रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में बुनकर परिवारों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को छात्र प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्र कुमार, छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष मोतीलाल देवांगन, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी शामिल हुए। राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर प्रदेश के सभी बुनकर…
श्रेणी: खबरें राजधानी से
मुख्यमंत्री ने व्यापारियों एवं उद्यमियों से छत्तीसगढ़ के कृषि और लघुवनोपज के वेल्यू एडिशन और व्यापार के लिए आगे आने का आव्हान किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के व्यापारियों एवं उद्यमियों को छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पाद एवं लघुवनोपज के वेल्यूएडिशन और व्यापार के लिए आगे आने का आव्हान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की नयी औद्योगिक नीति में कई तरह की सहूलियतें दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य के ग्रामीण अंचल में फूड प्रोसेसिंग यूनिट, लघु वनोपज की प्रसंस्करण यूनिट सहित अन्य सामग्रियों के उत्पाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने व्यापारियों एवं उद्यमियों से राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के उत्पादों की मार्केटिंग…
लघु वनोपज खरीदी, प्रसंस्करण और विपणन के लिए छत्तीसगढ़ को 10 राष्ट्रीय पुरस्कार, नव उत्पाद एवं नवाचार के लिए भी मिलेगा पुरस्कार
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के लघु वनोपज संग्राहकों को अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए संचालित की जा रही वन धन योजना और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लघु वनोपजों की खरीदी, प्रसंस्करण और विपणन के कार्य में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को 8 उपवर्गों में प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा तथा नवाचार एवं नव उत्पाद के लिए भी छत्तीसगढ़ को 2 पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन संघ मर्यादित, भारत सरकार नई दिल्ली (ट्रायफेड) द्वारा विभिन्न राज्यों के प्रदर्शन के आधार पर…
गांव के पुराने गौरव को फिर से स्थापित करना राज्य सरकार का लक्ष्य : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि खेती-किसानी को मजबूत बनाकर और हर हाथ को काम देकर गांव के पुराने गौरव को फिर से स्थापित करना राज्य सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना जैसे कदम उठाए गए हैं। श्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण के वर्चुअल कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर…
गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का हमारा सपना प्रदेश के समग्र और बहुआयामी विकास से ही पूरा होगा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। कोविड-19 के इस दौर में हम सभी सकारात्मक सोच के साथ एक दूसरे के दुख के सहभागी बनें, अपनी क्षमता के अनुसार एक-दूसरे का सहयोग करें। मानवता की खातिर जो भी काम किया जा सकता है, वह हम सबको मिलकर करना चाहिए। यह बात राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज पण्डित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़़ के पंचम दीक्षांत-समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हमें भविष्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे संसाधनों की जरूरत पड़ेगी, जो भौतिक दूरियों के बावजूद हमारे ज्ञान में अभिवृद्धि कर…
गौ संरक्षण और संवर्धन का काम किसानों के जीवन में बदलाव लाने की मुहिम का हिस्सा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गौ सेवा हमारे लिए कोई नारा नहीं, हमारा कर्तव्य है। छत्तीसगढ़ में गौ संरक्षण और संवर्धन का काम किसानों के जीवन में बदलाव लाने की मुहिम का एक हिस्सा है। राज्य सरकार ने सुराजी गांव योजना के तहत नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी, गौठानों के निर्माण और गोधन न्याय योजना के माध्यम से इस दिशा में प्रभावी पहल की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के नवनियुक्त पदाधिकारियों के पदभार…
मुख्यमंत्री ने पाटन क्षेत्र के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 7.25 करोड़ की लागत वाले कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र में संचालित 7 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अधोसंरचना विस्तार के तहत स्वीकृत 7 करोड़ 25 लाख 66 हजार रूपए की लागत वाले कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस मौके पर दुर्ग जिले के सभी सोलह स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों में 2 अगस्त से अध्ययन-अध्यापन के लिए कक्षाएं शुरू होने पर बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना…
राज्य सरकार की स्वास्थ्य सहायता योजनाओं से संभव हुआ 6 माह की ताक्षी का लिवर ट्रांसप्लांट : मिला नया जीवन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में लिवर प्रत्यारोपण की जटिल शल्य क्रिया से नया जीवन पाने वाली 6 माह की बच्ची ताक्षी के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री ने आज हॉस्पिटल पहुंचकर इस बच्ची के परिजनों और डॉक्टरों से मुलाकात की और ताक्षी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने इस जटिल शल्यक्रिया की सफलता के लिए हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सन्दीप दवे एवं उनकी टीम को बधाई दी। डॉ. दवे ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि रायपुर निवासी लव…
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच बेहतर आर्थिक संतुलन के साथ समग्र विकास हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच बेहतर आर्थिक संतुलन के साथ समग्र विकास हमारा लक्ष्य है। बीते ढाई वर्षाें के दौरान छत्तीसगढ़ अपनी नई आर्थिक संरचना के साथ लगातार प्रगति कर रहा है। राज्य में नए आर्थिक स्त्रोतों की पहचान करने के साथ पुराने और परंपरागत आर्थिक स्त्रोतों को पुनर्जीवित करने का काम किया गया है। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय से चतुर्थ छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष सरजियस मिंज के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…
छत्तीसगढ़ सरकार समाज के हर वंचित तबके तक न्याय पहुंचाने के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज के हर वंचित तबके तक न्याय पहुंचाने के लिए संकल्पित है। हमारी इस मुहिम में शाकम्भरी समाज सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। पिछले ढाई वर्षों में छत्तीसगढ़ के कृषि क्षेत्र में बड़े बदलावों की शुरूआत हुई है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होने के साथ-साथ किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय से छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड के नवनियुक्त पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे…
