आम छत्तीसगढ़िया का अनुभव और उनकी जरूरतें हैं योजनाओं का आधार : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आम छत्तीसगढ़िया का अनुभव और उनकी जरूरतें हैं राज्य सरकार की योजनाओं का आधार। यही कारण है कि हमारी योजनाएं आम लोगों तक जमीनी स्तर पर सुगमता से पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि इस बात का संतोष है कि हमारे अन्नदाता आज खुश हैं। लोगों को योजनाओं का लाभ और गांवों में ही रोजगार का जरिया मिल रहा है। इससे लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो रही है और उनमें नया आत्मविश्वास जगा है। मुख्यमंत्री आज राजनांदगांव और धमतरी जिले में…

शतप्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित होंगे अब मंत्रालय, विभागाध्यक्ष और सभी शासकीय कार्यालय

रायपुर। कोविड-19 के वर्तमान स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने आम जनता के कार्यों के शीघ्र निराकरण के लिए सोमवार 14 जून 2021 से सभी श्रेणी के अधिकारी-कर्मचारियों की शतप्रतिशत उपस्थिति के साथ मंत्रालय, विभागाध्यक्ष कार्यालय तथा अन्य जिला कार्यालय संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इन कार्यालयों में आम जनता के प्रवेश को कोविड-19 के लिए निर्धारित निर्देर्शों के पालन की शर्त पर शिथिल किया गया है। कोविड-19 की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पूर्व में मंत्रालय/विभागाध्यक्ष कार्यालयों में 50 प्रतिशत उपस्थिति के निर्देश जारी किए गए…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 13 जून को

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 18 वीं कड़ी का प्रसारण 13 जून रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के विस्तार पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ ने फिर से पकड़ी रफ्तार

रायपुर। राज्य में कोरोना प्रकोप की दूसरी लहर के थमने के साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के संकल्प ने फिर से पूरी रफ्तार पकड़ ली है। जनसुविधा के विकास एवं निर्माण कार्याें को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों जिलों को खुले मन से करोड़ों रूपए विकास एवं निर्माण कार्याें की सौगात देने लगे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीते तीन दिनों में राज्य के छह जिलों को 1832 करोड़ रूपए की सौगात दे चुके हैं। उन्होंने दुर्ग, बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, गरियाबंद और कबीरधाम में जनसुविधा…

मुख्यमंत्री श्री बघेल से रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष दामू आम्बेडारे के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता तथा कोरोना पीड़ित पत्रकारों के ईलाज की प्रतिपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को अन्य मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा जिस पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में संजय शुक्ला, शगुप्ता सीरीन, मनोज नायक, दीपक पांडेय, अनिल द्विवेदी तथा सुखनंदन…

तुहंर मन के सरकार हे तुहंरेच मन बर सोचही : मुख्यमंत्री

रायपुर। गरियाबंद के उद्यानिकी कृषक श्री उद्धवराम का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना बहुत अच्छी है, इससे वे बड़े प्रभावित हैं। इस योजना से उन्हें पहली बार ऐसा लगा कि अब सरकार भी किसानों की तरह सोच रही है। पहले योजनाएं उपर से बन कर आती थी। अब योजनाएं नीचे से बनकर आ रही है। यह बात उन्हें बहुत अच्छी लगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कबीरधाम और गरियाबंद जिले में लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान जब योजनाओं के हितग्राहियों से फीडबैक ले रहे…

मुख्यमंत्री ने कबीरधाम और गरियाबंद जिले को 582 करोड़ रूपए की लागत के 1270 विकास और निर्माण कार्यों की दी सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जो लघु वनोपज किसी समय शोषण का जरिया थी, वे राज्य सरकार की योजनाओं से आज वनवासियों की ताकत बन गई हैं। राज्य सरकार ने वनवासियों को वन अधिकार पट्टा देने के साथ वनों के संसाधनों पर गांवों को भी अधिकार दिया है। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के साथ-साथ ग्रामीण और पंच-सरपंचों में भी इस योजना के माध्यम से अपनी पंचायत की आमदनी बढ़ाने के लिए उत्साह दिख रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज यहां…

मुख्यमंत्री ने ’बागवानी के बिहान’ पुस्तिका का किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के तहत आयोजित राशि अंतरण के वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी संचालनालय द्वारा प्रकाशित पुस्तिका ’बागवानी के बिहान’ का विमोचन किया। यह पुस्तिका छत्तीसगढ़ राज्य में उद्यानिकी फसलों की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनसामान्य को जागरूक एवं प्रोत्साहन करने के उद्देश्य से प्रकाशित की गयी है। इस पुस्तक में उद्यानिकी तकनीक के प्रयोग व फसलों के व्यावसायिक उत्पादन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री इस मौके…

मुख्यमंत्री ने गौठान समितियों, स्व सहायता समूहों और गोबर विक्रेताओं को 3.07 करोड़ की राशि अंतरित

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठान समितियों, स्व सहायता समूहों एवं गोबर विक्रताओं के खाते में 3 करोड़ 7 लाख 18 हजार रूपए की राशि अंतरित की। अंतरित राशि की गई इस राशि में गौठान समितियों और स्व सहायता समूहों का 2 करोड़ 45 लाख रूपए का लाभांश शामिल है। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत अब तक गौठानों में क्रय किए गए गोबर के एवज में 95 करोड़ 94 लाख रूपए का भुगतान…

खाद्य प्रसंस्करण एवं कृषि-वनोपज आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के निर्देश, उद्योग मंत्री ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा

रायपुर। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने फूड पार्क की भूमि यथाशीघ्र हस्तांतरित कराने और फूड पार्कों के विकास में गति लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्थानीय संसाधनों पर आधारित सूक्ष्म एवं लघु श्रेणी के उद्योग स्थापित करने के साथ ही राज्य में खाद्य प्रसंस्करण एवं कृषि और वनोपज आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। उद्योग मंत्री ने अपने रायपुर निवास कार्यालय में बुधवार को आयोजित वर्चुअल बैठक में विभागीय काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने जिलेवार विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए प्राथमिकता के आधार पर विकासखण्ड…