रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों की सुरक्षा के लिए राज्य के जिलों में धारा-144 की अवधि 3 मई तक बढ़ाई जा रही है। रायपुर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री भारतीदासन द्वारा आज रायपुर जिले में 3 मई 2020 तक या आगामी आदेश तक धारा 144 प्रभावशील रहने का आदेश पारित किया है। आदेश के अनुसार धारा 144 का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसी तरह प्रदेश के अन्य जिलों में भी कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारियों द्वारा धारा-144 की…
श्रेणी: कोविड -19 अपडेट
देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, रेस्टोरेंट-होटल बार और क्लब 21 अप्रैल तक रहेंगे बंद
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से राज्य के सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन के रायपुर, बिलासपुर स्थित गोदामों सहित सभी जिलों में स्थित देशी मदिरा के मद्य भण्डागारों को आगामी 21 अप्रैल तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही प्रदेश के सभी रेस्टोरेंट- होटल बार और समस्त एफ. एल. 4/4 क क्लब को भी 21 अप्रैल तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। पूर्व में 14 अप्रैल तक बंद रखने…
केन्द्रीय विकास आयुक्त ने की राज्यों के उद्योग सचिवों से चर्चा
रायपुर(बीएनएस)। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के कारण देशव्यापी लाॅकडाउन से प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को पडने वाले आर्थिक बोझ कम करने का अनुरोध प्रमुख सचिव उद्योग द्वारा किया गया है। कल हुई वीडियो काॅफे्रसिंग में उन्होंने केन्द्रीय विकास आयुक्त राममोहन मिश्रा से औद्योगिक गतिविधियों को गति देने के लिए कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने की प्रक्रिया का सरलीकरण करने, एनएमडीसी, एसईसीएल के माध्यम से लौह एवं कोयला आपूर्ति के लिए 50 प्रतिशत अग्रिम राशि लेने सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और विभिन्न…
जरूरी नहीं होने पर कर्मचारियों को 3 मई तक पुलिस मुख्यालय न बुलाएं : पुलिस महानिदेशक
रायपुर(बीएनएस)। पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने निर्देश जारी किए हैं कि आगामी 3 मई तक पुलिस मुख्यालय उन्हीं कर्मचारियों को बुलाया जाए जिनकी बहुत आवश्यकता हो। शेष कर्मचारियों को यथासंभव जब तक आवश्यक नहीं हो पुलिस मुख्यालय न बुलाया जाए। आदेश में कहा गया है कि 24 मार्च को लॉक डाउन के उपरांत जो व्यवस्था लागू की गई थी उसे 3 मई तक बढ़ाया जाता है। सभी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और इनसे वरिष्ठ अधिकारी महत्वपूर्ण कार्य अपने निज स्टाफ के माध्यम से कार्य सम्पादित करेंगे। आदेश में कहा गया है…
मुख्यमंत्री ने जन-जागरूकता के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लगाया मास्क वाला डीपी
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में मास्क की अनिवार्यता होने के बाद अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मास्क वाला डीपी लगाकर लोगों को जागरूक करने की पहल की है। अब तक 17 हजार से अधिक लोगों ने फेसबुक पर इसे पंसद किया है। श्री बघेल ने इस डीपी के साथ अपने ट्वीट संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में प्रत्येक व्यक्ति को घर से बाहर सार्वजनिक स्थानों में निकलते समय मास्क पहनना अनिवार्य है। चिकित्सकीय विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार कोविड-19 की रोकथाम और बचाव के लिए…
भारत सरकार की गाइड-लाईन के अनुसार लिया जाएगा लाॅकडाउन के संबंध में फैसला : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां मुख्यमंत्री निवास में मंत्रीगणों और अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मंत्रिपरिषद के सदस्य और अधिकारीगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। बैठक में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉक डाउन बढ़ाने के मद्देनजर विभिन्न विभागों के कार्यो की समीक्षा की गई। श्री बघेल ने कहा कि लाॅकडाउन के संबंध में सभी मंत्रियों से महत्वपूर्ण सुझाव मिले हैं। भारत सरकार की गाइड-लाइन के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए पृथक से आदेश…
छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक जगहों में अब मास्क पहनना अनिवार्य, राज्य सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने किया आदेश जारी
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य में प्रत्येक व्यक्ति को अब घर से बाहर सार्वजनिक स्थानों में निकलते समय मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय महानदी भवन से इस आशय का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत चिकित्सकीय विशेषज्ञों द्वारा कोविड-19 के रोकथाम व बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को मास्क-फेस कवर पहनना आवश्यक बताया गया है। यह एपिडेमिक एक्ट 1897 एवं छत्तीसगढ़ एपिडेमिक डीसीजेज कोविड-19 विनियम 2020 तथा छत्तीसगढ़ पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 की धारा 71 (1) के तहत अनिवार्य…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वीडियो कांफ्रेसिंग में की बात, कहा राज्यों के अंदर आवश्यक आर्थिक गतिविधियां चलाने की अनुमति मिलनी चाहिए
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया है कि लॉकडाउन की स्थिति में राज्यों के अंदर कुछ आवश्यक आर्थिक गतिविधियां चलाने की अनुमति मिलनी चाहिए। इसी प्रकार उन्होंने संकट के समय एमएसएमई सेक्टर को बचाने के लिए केन्द्र सरकार से आर्थिक पैकेज की मांग की साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अधिक से अधिक सेम्पल लिए जाने और वर्तमान में कोरोना संकट को देखते हुए अंतर्राज्यीय सड़क, वायु, रेल सुविधाओं पर प्रतिबंध जारी रखने का सुझाव दिया। श्री बघेल ने आज प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना…
लाॅकडाउन उठाने का निर्णय पूरी संवेदनशीलता और सावधानी के साथ किया जाएगा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लाॅकडाउन उठाने का निर्णय पूरी संवेदनशीलता और सावधानी के साथ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन उठाने का निर्णय करते समय हमें जीवन और जीविका के बीच संतुलन रखना होगा। मुख्यमंत्री ने यह बात आज पत्रकारों से वीडियो कांन्फ्रेसिंग के माध्यम से चर्चा के दौरान कही। इस चर्चा में रायपुर, बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग संभाग के लगभग 55 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमे अपने दिमाग में से सोशल डिस्टेन्सिग जैसे शब्दों की जगह फिजिकल डिस्टेन्सिंग को लाना होगा। यह…
कटघोरा के हर व्यक्ति का टेस्ट होगा, कटघोरा में पिछले 20 दिन में आने जाने वाले हर व्यक्ति को क्वारंटाइन करे, कटघोरा को पूर्णतः सीलबंद करे, मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर(बीएनएस)। राज्य के कोरबा जिले के कटघोरा में एक साथ 7 पॉजिटिव कोरोना वायरस पीड़ित मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव और कलेक्टर को कटघोरा को सीलबंद करने और वहां के हर व्यक्ति का टेस्ट कराने का निर्देश दिया है। कटघोरा के लिए उन्होंने एक विशेष टीम बनाने के भी निर्देश दिए जो पूर्णतः कटघोरा के लिए ही समर्पित रहेगी। उन्होंने कहा कि कटघोरा में पिछले 20 दिनों में आनेजाने वाले और उनसे संपर्क रखने वाले सभी व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें क्वारंटाइन किया जाये।…
