कम्युनिटी फार्मिंग से बम्हनी की महिलाओं को मिल रहा है रोजगार, सब्जी उत्पादन से हो रही है अतिरिक्त आमदनी

रायपुर। राज्य सरकार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका के जरिए परम्परागत व्यवसायों से जोड़कर प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध करा रहीं हैं। इसके साथ ही बिहान से जुड़ी स्व-सहायता समूह को विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना रही हैं। इसी कड़ी में कवर्धा जिले के ग्राम बम्हनी की महिलाओं को कम्युनिटी फार्मिंग के नये मॉडल से रोजगार उपलब्ध हो रही हैं। यहां की महिलाएं सब्जी-भाजी के साथ-साथ सीजनेबल फसल का उत्पादन कर अतिरिक्त आमदनी कमा रहीं हैं। इससे वे आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं, वहीं…

होम आइसोलेशन मरीजों की पूरी सावधानी के साथ सतत मॉनिटरिंग की जाए : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में होम आइसोलेशन मरीजों की पूरी सावधानी के साथ सतत मॉनिटरिंग की जाए। यदि ऐसी मरीजों के स्वास्थ्य में गिरावट होती है तो उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि वे समय-समय पर निजी अस्पतालों की जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि कोरोना मरीजों के इलाज में निजी अस्पताल निर्धारित दर से ज्यादा राशि की वसूली न करें। मरीजों को डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना और आयुष्मान…

मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में 500 बिस्तर वाले कोविड केयर हॉस्पिटल का किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित रायपुर और दुर्ग संभाग की समीक्षा बैठक के पहले जिला मुख्यालय बलोदाबाजार में कृषि उपज मंडी के गोदाम को परिवर्तित कर बनाए गए 500 बिस्तरों के कोविड केयर अस्पताल का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुभारंभ किया। यह अस्पताल 120 ऑक्सीजन बेड से सुसज्जित है। मुख्यमंत्री ने इस अस्पताल का निर्माण रिकार्ड 20 दिनों में करने पर जिले वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। श्री बघेल ने…

उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश के अनुसार 18-44 वर्ष आयु समूह के राज्य के अंत्योदय

रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राज्य शासन को 4 मई 2021 को निर्देश दिए थे कि राज्य शासन, 18-44 वर्ष आयु वर्ग के अंत्योदय, बी पी एल और ए पी एल हितग्राहियों के वैक्सीनेशन के लिए अनुपात निर्धारित करे। इस आदेश के परिपालन मे राज्य सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति बनाई है। उच्च न्यायालय ने आज प्रकरण की सुनवाई करते हुए राज्य शासन द्वारा गरीबों के लिए जाहिर की गई चिंता को जायज मानते हुए कहा कि वरिष्ठ सचिव समिति शीघ्र ही इस संबंध में अनुशंसा…

छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य, जो कोरोना के लक्षण वाले लोगों को उपलब्ध करा रहा निःशुल्क दवाएं : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ देश का एक ऐसा राज्य है, जो कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मितानिनों के माध्यम से गांव-गांव में कोरोना लक्षण वाले मरीजों की पहचान कर, उन्हें निःशुल्क दवाएं उपलब्ध करा रहा है। राज्य सरकार के इस प्रयास का सार्थक परिणाम भी मिल रहा है। राज्य में कोरोना के गंभीर मरीजों की संख्या में कमी आई है और रिकवरी रेट भी बढ़ा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिलासपुर और सरगुजा संभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं…

मितानिन बहनों को मिलने लगा सेनेटाइजर ,मास्क, हैंड ग्लोव और गमबूट, मुख्यमंत्री का जताया आभार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के परिपालन में राज्य की मितानिन बहनों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा सैनिटाइजर और मास्क के साथ-साथ हैंड ग्लोव और गमबूट प्रदाय किए जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज बेमेतरा जिले के खंडसरा सामुदायिक केंद्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में कार्यरत मितानिन बहनों को कलेक्टर शिवा अनंत तायल ने सेनेटाइजर मास्क,हैंड ग्लोव, और गम बूट प्रदान करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 4 मई को सरगुजा और बस्तर…

अम्बेडकर अस्पताल में आज से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टेली ओपीडी सेवा प्रारम्भ

रायपुर। कोरोना महामारी संक्रमण को ध्यान में रखते हुए डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टेली ओपीडी सेवा शुरू हुई। इसके तहत टेली कंसल्टेंशन सेंटर के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों ने निःशुल्क परामर्श दिया। पहले दिन 9 लोगों ने इस विशेष सुविधा का लाभ प्राप्त किया। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लोगों को घर बैठे स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए इस सुविधा में स्मार्टफोन फोन एवं इंटरनेट के माध्यम से लोग जुड़कर घर बैठे ही विशेषज्ञ चिकित्सकों से सीधे जुड़कर…

बिजली विभाग के मैदानी अमले के अधिकारी-कर्मचारी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए काम करें : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों के पावर कम्पनियों के मैदानी अमले के अधिकारी-कर्मचारियों से चर्चा कर उनसे किए जा रहे कार्याें और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। कोविड संक्रमण काल में विद्युत विभाग के मैदानी अमले के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा बिजली उत्पादन के साथ विद्युत सप्लाई का कार्य निर्बाध और सुचारू रूप से करने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने इस पर प्रसन्नता प्रकट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन दौर में सभी अधिकारी-कर्मचारी कोविड प्रोटोकॉल…

रायपुर में 17 मई 6.00 बजे तक के लिए पूर्ववत कंटेनमेंट जोन घोषित,लाॅकडाउन क्या क्या खुला रहेगा क्या बंद यंहा देंखें, शाम 5 बजे तक अनेक गतिविधियों के संचालन की अनुमति

रायपुर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रायपुर डाॅ एस. भारतीदासन ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144, आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30, 34 सहपठित एपिडेमिक एक्ट, 1987 यथासंशोधित 2020 द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अधीन रायपुर जिला अन्तर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र को दिनांक 17 मई 2021 की 6.00 बजे तक के लिए पूर्ववत कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश जारी किए हैं। इस अवधि में रायपुर जिलेे की सभी सीमाए पूर्णतः सील रहेगी। यह आदेश वर्तमान में जारी कंटोनमेंट के समाप्ति दिनांक 6 मई की सुबह 6.00 बजे के तत्काल बाद…

राज्य में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में हो रही कठिनाईयों को दूर करने और फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने सिंगल डेशबोर्ड की सुविधा प्रारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में हो रही कठिनाईयों को दूर करने और फिल्म निर्माण उद्योग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए अब फिल्म निर्माण से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए सभी जिला कलेक्टर को अधिकृत कर दिया है। साथ ही समय-सीमा में अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी हो इसके लिए इसे लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल करते हुए प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 30 दिन की समय-सीमा भी निर्धारित की गई है। उल्लेखनीय है…