मुख्यमंत्री ने दी ईदुज्जुहा पर्व की बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को ईदुज्जुहा पर्व की बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि यह पर्व ईश्वर के प्रति समर्पण एवं त्याग का प्रतीक है। इससे ईश्वर के प्रति प्रेम और समाज में भाईचारा एवं एकजुटता की भावना बढ़ती है। परस्पर सद्भाव, एकता व भाईचारे की गौरवशाली परंपरा के अनुसार हम सब यह पर्व मनाएं। साथ ही पर्व मनाते समय कोरोना गाईडलाइन का पालन करना भी हमारा दायित्व है। — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 21, 2021 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से परस्पर सद्भाव, एकता व भाईचारे…

आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ जैविक राज्य के रूप में स्थापित होगा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश में गोधन न्याय योजना प्रारंभ होने के 1 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ जैविक राज्य के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना ने गौपालक, किसानों के साथ-साथ गोबर बेचने वाले भूमिहीन लोगों को आय का एक नया जरिया उपलब्ध कराया है बल्कि इस योजना के माध्यम से महिला स्व सहायता समूहों की लगभग 80 हजार महिलाएं भी आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही…

कक्षा 10वीं और 12वीं के कक्षाएं 2 अगस्त 2021 से होंगी शुरू, 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ होगा संचालन, मंत्रिपरिषद की बैठक में महत्पूर्ण निर्णय

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्री परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए  1- प्रथम अनुपूरक अनुमान वर्ष 2021-2022 का विधान सभा में उपस्थापन बाबत् छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक, 2021 का अनुमोदन किया गया। 2-संविदा नियम, 2012 की कंडिका 7 (2) में शिथिलता प्रदान करते हुए, कर्नल रजनीश शर्मा, तत्कालीन पुलिस उप महानिरीक्षक (एसटीएफ) बघेरा जिला दुर्ग की संविदा सेवा में एक वर्ष की वृद्धि का अनुमोदन किया गया। 3-छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की राज्य के विभिन्न…

विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री बघेल, राजधानी में आयोजित डॉ.खूबचंद बघेल की जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहाँ अपने निवास कार्यालय से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती समारोह में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग द्वारा महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय के सभागार में किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर डॉ.खूबचंद बघेल के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके परिवारजनों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को शॉल, श्रीफल तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान भी किया। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने डॉ. खूबचंद बघेल के परिवारजनों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को किया सम्मानित

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती समारोह में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर उनके परिवारजनों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया। इनमें साधना वर्मा भिलाई, डॉ. पितिलता वर्मा किरना, सुनीता बैस रायपुर, मीनू बन्छोर दुर्ग, शेषनारायण बघेल पथरी, छत्रपाल सिंह सिरमौर भिलाई तथा मधु झा शामिल हैं। इसी तरह डॉ. तरूण नायक दुर्ग, श्रीराम कुमार बघेल श्रीकांत…

मुख्यमंत्री ने अन्य पिछड़ा वर्गों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना की तैयारियों की समीक्षा की

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अन्य पिछड़ा वर्गों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपनेे निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में अन्य पिछड़ा वर्गों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना की तैयारियों की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा इस गणना के लिए एक सदस्यीय क्वांटिफिएबल डाॅटा आयोग का गठन सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सी.एल.पटेल की अध्यक्षता में किया गया है। मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान कहा कि आयोग द्वारा संभागीय मुख्यालयों…

मक्का और गन्ना से एथेनॉल प्लांट के पूंजी निवेश के प्रस्तावों को दी जाए जल्द से जल्द स्वीकृति : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में मक्का और गन्ना से एथेनॉल तैयार करने के प्लांट की स्थापना के लिए पूंजी निवेश के प्रस्तावों को परीक्षण के बाद जल्द से जल्द स्वीकृति प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड की 15 वीं बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी उद्योगों की समस्याओं को दूर करने के लिए दो समितियों का गठन किया जाए। नीतिगत मामलों के संबंध में उद्योग मंत्री की अध्यक्षता तथा क्रियान्वयन संबंधी मामलों के लिए…

मुख्यमंत्री ने रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने पर दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री रमेश बैस को आज झारखंड के नये राज्यपाल के रूप में शपथ लेने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बस्तर लोकसभा क्षेत्र से ऊर्जावान सांसद भाई दीपक बैज जी को जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके सुदीर्घ एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूँ। @DeepakBaijINC — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 14, 2021 मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि रमेश बैस के सुदीर्घ अनुभवों का लाभ झारखंड की जनता को मिलेगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले श्री बैस त्रिपुरा के राज्यपाल थे।

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने दिया ऐतिहासिक निर्णय

रायपुर। मां दंतेश्वरी की पावन बस्तर भूमि में आज बेटियों के पक्ष में ऐतिहासिक दिन आया है। जगदलपुर में आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा सुनवाई के बाद संपत्ति में समानता के अधिकार के आधार पर 61 बेटियों के एनएमडीसी के नगरनार स्थित इस्पात संयंत्र में नौकरी के लिए पात्र पाया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक की उपस्थिति में आज जगदलपुर में बस्तर जिले से संबंधित 98 प्रकरणों की सुनवाई कलेक्टोरेट स्थित प्रेरणा कक्ष में की गई। इस सुनवाई के दौरान नगरनार इस्पात संयंत्र…

राज्यपाल से मुख्यमंत्री श्री बघेल ने की मुलाकात, राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ में कोविड-19 से बचाव के लिए किए गए कार्यों के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज राजभवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को शाल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने भी राज्यपाल को साड़ी भेंट कर सम्मान किया। आज राजभवन में माननीय राज्यपाल महोदया सुश्री अनुसुईया उइके जी से सौजन्य भेंट की। राज्यपाल महोदया द्वारा प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना हेतु मैं हृदयपूर्वक धन्यवाद देता हूँ। @GovernorCG pic.twitter.com/3GoWsI1ZAd — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 13, 2021 राज्यपाल ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में…