सीतानदी टाइगर रिज़र्व के कोर इलाके में मिला पहली बार मिला सामुदायिक वन संसाधन अधिकार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आज गरियाबंद जिले के सीतानदी उदंती टाइगर रिज़र्व के कोर क्षेत्रों में बसे पांच गांवों को 5553.26 हेक्टेयर के जंगल पर सामुदायिक वन संसाधन अधिकार सौंपा है। राज्य में टायगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में सामुदायिक वन संसाधन अधिकार सौपने का यह पहला मौका है। सीतानदी उदंती टाइगर रिज़र्व के कोर क्षेत्रों में बसे जिन पांच गांवों अधिकार मान्य करने के बाद छत्तीसगढ़ उन गिने चुने राज्यों में शुमार हो गया है जहां यह अधिकार टाइगर रिज़र्व के कोर…

मुख्यमंत्री श्री बघेल मांदरी नर्तक दलों के साथ थिरके

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास पर आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नगरी से आये मांदरी लोक नर्तक दल ने आकर्षक प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आदिवासियों की पारंपरिक वेशभूषा में उनके साथ मांदर की ताल पर जमकर थिरके। #विश्व_आदिवासी_दिवस (मुख्यमंत्री निवास) pic.twitter.com/aCl9UMqs5Q — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 9, 2021 आदिवासी विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने भी मुख्यमंत्री के साथ मांदर पर थाप दी और नर्तक दलों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और वन मंत्री मोहम्मद…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमा उईके को सहायक अनुसंधान अधिकारी पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के दिवंगत अधिकारी चंद्रकांत उईके की धर्मपत्नी रमा उईके को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास विभाग में सहायक अनुसंधान अधिकारी के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र मिलने पर रमा उईके ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, छत्तीसगढ़ आई.ए.एस. एसोसिएशन और सर्व आदिवासी समाज का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शासन एवं समाज की सेवा का अवसर देने के लिए सभी का…

मुख्यमंत्री ने जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रशिक्षण माड्यूल का विमोचन किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस पर आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार किए गए 5 प्रशिक्षण माड्यूल का विमोचन किया। इस प्रशिक्षण माड्यूल के जरिए जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास और न्यायपूर्ण समाज के लिए राज्य सरकार की नितियों और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तैयार किए गए पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण दिया जाएगा। अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण माड्यूल में स्वास्थ्य और पोषण,…

ख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वन अधिकार अधिनियम पर वृत्त चित्र का विमोचन किया

मुरायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस पर आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वन अधिकार अधिनियम के संबंध में तैयार वृत्त चित्र (टीजर) का विमोचन किया। यह वृत्त चित्र वन अधिकार मान्यता प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने में समुदाय और मैदानी अधिकारियों के लिए मददगार साबित होगा। इस वृत्तचित्र में सामुदायिक अधिकारों और सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों और व्यक्तिगत वन अधिकारों की व्याख्या की गई है। यह वृत्तचित्र आदिमजाति अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान, छत्तीसगढ़ ने यूएनडीपी-छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से तैयार किया है। वन अधिकार अधिनियम को…

मुख्यमंत्री ने जनजातीय जीवनशैली पर आधारित फोटो हैण्डबुक्स का किया विमोचन

रायपुर। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में आयोजित अर्चुअल कार्यक्रम में आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRI) द्वारा तैयार की गई जनजातीय जीवन शैली पर आधारित फोटो हैण्ड बुक्स के अंग्रेजी रूपांतरण का विमोचन किया। आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा बैगा, गोंड, अगरिया एवं कंवर एवं हल्बा जनजातियों की जीवनशैली पर आधारित फोटो हैण्डबुक्स में राज्य की माझी, परधान, गडबा (गदवा) एवं पाव जनजाति के जीवनशैली पर आधारित छायांकित अभिलेखीकरण भी वर्णित है। इसमें इन जनजातियों की उत्पत्ति संबंधी…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनजातीय जीवनशैली पर आधारित मानवशास्त्री अध्ययनों का विमोचन

रायपुर। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में आयोजित अर्चुअल कार्यक्रम में आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRI) द्वारा तैयार की गई जनजातीय जीवन शैली पर आधारित मानवशास्त्री अध्ययन से संबंधित बुकलेट का विमोचन किया। आदिम जाति अनुसंसान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार की गई इस बुकलेट में राज्य की गदवा, मुण्डा, बैगा, कमार एवं भुजिया जनजातियों के जीवन पर आधारित मानवशास्त्री अध्ययन का विस्तृत विवरण है। इस पुस्तिका में जनजातीय जीवनशैली की भौतिक संस्कृति में उनके परिधान, श्रृंगार, वेशभूषा, घरेलू-कृषि व…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस पर बने दो नये कीर्तिमान

रायपुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ में दो नए कीर्तिमान स्थापित हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर देश में पहली बार शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी समुदायों और टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र के गांवों को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मान्यता पत्रों के वितरण की शुरूआत हुई। मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व के कोर क्षेत्र के गांव करही की वन अधिकार समिति के अध्यक्ष नथलू राम मरकाम, ग्राम जोरातरई के अध्यक्ष बिरबल पदमाकर और ग्राम…

मुख्यमंत्री ने विशेष पिछड़ी जनजातियों से संबंधित कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

रायपुर। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में आयोजित अर्चुअल कार्यक्रम में आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRI) द्वारा तैयार की गई राज्य की विशेष पिछड़ी जनजातीयों पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान तैयार की गयी इस कॉफी टेबल बुक में छत्तीसगढ़ राज्य में निवास करने वाले अबुझमाड़िया, बैगा, बिरहोर, कमार एवं पहाड़ी कोरवा विशेष पिछड़ी जनजातियां से संबंधित अनेक उपयोगी जानकारी का समावेश किया गया है। इस कॉफी टेबल बुक में इन जनजातियों…

मुख्यमंत्री ने किया छत्तीसगढ़ की जनजातीय एटलस का विमोचन

रायपुर। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में आयोजित अर्चुअल कार्यक्रम में आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRI) द्वारा तैयार की गई जनजातीय एटलस का विमोचन किया। गौरतलब है कि जनजातीय एटलस तैयार करने के मामले में छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड के बाद देश का तीसरा राज्य बन गया है। इस जनजातीय एटलस में राज्य की जनजातियों की संस्कृति, रीति-रिवाज, बोलियों की जानकारी, जनजातीय आर्ट एवं क्रॉफ्ट, तीज-त्यौहार, नृत्य, जनजातीय पर्यटन, राज्य की विशेष पिछड़ी जनजातियों के साथ-साथ राज्य के अनुसूचित क्षेत्र,…