रायपुर(बीएनएस)। कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में अन्य राज्यों से प्रवेश करने वाले व्यक्तियों-श्रमिकों को प्रदेश के सीमावर्ती जिलों के एन्ट्री पाइंट में पहुंचने पर उनके द्वारा प्रवास की जानकारी और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही आने की अनुमति देने के निर्देश दिए गए हैं। आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में व्यक्तियों के आगमन की संभावना को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में अन्य राज्यों से बिना सूचना के प्रवेश करने वाले व्यक्तियों तथा क्वारेंटीन का उल्लंघन करने वालों पर…
श्रेणी: कोविड -19 अपडेट
भारत सरकार के केबिनेट सचिव ने मुख्य सचिवों से जन स्वास्थ्य पर वीडियों काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए की समीक्षा
रायपुर(बीएनएस)। भारत सरकार के केबिनेट सचिव राजीव गौबा ने आज वीडियों काॅन्फ्रेेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव और जन स्वास्थ्य को लेकर देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से विस्तार से चर्चा की। केबिनेट सचिव ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम, नियंत्रण और इससे बचाव के हर संभव उपाय करें। उन्होंने कहा कि हमें लोगों के स्वास्थ्य लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना है। कोविड-19 के तहत लाॅकडाउन के दौरान विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय टीकाकरण तथा स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों से…
राजस्थान के कोटा से छत्तीसगढ़ वापसी के लिए छात्रों की रवानगी शुरू, संकट की घड़ी में घर वापसी के लिए छात्रों ने मुख्यमंत्री का व्यक्त किया आभार
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राजस्थान के कोटा में कोचिंग संस्थानों में छत्तीसगढ़ के अध्ययन छात्र-छात्राओं को वापस लाने के लिए भेजी गई बसे कोटा पहुंच चुकी है। कोटा में चिकित्सकों और अधिकारियों की टीम द्वारा इन बच्चों की स्क्रीनिंग कर वापसी के लिए बसों में बैठाया जा रहा है। छात्र-छात्राओं ने महामारी के इस संकट में छत्तीसगढ़ घर वापसी के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल और इस व्यवस्था में शामिल पुलिस, चिकित्सा, परिवहन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ सभी बस चालक और परिचालको का आभार…
कोटा से छात्रों को लाने 97 बसें भेजी गई, 95 बस छात्रों के लिए और 2 बस में गए डाॅक्टर
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन पर कल शाम राजधानी रायपुर से राजस्थान के कोटा में लाॅकडाउन के दौरान फंसे छात्र-छात्राओं को लाने कुल 97 बसों को रवाना किया गया है। इसमें 95 बस छात्रों को लाने के लिए तथा 2 बसों में डाॅक्टर और चिकित्सा दल के सदस्य गए हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देशन पर छात्र-छात्राओं के लिए भोजन सहित आवश्यक व्यवस्थाओं का भी ध्यान रखा गया है। बसों के साथ डाॅक्टरों और अधिकारियों का दल भी भेजा गया है, ताकि छात्रों को रास्ते में किसी तरह की…
शासकीय कार्यालयों में काम-काज प्रारंभ होने से पहले चलाएं ‘सेनेटाइजेशन ड्राईव‘ : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासकीय कार्यालयों में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए ‘सेनेटाइजेशन ड्राईव‘ चलाकर कार्यालयों की साफ-सफाई, सेनेटाइजेशन, रंग-रोगन, हाथ धाने की व्यवस्था जैसी तैयारियां जल्द से जल्द करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। श्री बघेल ने निर्देश में कहा है कि निकट भविष्य में ‘लाॅकडाउन‘ समाप्त होने एवं शासकीय कार्यालयों में काम-काज आरंभ होना संभावित है। शासकीय कार्यालयों में बड़ी संख्या में आमजनों का आना भी स्वाभाविक है। देशव्यापी इस आपदा का प्रभाव लम्बी अवधि तक रहना निश्चित है। इसलिए कार्यालयों में सेनेटाइजेशन आवश्यक…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की चर्चा
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दूरभाष पर चर्चा कर उन्हें अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और कोटा में अध्ययनरत विद्यार्थियों की समस्याओं से अवगत कराया। चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार से इस आशय का प्रस्ताव मिलने पर त्वरित निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव आर.पी.मंडल ने इस तारतम्य में केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला को पत्र प्रेषित कर अन्य राज्यों में फंसे श्रमिकों एवं विद्यार्थियों…
मुख्यमंत्री के निर्देश पर गरीब परिवारों को जून माह का भी चावल मिलेगा निःशुल्क, उचित मूल्य दुकानों से एक मई से प्रांरभ होगा वितरण
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के प्रबंधन के अंतर्गत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के गरीब परिवारों को जून माह का भी चावल निःशुल्क प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अप्रैल और मई माह का चावल भी निःशुल्क प्रदान किया गया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्डधारियों को जून माह के चावल के साथ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के हितग्राहियों को अप्रैल से जून तीन माह का अतिरिक्त चावल भी निःशुल्क वितरित किया जाएगा। खाद्यान्न का वितरण उचित मूल्य…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को लिखा पत्र, 10 हजार करोड़ रूपए तत्काल प्रदान करने का अनुरोध
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर प्रदेश के लाखों जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत और कल्याणकारी योजनाओं के संचालन तथा राज्य के सामान्य काम-काज के संचालन के लिए राज्य को आगामी तीन माह में केन्द्र की ओर से कम से कम 30 हजार करोड़ की आर्थिक सहायता देने का आग्रह किया है। श्री बघेल ने इस राशि में से 10 हजार करोड़ रूपए तत्काल जारी करने का आग्रह किया है, ताकि उद्योग, व्यवसाय, सेवा क्षेत्र एवं कृषि क्षेत्र को आर्थिक सहायता दी जा सके। मुख्यमंत्री…
छत्तीसगढ़ कोरोना वायरस महामारी के नियंत्रण में पूरे देश के समक्ष बना उदाहरण : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश की जनता को सम्बोधित करते हुए कहा है कि प्रदेशवासियों ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए पिछले एक माह से जिस अनुशासन, संबल और संकट से निपटने की जिजीविषा दिखाई हैं, वह विलक्षण हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज से ठीक एक माह पहले मैंने कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए इसी तरह आपको संबोधित करते हुए आप सबका सहयोग मांगा था। आपको सच कहूंगा। जब पहली बार कोरोना वायरस से बचाव के बारे…
श्री बघेल के निर्देश पर कोरबा के डिंगापुर में ई.एस.आई.सी. अस्पताल के नव-निर्मित भवन को बनाया जा रहा है कोविड-19 अस्पताल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरबा के कटघोरा में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के उपायों की स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वे कोरबा जिले की कलेक्टर एवं एस.पी.से रोज ताजा स्थिति की जानकारी ले रहे है। मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए कोरबा जिले में ही अत्याधुनिक सुविधा युक्त हॉस्पिटल स्थापित करने के निर्देश दिये हैं। उनके निर्देश पर कोरबा के डिंगापुर में बने ई.एस.आई.सी.अस्पताल के नवनिर्मित भवन को कोविड अस्पताल के रूप में तेजी से विकसित किया जा रहा है। अस्पताल में डीएमएफ मद, सीएसआर मद…
