दिव्यांग शिवकुमारी ने कोरोना का टीका लगवाकर दिया जागरूकता का परिचय

रायपुर। कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सरकार द्वारा 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इसी क्रम में विगत एक मई से 18-44 वर्ष के लागों के लिए भी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत कोरोना वेक्सिन की उपलब्धता के आधार पर सबसे पहले गरीब तबके के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जा रहा है। अभियान के तहत जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा विकासखंड के ग्राम कापन की दिव्यांग महिला शिवकुमारी ने कोरोना वैक्सिन का टीका लगवाकर लोगों को…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री सीतारमण को लिखा पत्र

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर प्रदेश में वर्तमान में 9 अप्रैल से 6 मई की सुबह तक कंटैनमेंट जोन घोषित होने के कारण राज्य के लघु और मध्यम व्यवसायियों की परेशानियों को देखते हुए उन्हें वांछित राहत प्रदान करने का अनुरोध किया है। श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इण्डट्रीज के अनुरोध पर केन्द्र सरकार से मांग की है कि व्यवसायियों द्वारा विभिन्न प्रकार की विवरणियों को प्रस्तुत करने की अप्रैल एवं मई माह की तिथियों को दो माह के…

कोरोना से बचाव के लिए नियमों का कड़ाई से पालन हो : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति की लगातार निगरानी कर प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। राज्य में कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम सहित इलाज के लिए शासन-प्रशासन के समन्वित प्रयास से हर आवश्यक उपाय तथा प्रबंध किए जा रहे हैं। राज्य में एक मई की स्थिति में कुल 72 लाख 6 हजार 500 टेस्ट किये गए हैं। इनमें कुल 7 लाख 28 हजार 700 कोविड प्रकरण पाए गए, जिसमें से वर्तमान में 6 लाख 1 हजार 161 स्वस्थ हो चुके हैं और…

मुख्यमंत्री ने की जिले की मितानिनों से बातचीत, कहा- आपातकाल में सकारात्मक भूमिका निभा रहीं

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर एवं दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों की मितानिनों व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर कोरोना काल में उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा ग्राम स्तर पर उनके द्वारा निभाई जा रही सकारात्मक भूमिका के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने धमतरी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत भटगांव सहित नगर निगम के गोकुलपुर वार्ड एवं रामसागरपारा में कार्यरत मितानिनों से वार्तालाप कर उनके द्वारा जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों…

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को निःशुल्क कोरोना टीका लगाने के महाअभियान का किया शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छत्तीसगढ़ में 18 से 44 वर्ष के लोगों को निःशुल्क कोरोना टीका लगाने के महाअभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान भिलाई-दुर्ग, रायपुर तथा बिलासपुर में कोविड-19 का टीका लगवाने वाले लोगों से चर्चा की और उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियमों का पालन करने की सलाह भी दी। इस मौके पर उन्होंने अभियान में जुटे टीकाकरण टीम और टीका लगाने वाले लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़…

मुख्यमंत्री ने रायपुर नगर निगम के ‘ऑक्सीजन ऑन व्हील्स’, एम्बुलेंस सेवा और खाद्यान्न वितरण कार्य का किया शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर नगर निगम की तीन महत्वपूर्ण सेवाओं का ऑनलाइन शुभारंभ किया। उन्होंने ‘ऑक्सीजन ऑन व्हील्स’ नाम से होम आइसोलेशन के मरीजों के लिए ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर की घर पहुंच सेवा, कोरोना मरीजों को घर से अस्पताल और अस्पताल से घर लाने-ले जाने के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा और जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क सूखा राशन वितरण कार्य का शुभारंभ किया। महापौर एजाज ढेबर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और रायपुर नगर निगम के आयुक्त सौरभ कुमार भी वर्चुअल शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल…

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों से वैक्सीन डोज अवश्य लगवाने की अपील की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरोना से बचाव, रोकथाम एवं टीकाकरण के संबंध में प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा है कि इस समय पूरी दुनिया कोरोना की महामारी से जूझ रही है। तत्कालीन सरकार के 15 वर्षों के शासन काल मे स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं को कभी पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया , इन परिस्थितियों में कोरोना जैसी महामारी का सामना करना एक बड़ी चुनौती थी परंतु हमने अब तक इस चुनौती का पूरी सक्षमता से सामना किया है। हमने प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं के ढांचे…

छत्तीसगढ़ में 18 से 45 वर्ष आयु समूह में अंत्योदय राशनकार्डधारियों को सबसे पहले टीका : मुख्यमंत्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से 45 वर्ष आयु समूह के टीकाकरण की शुरूआत भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 1 मई से होगी। टीके की कम आपूर्ति को देखते हुए प्रदेश में इस आयु वर्ग में सबसे पहले अंत्योदय राशनकॉर्डधारी परिवारों के पात्र व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। आपूर्ति बढ़ने पर बीपीएल राशनकॉर्डधारी और उसके बाद एपीएल राशनकॉर्डधारी परिवारों को टीके लगेंगे। 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक पूर्ववत चलता रहेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल के…

सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को टीकाकरण में मिले सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को टीकाकरण में सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्र में उल्लेख किया है कि भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार दिनांक 28 अप्रैल 2021 से कोविन पोर्टल पर कोविड के विरुद्ध वैक्सिनेशन हेतु इच्छुक 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के हितग्राहियों का रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ हो चुका है। हालाँकि यह जानकारी पोर्टल पर राज्यवार उपलब्ध नहीं है पर प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक देश भर में…

मुख्यमंत्री अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों से मिले, हॉस्पिटल प्रबंधन को बेहतर इलाज के निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, बालाजी हॉस्पिटल, नारायणा हॉस्पिटल तथा एन.एच. एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल में इलाजरत सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उक्त चारों हॉस्पिटलों में भर्ती जवानों से चर्चा की और हॉस्पिटल प्रबंधन को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर वापस लौटते ही एयरपोर्ट में राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर घटना के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस…