छत्तीसगढ़ में जेंडर इक्वेलिटी देने किन्नर समुदाय ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर जिले के लोकार्पण और भूमिपूजन के वर्चुअल कार्यक्रम में किन्नर समुदाय के लाभार्थियों से भी चर्चा की। इस समुदाय की विद्या राजपूत ने किन्नर समुदाय को आवास और सामुदायिक भवन की सुविधा, शासकीय नौकरियों में आरक्षण देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ पूरे विश्व में किन्नर समाज को सम्मानजनक स्थान दिलाने और जेंडर इक्वेलिटी के लिए जाना जा रहा है। किन्नर समुदाय की विद्याराजपूत ने मुख्यमंत्री को बताया कि किन्नर समुदाय के लोगों को शहरी क्षेत्रों में विभिन्न आयोजनों…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 6 दिन में दी 3 हजार 854 करोड़ के विकास-कार्यों की सौगात

रायपुर। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रफ्तार सुस्त होने के बाद छत्तीसगढ़ में एक बार फिर विकास-कार्य तेज हो गए हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पिछले एक सप्ताह से हर रोज प्रदेश के दो जिलों में नये विकास-कार्यों की सौगात दे रहे हैं। उनके रायपुर स्थित निवास पर होने वाले वर्जुअल कार्यक्रमों से जिलों में आयोजित हो रहे औपचारिक कार्यक्रमों को आडियो-विडियो माध्यम से लिंक कर हर रोज बड़े पैमाने पर इन कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जा रहा है। 8 जून मंगलवार से प्रारंभ विकास कार्यक्रमों का…

गोबर बेचकर संतोषी बाई ने कमाया एक लाख रुपये, बच्चों की पढ़ाई और कर्ज चुकाने में किया खर्च

रायपुर। नवगठित जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के ग्राम गिरवर की महिला संतोषी बाई राठौर ने आज वर्चुयल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताया कि गोबर बेचने से उन्हें एक लाख रुपए की आमदनी हुई है। उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग उन्होने बच्चों की पढ़ाई लिखाई और खेती किसानी में उपयोग किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इस राशि में से 50 हजार रुपये का कर्ज भी पटाया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने संतोषी बाई राठौर को कर्ज मुक्त होने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

रायपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिलों में 681 करोड़ रूपए के कार्यो का लोकार्पण-भूमिपूजन : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के लोगों के जीवन में बदलाव लाने के साथ-साथ जिलों में मजबूत अधोसंरचना का विकास एवं नागरिक सुविधाओं की बढ़ोतरी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर हो या नया जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही दोनों के विकास के लिए राज्य सरकार की प्राथमिकताएं एक जैसी हैं। नये जिले के विकास के लिए संसाधनों की कमी नही होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी रायपुर सहित सभी जिलों का विकास उसकी गरिमा के अनुरूप किया जा रहा है। रायपुर…

किसानों के विकास के लिए मील का पत्थर है ’राजीव गांधी किसान न्याय योजना : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आकाशवाणी से प्रत्येक माह प्रसारित होने वाली ’लोकवाणी’ की 18वीं कड़ी में बातचीत की शुरूआत जय जोहार के अभिवादन के साथ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ किसानों का, खेती-किसानी का राज्य है। हमारा मानना है कि किसान खुशहाल होगा, तभी प्रदेश खुशहाल होगा। विकास की इसी दूरगामी सोच के साथ हमने छत्तीसगढ़ में 21 मई 2020 को ’राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ की शुरूआत की है। यह योजना हमारी सरकार की कृषक हितैषी सोच को साफ-साफ दर्शाती है। इससे छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ेगी…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बुजुर्ग किसान ने दी ढेरों दुआएं, गरीब मन के दुःख दूर करव अइसने ही चलावा राज-काज

रायपुर। मुंगेली जिले के बुजुर्ग किसान लेखचंद पटेल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की, किसानों और ग्रामीणों के जीवन में बदलाव लाने के लिए शुरू की गई योजनाओं से मिल रहे लाभ को लेकर खूब प्रशंसा की। किसान श्री पटेल ने कर्ज से मुक्ति और अपने जीवन में आए बदलाव की दास्तां को सुनाते -सुनाते भाव विभोर हो उठे। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को किसानों को कर्जे से मुक्ति और फसल का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए ढेरों दुआएं दी। श्री पटेल ने मुख्यमंत्री को दीर्घायु होने और ‘गरीब मन के…

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से की वर्चुअल चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय में आयोजित लोकार्पण-भूमिपूजन के वर्चुअल कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से चर्चा कर उन्हें मिले फायदे की जानकारी ली। राजनांदगांव जिले के ग्राम रेंगाकठेरा के किसान भागवत वर्मा ने बताया कि उन्हें राजीव गांधी किसान न्याय योजना से वर्ष 2020-21 में उनके खाते में कुल एक लाख 85 हजार रूपए आया है। वर्ष 2021-22 में पहल किश्त 58 हजार रूपए आया है। उन्होंने बताया कि गोबर बेचने पर उन्हें 85 हजार रूपए मिले, जिससे उन्होंने एक स्कूटी ली…

मुख्यमंत्री ने आईसीएआई द्वारा आयोजित चैलेंजिंग द चैलेंज्स विषय पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का किया शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के चैलेंजिंग द चैलेंज्स विषय पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का विधिवत शुभारंभ करते हुए कहा कि आईसीएआई ने बहुत ही सम-सामयिक विषय को चर्चा-परिचर्चा के लिए चुना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बहुत सारी चुनौतियां हमारे सामने मौजूद हैं, जिसका निदान हम दृढ़ इच्छा शक्ति और सही फैसले लेकर कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना महामारी, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण प्रदूषण, उद्योग, व्यवसाय, किसानों की आर्थिक स्थिति सहित अन्य…

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने तेलघानी बोर्ड के गठन, राजिम माता शोध संस्थान हेतु जमीन आवंटन की घोषणा एवं रायपुर संभाग के प्रत्येक जिले में सामाजिक भवन निर्माण हेतु राशि आवंटन जैसे कल्याणकारी निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। श्री हिरवानी ने कहा कि तेलघानी बोर्ड का गठन पूरे देश में उठाया गया एक अनूठा कदम है जिससे समाज के लोगों को परम्परागत…

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक यशवंत कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया

रायपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2007 बैच के अधिकारी यशवंत कुमार ने आज छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने बोर्ड के शाखा प्रमुखों की बैठक लेकर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा राज्य में संचालित विभिन्न पर्यटन गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के अंतर्गत चिन्हांकित स्थलों में क्रियान्वित किए जा रहे विकास कार्यो की विस्तार से जानकारी ली और इन कार्यो को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने…