सिनेमा वाले बाबू ने मोहल्लों में जाकर बच्चों को कराई पढ़ाई

रायपुर। सिनेमा वाला बाबू एलईडी टीवी के द्वारा वीडियो दिखाकर कक्षा पहली से 5 कक्षा के विभिन्न विषयों को वीडियो के माध्यम से दिखाने से बच्चों में उत्सुकता बढ़ी और बच्चे बहुत ही मनोरंजक ढंग से विषय वस्तु को सीखे। नियमित उपस्थित होकर विभिन्न गतिविधियों में भी भाग भी लिया। बच्चों को सिनेमा वाले बाबू का इंतजार समय पर रहता है और वे उनके आने का रास्ता देखते है। सत्र 2019-20 का अंत और 2020-21 का शुरूवात कोविड- 19 वायरस के साथ हुआ। पूरी दुनिया इसके चपेट में बुरी तरह…

शिक्षकों के मार्गदर्शन से जीवन में मिलती है सफलता : राज्यपाल सुश्री उइके

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य में राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की। समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव उपस्थित थे। राज्यपाल ने पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन किया और कहा कि शिक्षक दीपक की तरह होते हैं, जो अज्ञान के अंधकार में ज्ञान का प्रकाश लाते हैं। उनका देश और प्रदेश…

मुख्यमंत्री की शिक्षक दिवस पर बड़ी घोषणा : अंग्रेजी माध्यम की तर्ज पर हर जिले में खुलेंगे स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट शासकीय स्कूल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर आज राजधानी के आमापारा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत संचालित आर.डी. तिवारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में होनी चाहिए। उन्होंने स्वामी आत्मानंद के नाम से संचालित शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तर्ज पर अब प्रत्येक जिले में एक-एक हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट स्कूल खोलने की बड़ी घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महापुरूषों के…

मुख्यमंत्री ने स्कूल के बच्चों के आत्मविश्वास, शिक्षकों के नवाचारी प्रयासों और स्कूल की सुविधाओं को सराहा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आर.डी. तिवारी स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों के आत्म विश्वास, स्कूल में विकसित की गयी अध्ययन-अध्यापन की सुविधाओं और कोरोना काल में बच्चों को शिक्षा दान के लिए स्कूल के शिक्षकों द्वारा किए गए नवाचारी प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के आर.डी. तिवारी स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल आमापारा का नए स्वरूप में लोकार्पण करने के बाद वहां आयोजित ’शिक्षा मड़ई’ प्रदर्शनी में नवाचारी शिक्षकों…

शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए छत्तीसगढ़ के एकलव्य विद्यालय के शिक्षक डॉ. प्रमोद कुमार शुक्ला

रायपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर मिसाल पेश करने वाले देश के कुल 44 शिक्षकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्वारा वर्चुअली कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2021 से छत्तीसगढ़ के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय करपावण्ड जगदलपुर जिला बस्तर के डॉ. प्रमोद कुमार शुक्ला को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केन्द्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी, डॉ. सुभाष सरकार, डॉ. राजकुमार रंजन सिंह…

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों के माध्यम से पढ़ाई की बेहतर व्यवस्था : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शिक्षक दिवस के मौके पर कुम्हारी स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में पाटन विधान सभा क्षेत्र के लगभग 570 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया और उन्हें शिक्षक दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। सम्मानित शिक्षकों में सेवानिवृत्त एवं कार्यरत शिक्षक शामिल थे। श्री बघेल ने इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों से चर्चा कर उनकी पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ाई करने और परिवार, समाज…

मुख्यमंत्री से आटोग्राफ लेने की लगी होड़

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने द्वारा आमापारा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत संचालित आर.डी. तिवारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के उन्नयन कार्य के लोकार्पण अवसर पर आज स्कूल की कक्षाओं का अवलोकन कर वापस लौट रहे थे, तो बच्चों ने अपनी कक्षाओं से बाहर आकर मुख्यमंत्री से आटोग्राफ मांगा और देखते ही देखते बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री का आटोग्राफ लेने उनसे अनुरोध करने लगे। मुख्यमंत्री ने भी सहर्ष होकर उनकी मांग मांगी और उनकी कक्षा के भीतर पहुंचकर उनका नाम पूछते हुए उन्हें उनके कॉपियां में आटोग्राफ…

पालकों ने मुख्यमंत्री से मिलकर स्कूल की प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने द्वारा आमापारा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत संचालित आर.डी. तिवारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के उन्नयन कार्य के लोकार्पण अवसर पर आज इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के पालक मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे और उनके इस कार्य के लिए उन्हें हार्दिक बधाई और धन्यवाद दिया। पालकों ने मुख्यमंत्री से मिलकर स्कूल की प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया Read More: https://t.co/SBFeCErUDh pic.twitter.com/gDh2go5n7K — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) September 5, 2021 पालकों ने बताया कि वे इस स्कूल की शिक्षा तथा यहां की…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बॉस्केट बॉल मैदान में दिखाया अपना खेल जौहर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जब आमापारा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत संचालित आर.डी. तिवारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के उन्नयन कार्य का लोकार्पण कर स्कूल परिसर का अवलोकन कर रहे थे, तो उस समय उन्होंने बॉस्केट बॉल मैदान में खेल रहे बच्चों के पास जाने से अपने आपको नहीं रोक सके और उन्होंने भी बॉस्केट बॉल मैदान में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने बॉस्केट बॉल नेट से काफी दूर से गेंद सीधे नेट में फेंककर बॉस्केट किया। वहां उपस्थित स्कूल शिक्षा मंत्री…

शिक्षक दिवस : मुख्यमंत्री के हाथों 20 नवाचारी शिक्षक हुए सम्मानित

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर आज राजधानी के आमापारा स्थित आर.डी. तिवारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में आयोजित ‘शिक्षा मड़ई‘ में कोरोना काल में बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए नवाचार करने वाले राज्य के 20 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने वाले नवाचारी शिक्षकों में दंतेवाड़ा पोटा केबिन बैंगलूर के प्रधान पाठक सिकन्दर खान उर्फ दादा जोकाल द्वारा स्थानीय भाषा में शिक्षण और पुस्तक लेखन के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इसी तरह महासमुन्द जिले के शासकीय पूर्व…