रायपुर। छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की मोबाइल मेडिकल यूनिटों (एमएमयू) से झुग्गी बस्तियों में निवासरत लोगों को नियमित जांच-उपचार-दवा का लाभ तो मिल ही रहा है, कोरोना-काल में भी संक्रमण को नियंत्रित करने में ये बहुत काम की साबित हुई हैं। योजना की शुरुआत के बाद से अब तक इस योजना के तहत दस हजार शिविरों के आयोजन किए जा चुके हैं। करीब पांच लाख मरीजों तक मुफ्त जांच, उपचार और दवा की सुविधा पहुंचाई जा चुकी है। राज्य स्थापना दिवस 01 नवंबर 2020 को…
श्रेणी: खबरें राजधानी से
छात्रा की फर्राटेदार अंग्रेजी सुन चकित हुए मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज उस समय चकित रह गए जब उन्होंने सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों से फर्राटेदार अंग्रेजी भाषा में वार्तालाप सुना। दरअसल मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज रायपुर से वर्चुअल तरीके से जुड़कर बलौदाबाजार जिले के विकास के लिए करोड़ों रुपए की सौगात दी। उन्होंने बलौदाबाजार में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेण्डरी स्कूल के नए परिवर्धित भवन का भी लोकार्पण किया। कार्यकम का आयोजन अंग्रेजी स्कूल परिसर में किया गया था। स्कूल की…
ओमप्रकाश को 10 दिनों में मिली अनुकम्पा नियुक्ति, वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का जताया आभार
रायपुर। बलौदाबाजार जिले के ओमप्रकाश साहू को जिला प्रशासन द्वारा आवेदन करने के 10 दिनों में की अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान कर दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जब वर्चुअल कार्यक्रम में बलौदाबाजार जिले में विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान जिले में अनुकम्पा नियुक्ति से लाभान्वित ओमप्रकाश साहू भी उनसे रू-ब-रू हुए। ओमप्रकाश ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि उनके पिता चोवाराम साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमेरा में सहायक ग्रेड-2 के पद पर…
मुख्यमंत्री श्री बघेल से छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान राज्य सरकार द्वारा हाल ही में शासकीय कर्मियों के हित में अनुकंपा नियुक्ति संबंधी लिए गए ऐतिहासिक निर्णय की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार जताया और उनका अभिनंदन किया। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा अनुकंपा नियुक्ति हेतु तृतीय श्रेणी के पदों पर 10 प्रतिशत सीमा बंधन को 31 मई 2022 तक शिथिल करने का…
समूह एक, काम अनेक, 50 हजार रूपए महीने की आमदनी सुन प्रसन्न हुए मुख्यमंत्री
रायपुर। यह आश्चर्य किन्तु सत्य है कि छत्तीसगढ़ में महिला स्व-सहायता समूह अपनी मेहनत और लगन से आर्थिक आत्मनिर्भरता की नयी कहानी गढ़ने लगे हैं। महिला स्व-सहायता समूहों को छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना के तहत गांवों में निर्मित गौठान उनके द्वारा संचालित आयमूलक गतिविधियों के केन्द्र बिन्दु बन गए हैं। महिला स्व-सहायता समूह एक साथ आजीविका की कई गतिविधियों को संचालित कर हर महीने हजारों रूपए की अतिरिक्त आय अर्जित करने लगे हैं। महिला स्व-सहायता समूह की सफलता का एक ऐसा ही वाक्या आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को…
छत्तीसगढ़ में एक-दो दिनों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना
रायपुर। भारत मौसम विज्ञान के पूर्वानुमान के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी एक-दो दिनों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में कही कही हल्के और कही कही गहरे बादल छाए हुए है। छत्तीसगढ़ में 11 एवं 12 जून को कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान बादलों की गरज और बिजली की चमक तथा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।
छत्तीसगढ़ के किसानों को मौसम आधारित कृषि सलाह
रायपुर। राज्य के कृषि एवं मौसम विज्ञान विभाग और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में मानसून आगमन को ध्यान में रखते हुए किसानों को मौसम आधारित कृषि सलाह दी है। उन्होंने खरीफ फसलों और फल-सब्जियों की बुवाई के साथ ही पशुपालन के संबंध में और आवश्यक वैज्ञानिक सलाह दी है। कृषि वैज्ञानिकों ने कहा है कि खेत की साफ-सफाई एवं मेड़ों की मरम्मत आवश्यक रूप से इस समय करना चाहिए। खरीफ फसल लगाने के लिए बीज एवं उर्वरक का अग्रिम व्यवस्था कर ले। धान की जैविक खेती…
राम वनगमन पर्यटन परिपथ: चंदखुरी में विकास कार्य लगभग पूर्णता की ओर
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना राम वनगमन पर्यटन परिपथ विकास के तहत रायपुर जिले के ग्राम चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर क्षेत्र में विकास कार्य और सौन्दर्यीकरण का कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने समय-समय पर विकास कार्यों का अवलोकन करने के साथ ही संबंधित निर्माण एजेंसी और विभागीय अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश देते रहे हैं। भगवान राम के ननिहाल चंदखुरी का प्राचीन कौशल्या मंदिर के मूल स्वरूप को यथावत रखते हुए, पूरे परिसर के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा…
प्रदेश में जल्द ही शुरू होगी धरसा विकास योजना: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि किसानों को उनके खेतों तक सुविधाजनक पहुंच के लिए प्रदेश में जल्द ही धरसा विकास योजना प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना को राजीव गांधी किसान न्याय योजना से जोड़ते हुए किसानों के लिए आय का नया रास्ता खोला गया। मुख्यमंत्री ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा और महासमुन्द जिले में लगभग 565 करोड़ रूपए की लागत के 1430 कार्योें का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने बलौदाबाजार जिले के लिए 295 करोड़ रूपए की…
बच्चों को कुपोषण और निमोनिया से बचाएगी ममत्व की गर्माहट, वनांचल क्षेत्र के 15 हजार बच्चों को कम्बल केयर
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशानिर्देश पर वन क्षेत्रों में शिशुओं और छोटे बच्चों को कुपोषण तथा निमोनिया से बचाने आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती तथा शिशुवती माताओं को कंबल वितरित किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ से कुपोषण मुक्ति के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा हैं। वनांचल और आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों में अधिक कुपोषण दर को देखते हुए इन क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर कुपोषण दूर करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में नारायणपुर जिले के…
