मुख्यमंत्री ने ओलंपिक में भारत की भारोत्तोलक मीराबाई चानू को रजत पदक जीतने पर दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टोक्यो ओलंपिक में भारत की भारोत्तोलक मीराबाई चानू द्वारा रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मीराबाई चानू ने भारत देश को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है। टोक्यो ओलंपिक में भारत की भारोत्तोलक मीराबाई चानू द्वारा रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं। 🇮🇳 भारत देश आज विश्व पटल पर गौरवान्वित हुआ है। इस समय हर भारतवासी स्वयं को विजेता महसूस कर रहा है। जय हिंद! #MirabaiChanu @mirabai_chanu pic.twitter.com/TMY7VtUoU4 — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 24,…

छत्तीसगढ़ में मछली पालन को कृषि का दर्जा : भूपेश सरकार का सराहनीय फैसला

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कैबिनेट द्वारा बीते 20 जुलाई को राज्य में मछली पालन को कृषि का दर्जा देने का फैसला सराहनीय है। सरकार के इस फैसले से मछुआरों को मत्स्य पालन के लिए किसानों के समान ब्याज रहित ऋण सुविधा मिलने के साथ ही जलकर और विद्युत शुल्क में भी छूट का लाभ मिलेगा। इससे राज्य में मछली पालन को बढ़ावा मिलने के साथ ही इससे जुड़े 2 लाख 20 हजार लोगों की स्थिति में सकारात्मक बदलाव आएगा। छत्तीसगढ़ राज्य में बीते ढाई सालों में छत्तीसगढ़ सरकार के…

सहकारिता आंदोलन से किसानों के साथ ज्यादा से ज्यादा नागरिक जुड़े – भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश में किसानों के हित में अनेक सहकारी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। राज्य सरकार का यह प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग सहकारिता के माध्यम से लाभान्वित हों। सहकारिता आंदोलन से किसानों के साथ ज्यादा से ज्यादा नागरिक जुड़े यह प्रयास होना चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से बिलासपुर में आयोजित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सम्बोधित कर रहे थे। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक…

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने गुरू पूर्णिमा पर जारी अपने संदेश में कहा है कि महाभारत और वेदों के रचयिता महर्षि वेद व्यास के अवतरण दिवस आषाढ़ पूर्णिमा के दिन भारत में गुरू पूर्णिमा मनाने की परम्परा रही है है। यह विशेष दिन अपने आराध्य गुरू के मार्गदर्शन और अमूल्य ज्ञान के प्रति आस्था, सम्मान और आभार प्रगट करने का महापर्व है। श्री बघेल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वोच्च स्थान दिया गया…

कोरोना से बचाव के लिए अब तक 1.16 करोड़ टीके लगाए गए, 45 वर्ष से अधिक के 86% और 18 से 44 आयु वर्ग के 28% नागरिक लगवा चुके हैं पहला टीका

रायपुर। कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में अब तक (22 जुलाई तक) एक करोड़ 15 लाख 73 हजार 458 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश के 94 लाख दस हजार 415 लोगों को इसका पहला टीका और 21 लाख 63 हजार 043 को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में तीन लाख नौ हजार 094 स्वास्थ्य कर्मियों, तीन लाख 16 हजार 717 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 50 लाख 59 हजार 784 और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 37 लाख 24 हजार 820 नागरिकों को…

लोकवाणी में इस बार आदिवासी अंचलों की अपेक्षाएं और विकास पर होगी बात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में आदिवासी अंचलों की अपेक्षाएं और विकास विषय पर बातचीत करेंगे। इस संबंध में आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 28, 29 एवं 30 जुलाई को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकाॅर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 20वीं कड़ी का प्रसारण 8 अगस्त 2021 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों,एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।

ललित सुरजन जी ने छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता को दी नई ऊंचाइयां : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार स्व. ललित सुरजन जी ने निष्पक्ष, रचनात्मक और जन-सरोकार वाली पत्रकारिता की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता को नयी ऊंचाइयां दीं है। उन्होंने पत्रकारिता, साहित्य एवं समाज-सेवा के जरिए देशबन्धु में इन तीनों ही क्षेत्रों को एकाकार कर दिया। श्री बघेल आज अपने निवास कार्यालय से देशबन्धु समाचार पत्र समूह के मुख्य संपादक रहे स्व. ललित सुरजन की 75 वीं जयंती समारोह को वर्चुअल रूप से संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय शांति एवं एकजुटता…

सहकारिता किसानों और ग्रामीणों के जीवन में बदलाव लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भपूेश बघेल ने कहा है कि सहकारिता किसानों और ग्रामीणों के जीवन में बदलाव लाने का सशक्त माध्यम है। यह हमारे ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सहकारिता सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह को वर्चुअल रूप से सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैक के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दी।…

किसानों की सरकार ने किसान पुत्रों को सौंपी किसानों के कल्याण की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है, कि छत्तीसगढ़ की सरकार, किसानों की सरकार है। राज्य में खेती-किसानी को समृद्ध बनाने और किसानों के कल्याण और खुशहाली की जिम्मेदारी उनकी सरकार ने किसान पुत्रों एवं वर्षों से कृषि से जुड़े अनुभवी लोगों को सौंपी है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इसका लाभ राज्य के किसान भाइयों को मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज अपने निवास कार्यालय से छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, सदस्य जालम सिंह पटेल, दिलीप पांडे एवं शंकर बघेल के पदभार ग्रहण…

मुख्यमंत्री ने कलमा बैराज के प्रभावित किसानों को 22.78 करोड़ रूपए की भू-अर्जन मुआवजा राशि का किया वितरण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलमा बैराज से प्रभावित जांजगीर-चांपा जिले के चन्द्रपुर इलाके के 314 किसानों को भू-अर्जन मुआवजा के रूप में 22.78 करोड़ रूपए की राशि के चेक का वितरण करते हुए सभी किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुआवजा वितरण का यह वर्चुअल कार्यक्रम आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जलसंसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू उपस्थित थे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री…