रायपुर(बीएनएस)। कोरोना वायरस के संक्रमण और इस विश्व व्यापी महामारी से उत्पन्न संकट के समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुशासन और कुशल प्रबंधन, समन्वय की ठोस नीति के कारण राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में वनोपजों का संग्रहण एवं प्रसंस्करण वनवासियों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है। राज्य में लगभग 2 हजार करोड़ रूपये का वनोपज का उत्पादन होता है, जिसमें लगभग 900 करोड़ रूपये का तेंदूपत्ता एवं 11 सौ करोड़ रूपये के अन्य लघु वनोपज जैसे-इमली, महुआ, चिरौंजी, लाख आदि का उत्पादन होता है। प्रदेश में 12 लाख परिवारों…
श्रेणी: कोविड -19 अपडेट
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने लॉक-डाउन के बीच मनरेगा कार्यों का संचालन
रायपुर(बीएनएस)। राज्य और केन्द्र शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मनरेगा कार्यों में शारीरिक दूरी, मास्क और स्वच्छता संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करवाया जा रहा है। कोविड-19 के नियंत्रण के लिए देशव्यापी लॉक-डाउन के बीच ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए प्रदेश में मनरेगा कार्यों का संचालन लगातार जारी है। जांजगीर-चांपा जिले में इन कार्यों में 46 हजार 423 ग्रामीणों को रोजगार मिला हुआ है। मनरेगा के अंतर्गत वहां के 347 ग्राम पंचायतों में एक हजार 155 काम शुरू किए गए हैं। लॉक-डाउन के दौरान श्रमिकों को तीन करोड़ 23…
मुख्यमंत्री ने महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए ऑनलाईन पढ़ाई की सुविधा का किया शुभारंभ
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सीजीस्कूलडॉटइन (cgshcool.in) पोर्टल पर महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए ऑनलाईन पढ़ाई की सुविधा का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि स्कूली बच्चों की पढ़ाई के लिए सीजीस्कूलडॉटइन (cgshcool.in) पोर्टल प्रारंभ किया गया है। इसी पोर्टल पर महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए भी ऑनलाईन पढ़ाई की सुविधा प्रारंभ की गई है। ज्ञातव्य है कि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य शासन द्वारा लागू किए गए लॉकडाउन के कारण महाविद्यालय विगत कई दिवसों से बंद है तथा सभी स्तर की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। लॉकडाउन…
रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि देश व्यापी लॉक्डाउन में भी छत्तीसगढ़ ने तेज़ी से आर्थिक वृद्धि दर्ज की
रायपुर(बीएनएस)। कोरोना रोकथाम में छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों को न केवल देश भर में सराहना मिली, बल्कि आज रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने भी अपनी रिपोर्ट में बताया है कि देश व्यापी लॉकडॉउन के बावजूद छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में आर्थिक क्षेत्र में तेज़ी से वृद्धि देखी गयी जो कि देश में सुखद वातावरण बनाता है। आज रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि देश व्यापी लॉकडाउन में भी छत्तीसगढ़ ने तेज़ी से आर्थिक क्षेत्र में वृद्धि दर्ज की है जो कि देश में सुखद वातावरण…
महिला स्व-सहायता समूहों की सक्रियता ने दूरस्थ वनांचल में लाॅकडाउन के दौरान भी जनजीवन को सामान्य बनाने में की मदद
रायपुर(बीएनएस)। लाॅकडाउन के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान‘ के महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाएं लोगों को राशन सामग्री वितरित करने, मास्क बनाने और वितरण करने तथा बैंक सखी के रूप में मनरेगा श्रमिकों को मजदूरी, दिव्यांगों और बुजुर्गाें को पेंशन भुगतान करने तथा जनधन खातों से आहरण एवं सामान्य लेनदेन को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कोरिया जिले मेें बिहान के 52 स्व-सहायता समूहों की 151 महिला सदस्यों द्वारा 24 लाख रुपए से अधिक राशि के कुल 1 लाख 33 हजार 348 मास्क…
बच्चों ने कहा धन्यवाद बघेल अंकल जी! आपकी वजह से हम छह माह बाद अपने परिजनों के पास पहुंच रहे…
रायपुर(बीएनएस)। बिलासपुर के नवोदय विद्यालय मल्हार में तीसरी भाषा सीखने के लिए आये ओडिशा के 28 छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर जिला प्रशासन बिलासपुर ने अपनत्व के साथ उपहार देते हुए उनके घर के लिए आज जब उन्हें स्नेहिल विदाई दी तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने कहा है कि धन्यवाद बघेल अंकल जी आपकी वजह से हम छह माह बाद अपने परिजनों के पास पहुंच रहे हैं। बच्चों का कहना था कि उन्हें बिलासपुर प्रवास के दौरान सभी लोगों का भरपूर स्नेह…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोरोना की रोकथाम के लिए 60 करोड़ रूपए जारी किए
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव एवं रोकथाम के लिए 60 करोड़ रूपए की राशि स्वास्थ्य विभाग को जारी किए है। यह राशि राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) से कोरोना से बचाव कार्यो के लिये जारी की गई है।
छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन अभी जारी रहेगा, 21 अप्रैल को समीक्षा के बाद परिस्थितियों के अनुरूप लिया जाएगा निर्णय : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जनता के नाम अपने संदेश में कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन छत्तीसगढ़ में अभी जारी रहेगा, 21 अप्रैल को कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के बाद परिस्थितियों के अनुरूप निर्णय लिया जाएगा। जिन जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण होगा उन्हें गाइडलाइंस के मुताबिक छूट प्रदान की जायेगी। इसके लिये यह आवश्यक हैं कि हम अपने अपने जिलों में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करें। हम सभी नियमित रूप से मास्क…
कोरोना संक्रमण से बचने छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने बनाए खादी के ट्रिपल लेयर मास्क
रायपुर(बीएनएस)। कोरोना महामारी (कोविड-19) से लड़ने के मुख्य उपाय सोशल डिस्टेंसिंग, बार-बार हाथ धोना एवं मास्क लगाना है, ताकि इस वायरस की चपेट में आने से बचा जा सके। इस संबंध में भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार ने समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा खादी कपड़े के ट्रिपल लेयर मास्क तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा ‘खादी इंडिया’ मार्क के प्राकृतिक फ्लेवर के हर्बल साबुन और कपड़े धोने का डिटर्जेंट पाउडर तैयार किया है। यह साबुन…
मुख्यमंत्री की पहल एवं निर्देशन में छत्तीसगढ़ के अन्य राज्यों में फंसे 64 हजार 416 श्रमिकों को पहुंचायी गई राहत
रायपुर(बीएनएस)। लाॅकडाउन से प्रभावित छत्तीसगढ़ प्रदेश के अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल एवं निर्देशन में राज्य सरकार ने 14 अप्रैल शाम 4 बजे तक संकटग्रस्त 64 हजार 416 श्रमिकों को भोजन, ठहरने और चिकित्सा सुविधा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर उन्हें राहत पहुंचायी हैं। इनमें अब तक छह हजार 556 श्रमिकों के खाते में तत्कालिक व्यवस्था के लिए लगभग 19 लाख 12 हजार रूपए भी जमा करवाया गया है। छत्तीसगढ़ के श्रमिक देश के 20 अन्य राज्यों एवं चार केन्द्र शासित…
