गोबर से बिजली बनाकर छत्तीसगढ़ के गांव बनेंगे बिजली के उत्पादन में आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्वावलंबी गांवों की परिकल्पना के अनुसार अब छत्तीसगढ़ के गांव आत्मनिर्भर बन रहे हैं। जल्द ही गोबर से बिजली उत्पादन कर अब छत्तीसगढ़ के गांव बिजली के मामले में भी आत्मनिर्भर बनेंगे। उन्होंने कहा कि गोबर से बिजली बनाने की शुरूआत तीन गौठानों रायपुर, बेमेतरा और दुर्ग जिले के एक-एक गौठान से की गई है। इसका विस्तार सभी गौठानों में करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। श्री बघेल ने कहा कि अब प्रदेश में मिशन…

नरवा विकास योजना : अचानकमार टाईगर रिजर्व के वन्यप्राणियों के रहवास सुधार में काफी मददगार

रायपुर। अचानकमार टाईगर रिजर्व में नरवा विकास योजना के तहत भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का निर्माण वन्यप्राणियों के रहवास सुधार आदि में काफी मद्दगार साबित हो रहा है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में वहां टाईगर रिजर्व में विगत दो वर्षों में 16 हजार 675 विभिन्न संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर है। इनमें से अब तक 13 हजार 424 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। इनके निर्माण के लिए कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2019-20 तथा 2020-21 के अंतर्गत 21 करोड़ रूपए से अधिक…

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत को संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 के लिए दिया निमंत्रण पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी यू.डी. मिंज ने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से मुलाकात उन्हें और गोवा राज्य के नर्तक दलों को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 एवं राज्योत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से प्राप्त आमंत्रण के लिए मोबाइल से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की और राजोत्सव में आमंत्रित करने के लिए आभार जताया। इस अवसर पर संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने गोवा के मुख्यमंत्री को शॉल और प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया।…

स्थानीय टैलेंट, स्थानीय युवा और स्थानीय संसाधनों के उपयोग से तैयार हुआ विकास का छत्तीसगढ़ मॉडल : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि स्थानीय टैलेंट, स्थानीय युवा और स्थानीय संसाधनों के उपयोग से हम विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल को और ज्यादा विस्तार देंगे। इससे छत्तीसगढ़ का हर क्षेत्र समृद्ध और खुशहाल होगा। मुख्यमंत्री आज प्रसारित मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 22 वीं कड़ी में जनता से ‘जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह‘ विषय पर बातचीत कर रहे थे। इस विषय पर यह लोकवाणी की दूसरी कड़ी है। मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण आज आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो…

रायपुर : नवगठित ‘मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर‘ जिले को कैसे सजाना-संवारना है यह क्षेत्र के नागरिक मिलकर तय करें : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नवगठित ‘मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर‘ जिले को कैसे सजाना-संवारना है, यह उस क्षेत्र के नागरिक प्रेम, समन्वय, सहमति और भाई-चारे के साथ मिलकर तय करें। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां अपने निवास में चिरमिरी से पद यात्रा कर रायपुर पहुंचे पदयात्रियों और नागरिकों के प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा कर रहे थे। प्रतिनिधि मण्डल ने नए जिले के गठन और जिले के नाम में चिरमिरी का नाम भी शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन…

रायपुर : कृषि का विकास और किसानों का कल्याण हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कृषि का विकास और किसानों का कल्याण छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। कृषि के क्षेत्र में नई तकनीकों के विकास और इसे किसानों तक पहुंचाने के कार्य में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने में आज से कृषि विश्वविद्यालय में प्रारंभ हो रही फाईटोसेनेटरी लैब का महत्वपूर्ण योगदान होगा। गांवों के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में अब कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित प्रसंस्करण तकनीक का उपयोग किया जाएगा। गौठानों में गोबर…

मुख्यमंत्री ने मुंशी प्रेमचंद की पुण्य तिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 8 अक्टूबर को कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की पुण्य तिथि पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने मुंशी प्रेमचंद के साहित्य में योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने आम आदमी के जीवन संघर्ष, ग्रामीण जनजीवन में व्याप्त विषमताओं का यथार्थ वर्णन किया। प्रेमचंद जी एक संवेदनशील लेखक थे जिन्होंने सरल, सहज और आम बोल-चाल की भाषा का उपयोग किया और अपने प्रगतिशील विचारों की अमूल्य विरासत छोड़ गए। — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 8, 2021 उनकी रचनाओं ने सांप्रदायिकता, भ्रष्टाचार, गरीबी, उपनिवेशवाद पर कठोरता…

देश-दुनिया के लिए छत्तीसगढ़ में खुला राम वन गमन मार्ग, छत्तीसगढ़ के जनमन में रचे बसे हैं राम : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। भगवान राम जिस वन पथ पर चलकर मर्यादा पुरूषोत्तम कहलाए आज छत्तीसगढ़ में वह वन पथ देश-दुनिया के लिए खुल गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मां कौशल्या की नगरी चंदखुरी में राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के प्रथम चरण का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय भव्य समारोह का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भगवान श्री राम का छत्तीसगढ़ से बड़ा गहरा नाता है। भगवान श्री राम हम छत्तीसगढ़ियों के जीवन और मन में रचे बसे हैं। सोते-जागते, एक-दूसरे का अभिवादन…

शंकर महादेवन के बोलो राम-राम गीत पर दर्शकों के साथ थिरक उठे मुख्यमंत्री भी

रायपुर। राम वन गमन परिपथ विकास परियोजना के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी राम-धुन में रमे हुए नजर आए। इस अवसर पर अनेक अवसर ऐसे आए जब मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे कलाकारों की धुन के साथ अपनी ताल मिलाई। जब छत्तीसगढ़ के लोक कलाकर मानस-भजन प्रस्तुत कर रहे थे, तब वे खंजरी लेकर मानस-मंडली के बीच बैठ गए और स्वयं खंजरी बजाने लगे। छत्तीसगढ़ की पौराणिक नगरी चंदखुरी में आज राम वन गमन पर्यटन परिपथ के उद्घाटन एवं माता कौशल्या मंदिर के नए स्वरूप में लोकार्पण…

भारती बंधुओं ने कबीर के दोहे से बांधा समां, कबीर कैफे मुंबई की प्रस्तुति से झूम उठे दर्शक, मुख्यमंत्री सहित मंत्रिगणों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

रायपुर। माता कौशल्या मंदिर और राम वन गमन पथ सौन्दर्यीकरण लोकार्पण समारोह के पहले दिन लोक कलाकरों एवं मुंबई के कलाकारों द्वारा रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। कलाकारों की प्रस्तुति देखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रिगण सहित उपस्थित जन समुदाय मंत्रमुग्ध हो उठा। उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन भी किया। कार्यक्रम में राजेन्द्र साहू और उनकी मंडली द्वारा रामायण के प्रसंगों को प्रस्तुत किया गया। वहीं पद्मश्री भारती बंधुओं ने संत कबीर के दोहों तथा भजन के माध्यम से बांधा समां। लोक गायिका कविता वासनिक ने राजगीत ‘अरपा पैरी की…