रायपुर। छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना को मिशन मोड पर संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘गोधन न्याय मिशन‘ का गठन करने के निर्देश दिए हैं। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे इसके अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा उपाध्यक्ष होंगे। राज्य में पशुपालन और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2020 से गोधन न्याय योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत पशुपालकों एवं किसानों से दो रूपए प्रति किलो की दर से गोबर की खरीदी की जाती है। इस गोबर से महिला स्व-सहायता समूहों…
श्रेणी: खबरें राजधानी से
मुख्यमंत्री ने शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, आंगनबाड़ियों सहित सभी शासकीय भवनों में तड़ित चालक लगाने के दिए निर्देश
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टरों को सभी शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, आंगनबाड़ियों सहित ऐसे सभी शासकीय भवनों में जहां आकाशीय बिजली रोधी तड़ित चालक नहीं लगे हैं, वहां शीघ्र तड़ित चालक लगवाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को इस काम को प्राथमिकता से पूरा कराने को कहा है। गौरतलब है कि आज बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लाक अंतर्गत ग्राम मचखंडा के एक निजी स्कूल में आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्चे की मृत्यु और कुछ बच्चे घायल हुए हैं।मुख्यमंत्री ने बालक की मृत्यु पर दुःख प्रकट…
मुख्यमंत्री ने विश्व आर्किटेक्चर-डे पर वास्तुविदों को दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 4 अक्टूबर विश्व ‘आर्किटेक्चर-डे‘ पर सभी वास्तुविदों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि आधुनिक समय में आर्किटक्चर विधा का महत्व लगातार बढ़ रहा है। वास्तुविद उपलब्ध संसाधनों के अधिकतम उपयोग के साथ जलवायु परिवर्तन की परिस्थितियों से निपटनें के लिए भवनों के निर्माण में सूर्य की रोशनी के अधिकतम उपयोग, ऊर्जा की कम खपत, अधिकतम हरित परिवेश और भवन का तापमान प्राकृतिक रुप से कम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
किसानों के चेहरे की मुस्कान उनकी खुशहाली की पहचान : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के किसानों के चेहरे पर प्रसन्नता है और मुस्कान है। यह उनके खुशहाली की पहचान है। यह हम सबकी की मेहनत और हमारी योजनाओं का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि हमारे पुरखों का सपना था कि किसान खुशहाल हो, मजदूरों को काम मिले, लोगों के स्वास्थ्य और शिक्षा की बेहतर व्यवस्था हो। हमारी सरकार अपनी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के जरिए पुरखों के सपने को पूरा कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मुंगेली जिला मुख्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में…
मुख्यमंत्री ने बेमेतरा जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट और डायलिसिस सुविधा का किया लोकार्पण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बेमेतरा प्रवास के दूसरे दिन रविवार को जिले कोे चिकित्सा सुविधा की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल परिसर में एक करोड़ एक लाख रूपए की लागत से स्थापित 500 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करने के साथ ही वहां डायलिसिस सुविधा का भी शुभारंभ किया। इससे बेमेतरा जिला चिकित्सालय में डायलिसिस सुविधा की पुरानी मांग पूरी हो गई है। अस्पताल में ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले गंभीर रोगियों को अब सहजता से ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जिला…
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के जीवन में आ रहा है तेजी से बदलाव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में राज्य सरकार विकास, विश्वास और सुरक्षा की नीति अपनाकर इन क्षेत्रों में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के साथ-साथ विभिन्न जन कल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है। इससे नक्सलियों से लोगों का मोह भंग हो रहा है। नक्सल गतिविधियां अब सिमट सी गई है। इन क्षेत्रों में लोगों के जीवन में आ रहे बदलाव से यह बात स्पष्ट होती है। श्री बघेल आज एक…
3746 गांधी जी के ग्राम सुराज का रास्ता ही छत्तीसगढ़ सरकार का रास्ता : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गांधी जी के ग्राम सुराज का रास्ता ही छत्तीसगढ़ सरकार का रास्ता है। हमारी सरकार गांवों, किसानों, ग्रामीणों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए काम कर रही है। गांव और ग्रामीणों की स्थिति में बदलाव आए इसकों लेकर कई योजनाएं शुरू की गई है। किसानों की कर्ज माफी, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, कमजोर परिवारों को सार्वभौम पीडीएस के माध्यम से खाद्यन्न वितरण सहित ऐसी कई योजनाएं है जिनके माध्यम से लोगों को सीधे मदद दी जा रही है। मुख्यमंत्री…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद (राठी) स्कूल में प्रयोगशाला, ग्रन्थालय का किया उद्घाटन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आज बेमेतरा में संचालित शासकीय स्वामी आत्मानंद (राठी) अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रयोगशाला, ग्रन्थालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन से पूर्व श्री बघेल ने महात्मा गांधी और स्वामी आत्मानंद जी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा की मांग पर विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्ठ शैक्षिणिक सुविधा के लिए इंडोर हाल और उद्यान बनाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उद्घाटन कार्यक्रम के बाद स्कूली विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी…
मायाराम सुरजन कन्या विद्यालय होगा प्रदेश का पहला स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के चौबे कॉलोनी स्थित मायाराम सुरजन शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तर्ज पर सर्वसुविधा युक्त स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। यह स्कूल हिन्दी माध्यम का प्रदेश का प्रथम स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल होगा। मुख्यमंत्री ने इस विद्यालय की छात्राओं को बापू की आत्मकथा ’सत्य के साथ मेरे प्रयोग’ पुस्तक का…
किसान के बेटे तुलेश्वर को अंग्रेजी माध्यम स्कूल में दाखिला मिलने से उनके हौसलों को मिली उड़ान
रायपुर। बेमेतरा में संचालित शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में दाखिला मिलने से किसान के बेटे तुलेश्वर कुमार जांगड़े के हौसलों को एक नई उड़ान मिली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा करते हुए कक्षा दसवीं के छात्र तुलेश्वर कुमार जांगड़े ने बताया कि वह गर्रा का रहने वाला है। उसके पिता एक छोटे किसान है। वे दो भाई है। प्रायवेट स्कूल की फीस बहुत ज्यादा होने से उनके पिता पर बहुत ज्यादा भार पड़ता था। बेमेतरा में जब शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुला तो आगे की पढ़ाई करने…
