर अनिल राय को छत्तीसगढ़ अधोसंरचना विकास निगम (सीआईडीसी) रायपुर के प्रबंध संचालक पद पर पदस्थ किया गया है। योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी…

सिंचाई परियोजनाओं के लिए 21 करोड़ 87 लाख रूपए से ज्यादा की प्रशासकीय स्वीकृति जारी

रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन ने सरगुजा जिले में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यो को पूर्ण करने के लिए 21 करोड़ 87 लाख 38 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से कार्यो को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग अम्बिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। जल संसाधन विभाग द्वारा कोरिया जिले के विकासखण्ड बैकुण्डपुर के अंतर्गत झुमका मध्यम जलाशय का शीर्ष एवं नहर कार्य मरम्मत एवं लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 99 लाख 85 हजार…

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वर्ष 20-21 के बजट की तैयारियां से सम्बद्ध विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श चर्चा

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियों के सिलसिले में स्कूल शिक्षा, आदिमजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा सहकारिता मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम से सम्बद्ध विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम की उपस्थित में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव आर. पी. मण्डल, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा आलोक शुक्ला, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, सचिव आदिम जाति एवं अनुसूचित…

बांस शिल्प : आर्थिक स्वावलंबन का बना आधार

रायपुर(बीएनएस)। बांस शिल्प प्रशिक्षण केंद्र नारायणपुर शिल्पियों के लिए आर्थिक स्वावलंबन का आधार बना हुआ है। जिले के स्थानीय ग्रामीण और यहां की जनजाति के लोग बांस शिल्प के महत्व को समझते परखते हैं। यहां के लोग बांस का काम प्रमुखता से कर अनेक उपयोगी मनमोहक और आकर्षक सामग्रियों का निर्माण करते हैं। बांस शिल्प के प्रति स्थानीय लोगों की रूचि के कारण नारायणपुर में बांस शिल्प प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई। इस प्रशिक्षण केंद्र में स्थानीय निवासियों को बांस शिल्प के साथ-साथ बेल मेटल और काष्ठ कला का…

मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय : स्थानीय स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का हो रहा है समाधान

रायपुर(बीएनएस)। प्रदेश के सभी 168 नगरीय निकायों में वार्ड कार्यालय खुलने से अब वार्ड में ही आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। इससे आम लोगों का समय और आर्थिक नुकसान होने से बच रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दूर दृष्टि सोच और शहरी नागरिकों को स्थानीय स्तर पर समस्याओं से निजात दिलाने के लिए प्रारंभ किया गया मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय से हो पाया है। प्रदेश में 13 नगर निगमों के 71 वार्ड में शुरू की गई वार्ड कार्यालयों से मात्र तीन महीने में तीन हजार 94…

नियमित देखभाल और उचित पोषण से रिहान को मिली कुपोषण से मुक्ति

रायपुर(बीएनएस)। नियमित देखभाल और उचित पोषण से बच्चों की सेहत पर जल्द असर देखा जा सकता है। ऐसा ही असर जशपुर जिले के पत्थलगांव के नन्हे बालक रिहान बघेल की सेहत में देखने को मिला है। दिसम्बर 2018 में मनोज बघेल के घर जन्मे एक साल के रिहान का वजन जन्म के समय मात्र डेढ़ किलोग्राम था। रिहान के कम वजन का पता चलते ही पत्थलगांव के आंगनबाड़ी केन्द्र दर्रापारा की कार्यकर्ता संतोषी खुंटे रिहान के घर गृह भेंट करने पहुंचीं और बच्चे का वजन लेकर सतत् स्तनपान हेतु रिहान…

मुख्य सचिव ने प्रस्तावित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारियों की समीक्षा की

रायपुर(बीएनएस)। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में उनके प्रतिकक्ष में प्रस्तावित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 28 जनवरी को प्रस्तावित बैठक की तैयारियों की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक प्रस्तावित है। इसमें छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिवों का शामिल होना प्रस्तावित है। श्री मण्डल ने इस बैठक की तैयारियों के लिए अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को नोडल अधिकारी बनाया है। बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी…