मीडिया प्रतिनिधियों और पेंशनर्स एसोसिएशन सहित अनेक संगठनों और नागरिकों ने मुख्यमंत्री को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में मीडिया प्रतिनिधियों और पेंशनर्स एशोसिएशन सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मंडलों, अनेक जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने मुलाकात कर उन्हें नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। मीडिया प्रतिनिधियों में सर्वश्री मोहन तिवारी, गोकुल सोनी, सुकांत राजपूत, पीयूष मिश्रा और मनोज साहू शामिल थे। पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने सतपुड़ा वन्यजीव फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित नए वर्ष के कैलेण्डर का विमोचन किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां अपने निवास कार्यालय में सतपुड़ा वन्यजीव फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित वर्ष 2020 के कैलेण्डर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित सतपुड़ा वन्यजीव फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप पौराणिक को कैलेण्डर के विमोचन पर बधाई और शुभकामनाएं दी। कैलेण्डर में छत्तीसगढ़ के जंगलों में पाए जाने वाले वन्य जीवों को भी प्राकृतिक परिवेश में सुंदर चित्रों के माध्यम से प्रकाशित किया गया है।

मुख्यमंत्री बघेल को मुख्य सचिव, डीजीपी और पीसीसीएफ ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में मुख्यसचिव आर.पी. मंडल, पुलिस महानिदेशक डी.एम.अवस्थी और प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी।

पुलिस अधिकारी दूसरों की अच्छाईयों से सीख लें : डी.जी.पी.

रायपुर। पुलिस मुख्यालय अटल नगर नवा रायपुर में आज नववर्ष मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। श्री अवस्थी ने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारी दूसरों की कमियों को न देखते हुए उनकी अच्छाईयों से सीख लें और सभी लोग आपसी मतभेदों को भुलाकर आपसी सामंजस्य बनाकर कार्य सम्पादित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए…

मीठी यादें लेकर गए देश-विदेश के जनजातीय कलाकार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का माना आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने आए देश के विभिन्न राज्यों और छह देशों के जनजातीय कलाकारों की सभी टीमे अपने निवास स्थान को रवाना हो चुकी हैं। अरूणाचल प्रदेश का दल आज रात्रि 10 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे। कलाकारों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति इस भव्य आयोजन के लिए आभार प्रकट किया है। देश के विभिन्न राज्यों और छह देशों से आए कलाकार यहां से मीठी यादें लेकर गए हैं।…

‘गढ़बो डिजिटल छत्तीसगढ़‘, माता-पिता के साथ राष्ट्रीय खिलाड़ी ने दी ऑनलाईन परीक्षा

रायपुर। मुख्यमंत्री शहरी कार्यात्मक साक्षरता कार्यक्रम ‘‘गढ़बो डिजिटल छत्तीसगढ़‘‘ अंतर्गत प्रदेश के ई-साक्षरता केन्द्रों में ऑनलाईन बाह्य मूल्यांकन 28, 30 एवं 31 दिसम्बर 2019 को आयोजित किया गया। रायपुर जिले के टिकरापारा ई-साक्षरता केन्द्र में कराटे की राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतिक्षा साखरे ने अपने पिता गणेश साखरे, माता नीता साखरे नेे 30 दिवसीय पाठ्यक्रम पूर्ण करने के पश्चात् बाह्य मूल्यांकन में भाग लेकर सफलता प्राप्त की। इसी प्रकार महासमुंद जिले में रूपा चंद्राकर एवं उनके बेटे योगेश चंद्राकर ने एक साथ परीक्षा दिलाई और दोनो ने परीक्षा में सफलता हासिल की।…

पंचायत आम निर्वाचन : 30 दिसम्बर को 2,139 नामांकन दाखिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं के आम निर्वाचन के लिए नामांकन दाखिल करने के पहले दिन 30 दिसम्बर को कुल दो हजार 139 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। वार्ड पंच के एक हजार 928 पदों के लिए एक हजार 997, सरपंच के 119 पदों के लिए 125, जनपद पंचायत सदस्य के 15 पदों के लिए 15 तथा जिला पंचायत सदस्य के दो पदों के लिए दो नामांकन पत्र 30 दिसम्बर को प्राप्त हुए। इस तरह पहले दिन कुल दो हजार 064 पदों के लिए…

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की दी शुभकामनाएं

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगलमय और खुशहाल जीवन की कामना की है। उन्होंने कहा है कि नया वर्ष प्रदेश के नागरिकों के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली लाएगा। नया वर्ष हम सबके लिए एक नई सुबह के साथ ही हमें उमंग और उत्साह के साथ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। राज्यपाल ने अपने संदेश में प्रदेश के नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ आदिवासी एवं प्राकृतिक संसाधनों से बहुल राज्य है। आदिवासियों…

त्रिपुरा के लोक कलाकारों ने राजभवन परिसर का किया अवलोकन

रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने आए त्रिपुरा के लोक कलाकारों ने आज यहां राजभवन पहुंचकर राजभवन परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने इस अवसर पर लोक नृत्य प्रस्तुत किया। ज्ञातव्य है कि तृतीय श्रेणी फसल कटाई एवं कृषि से संबंधित नृत्य में त्रिपुरा को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

खेल की बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध कराने सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। फ्लड लाइट स्टेडियम में बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं और खिलाडियों को देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। क्रिकेट में रूचि रखने वाले युवाओं को सर्व सुविधायुक्त स्टेडियम मिल जाए तो इससे बेहतर क्या होगा। यह बात कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई के वार्ड नंबर 26 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में फ्लड लाइट स्टेडियम के लोकार्पण अवसर पर कही। उन्होंने इस अवसर पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में साढ़े सात करोड़ रूपए के विकास कार्यों की स्वीकृति भी दी। यह स्टेडियम 1.37 करोड़ की लागत से बनाया गया है।…