रायपुर(बीएनएस)। राजस्व एवं आपदा मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से रोकथाम, नियंत्रण और बचाव के लिए तत्परता और जन-सहयोग से त्वरित कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में बेघर लोगों, प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को विशेष राहत शिविरों में रखकर उन्हें, भोजन, स्वास्थ्य सहित ठहरने की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा में विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना…
श्रेणी: कोविड -19 अपडेट
औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए मिलेगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के दौरान लागू लाॅकडाउन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में आज अपने निवास कार्यालय से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के विभिन्न औद्योगिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों के साथ चर्चा में कहा कि इस संकट की घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तरह उनके साथ है, प्रदेश में उद्योग और व्यापार ठीक ढंग से काम कर सकें इसके लिए हर संभव मदद की जाएगी । मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान उद्योगपतियों द्वारा दिए गए सुझावों…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केन्द्रीय खाद्य मंत्री श्री पासवान को लिखा पत्र
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान को पत्र लिखकर कहा है कि वर्तमान में फैली महामारी नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संदर्भ में देश के अन्य राज्यों में पीडीएस के लिए चावल की आवश्यकता की पूर्ति हेतु छत्तीसगढ़ शासन सहयोग हेतु इच्छुक है। उन्होंने इसके लिए खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में भारतीय खाद्य निगम चावल उपार्जन की मात्रा 24 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 31.11 लाख मीट्रिक टन की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल…
राष्ट्रपति ने कोविड-19 से बचाव के मद्देनजर राज्यपालों से की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, कोविड-19 नियंत्रण पर राज्यपाल द्वारा दी गई जानकारी
रायपुर(बीएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना वायरस के संक्रमण के सम्बंध में दूसरी बार राज्यपालों की बैठक ली। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु उपस्थित थे। उन्होंने पूरे देश में कोरोना के संक्रमण के बचाव के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी ली। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए ठोस प्रयास किये जा रहे हैं। राज्यपाल ने कहा – छत्तीसगढ़ में 09 कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे, इसमें से 03 मरीज ठीक होकर…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को लिखा एक और पत्र
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020- 21 की प्रथम 3 माह की मजदूरी एक हजार 16 करोड़ रूपए की राशि केन्द्र से शीघ्र जारी करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने पत्र में लिखा है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था के आधारभूत संगठको में से एक महत्वपूर्ण घटक है। छत्तीसगढ़ में इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत 39 लाख 56 हजार परिवारों के 89.20 लाख श्रमिकों…
मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लिखा पत्र, कहा खुद के साथ बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य का रखें ख्याल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को छत्तीसगढ़ी में पत्र लिखकर कहा कि इस संकट की घड़ी में आप लोगों को फिर से गंभीर जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है। आपकी जिम्मेदारी है कि आप खुद के स्वास्थ्य के साथ-साथ बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उनकों पोषण आहार उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि मिलके लड़बो अऊ कोरोना ला हराबो। उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस के कारण सब तरफ संकट मंडराया हुआ है। इस बीमारी से बचने के लिए…
कोरोना संकट और लाॅकडाउन के लिए छत्तीसगढ़ के कर्मचरियों के वेतन से नहीं होगी कटौती : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना संकट और लाॅकडाउन के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार के अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन से किसी प्रकार की कटौती नहीं करने का निर्णय लिया है। कोविड-19 के संक्रमण से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यापक प्रयास और इंतजाम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि राज्य शासन के अधिकारी-कर्मचारी स्वेच्छा से संकट की इस घड़ी में मुख्यमंत्री सहायता कोष में अपना आर्थिक योगदान कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी निजी औद्योगिक और व्यापारिक संस्थानों से भी यह कहा है…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ में नोवेल कोरोना वायरस टेस्टिंग के केन्द्रों की संख्या में वृद्धि का आग्रह किया है। श्री बघेल ने पत्र में लिखा है कि राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर के माइक्रोबायलॉजी विभाग को नोवेल कोरोना वायरस टेस्टिंग हेतु अधिकृत किया जाना चाहिए। यहां कोरोना वायरस की जांच के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि भारत सरकार द्वारा नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को…
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद निजी स्कूलों द्वारा फीस वसूली पर लगी रोक, संचालक लोक शिक्षण ने जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद प्रदेश के सभी निजी स्कूलों द्वारा फीस वसूल पर रोक लगा दी गई है। श्री बघेल के निर्देश पर राज्य शासन ने निजी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के पालकों को बढ़ी राहत मिली की है। मुख्यमंत्री ने निजी स्कूल संचालकों से कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान लाॅकडाउन की स्थिति में पालकों से बच्चों की स्कूल फीस की वसूली स्थगित रखी जाए। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए निजी स्कूलों से फीस वसूली स्थिगित करने…
देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, रेस्टोरेंट-होटल बार और क्लब 7 अप्रैल तक रहेंगे बंद
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से राज्य के सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन के रायपुर, बिलासपुर स्थित गोदामों सहित सभी जिलों में स्थित देशी मदिरा के मद्य भण्डागारों को 7 अप्रैल तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही प्रदेश के सभी रेस्टोरेंट- होटल बार और समस्त एफ. एल. 4/4 क क्लब को भी 7 अप्रैल तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। पूर्व में 31 मार्च तक बंद रखने के…
