रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनकी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल और अन्य सहयोगियों का कोरोना टेस्ट कराया गया था जिसकी रिपोर्ट आज आयी है। नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारियों और सुरक्षा अधिकारियों के टेस्ट भी नेगेटिव आये है। मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये अनिवार्य रूप से मास्क लगाये, थोड़ी थोड़ी देर में…
श्रेणी: कोविड -19 अपडेट
सुरक्षा और बचाव के नियमों का पालन नहीं करेंगे तो लॉकडाउन की स्थिति से नहीं बचा जा सकता : मुख्यमंत्री
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमें कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये शहरों में लॉकडाउन का निर्णय लेना पड़ा है। आप सभी इस लॉकडाउन को गंभीरता से ले। लॉकडाउन से लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर लोग सुरक्षा और बचाव के लिये नियमों का पालन नहीं करेंगे तो लॉकडाउन की स्थिति से बचा नहीं जा सकता है। यह समय मेरे लिये, आपके लिये चिंतित होने, बीमारी से सावधान रहने और बचाव के उपायों को गंभीरता से लेने का समय है। मुख्यमंत्री आज प्रदेश की जनता…
छत्तीसगढ़ में 6 अगस्त तक बढ़ाया लॉकडॉउन, सीएम ने दिया निर्देश
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लॉकडाउन की अवधि को अब 6 अगस्त तक के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जिलों में कोरोना संक्रमण वाले इलाकों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन के संबंध में निर्णय लेंगे। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक में राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर गहन विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया। इस अवसर पर मंत्रिपरिषद के सदस्यगण उपस्थित थे। बैठक…
मुख्यमंत्री को अग्रवाल बंधुओं ने कोरोना की रोकथाम के लिए, 100 नग पीपीई किट और 25 हजार रूपए का चेक भेंट किया
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में गौरव अग्रवाल एवं वैभव अग्रवाल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्य में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं इससे प्रभावित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और अपने पिता स्वर्गीय गोवर्धन अग्रवाल की स्मृति में 100 नग पीपीई किट एवं 25 हजार रूपए की सहायता राशि का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अग्रवाल बंधुओं को कोरोना पीड़ितों के लिए दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री ने राज्यों के लिए दी गई जीएसडीपी के 2 प्रतिशत अतिरिक्त उधार की सीमा को सभी शर्तो से मुक्त करने का किया आग्रह
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेेल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को प्रत्र लिखकर राज्यों के दिए दी गई जीएसडीपी के दो प्रतिशत अतिरिक्त उधार सीमा पर पुनर्विचार करते हुए इसे सभी शर्तो से मुक्त रखने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि वर्तमान समय में राज्य सरकारों द्वारा जनकल्याण के तात्कालिक एवं प्राथमिक दायित्वों को संतोषजनक ढंग से निर्वाह करना ज्यादा महत्वपूर्ण है। राज्यो के आग्रह पर जन कल्याणकारी दायित्वों के निर्वहन के लिए भारत सरकार द्वारा जीएसडीपी का 2 प्रतिशत अतिरिक्त उधार सीमा की…
गर्भवती महिलाओं के लिये प्रदेश का पहला अलग क्वारेंटाईन सेंटर ग्राम केसला में
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर सभी क्वारेंटाईन सेंटरों में गर्भवती माताओं, बच्चों और वृद्धजनों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के बिलासपुर जिले के ग्राम केसला में प्रवासी गर्भवती महिलाओं के लिए प्रदेश का पहला पृथक से क्वारेंटाईन सेंटर शुरू किया गया है। इस क्वारेंटाईन सेंटर में राज्य के बाहर से वापस लौंटी प्रवासी महिला श्रमिक जो गर्भवती है, उनकों ठहराया गया है ताकि उनकी बेहतर तरीके से देखभाल हो सके। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल क्वारेंटाईन सेंटरों की व्यवस्था को…
क्वारेंटाईन सेंटरों में रह रहें लोगों को न हो किसी भी प्रकार की दिक्कत: मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में बनाए गए क्वारेंटाईन सेंटरों में रह रहे श्रमिकों और अन्य लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उनके ठहरने, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य जांच, मनोरंजन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से उपलब्ध हो। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव को इन क्वारेंटाईन सेंटरों की व्यवस्था की नियमित माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए है। गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना महामारी से बचाव के लिए…
संशोधित लॉकडाउन 30 जून तक, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दिशा-निर्देश जारी
रायपुर(बीएनएस)। कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए लॉकडाउन को चरणबद्ध ढंग से खोलने के संबंध में तथा 30 जून तक संशोधित लॉकडाउन लागू करने के संबंध में भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा दिशा-निर्देशों के तारतम्य में छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश में यह स्पष्ट किया गया है कि व्यक्तियों के अंतर्राज्यीय परिवहन के बारे में प्रतिबंध पूर्व अनुसार जारी रहेगा। इस संबंध में ई-पास के माध्यम से अनुमति प्राप्त होने पर आवागमन हो सकेगा। व्यक्तियों…
राज्य में प्रवासी श्रमिकों के लिए 19 हजार 216 क्वारेंटाईन सेंटर संचालित
रायपुर(बीएनएस)। कोरोना संक्रमण एवं लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ लौटे श्रमिकों के लिए राज्य के सभी जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक उन्हें ठहराने एवं उनके भोजन, पेयजल आदि के निःशुल्क व्यवस्था के लिए कुल 19 हजार 216 क्वारेंटाइन सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। इन क्वारेंटाइन सेंटरों में वर्तमान में 2 लाख 3 हजार 581 श्रमिक एवं परिवार के लोग ठहरे हुए हैं। राज्य में स्थापित क्वारेंटीन सेंटरों की कुल क्षमता 7 लाख 6 हजार 416 है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप क्वारेंटाइन…
क्वारेंटाइन सेंटर्स में रह रहीं गर्भवती महिलाओं की रोजाना जांच और अच्छी देखभाल के साथ प्रसव संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएं : सीएम श्री बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्वारेंटाइन सेंटर्स में रह रहीं गर्भवती महिलाओं की रोजाना जांच और अच्छी देखभाल के साथ प्रसव संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने इनके लिए अलग से क्वारेंटाइन सेंटर बनाने और वहां नियमित जांच, चिकित्सा एवं अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि क्वारेंटाइन सेंटर्स में व्यवस्था न होने की स्थिति में उन्हें क्वारेंटीन के मानकों का पालन करते हुए सिविल अस्पतालों के पृथक वार्ड या कमरों में रखा जा सकता है। यदि ये महिलाएं इस…
