शिक्षक दिवस पर 5 सितम्बर को ‘शिक्षा मड़ई‘ का आयोजन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितम्बर को नवाचारी शिक्षकों के कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी ‘शिक्षा मंड़ई‘ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन दोपहर 01 से 2.30 बजे तक स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम आर.डी. तिवारी स्कूल रायपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में राज्य के चुनिंदा नवाचारी शिक्षक भी शामिल होंगे। शिक्षा मंड़ई कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और अतिथियों द्वारा मोहल्ला कक्षा और लाउडस्पीकर कक्षा, बच्चों…

मुख्यमंत्री से आईसीएआई के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उद्योग विशेषकर कृषि एवं लघु वनोपज आधारित उद्योगों के प्रोत्साहन के लिए औद्योगिक नीति में किए गए प्रावधान की सराहना की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राज्य में औद्योगिक निवेश एवं रोजगार सृजन के संबंध में विस्तार से चर्चा की और आईसीएआई की ओर से प्रस्ताव भी दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिनिधि मंडल से चर्चा करते हुए…

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने मुलाकात की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष महेन्द्र चन्द्राकर एवं सदस्यगणों ने चालू खरीफ सीजन में अनियमित एवं खण्ड वर्षा की वजह से फसलों के खराब होने की आशंका देखते हुए प्रभावित कृषकों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रति एकड़ के मान से 9000 रूपए की सहायता दिए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया। परिषद के…

छत्तीसगढ़ में यात्री किराया में 40 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की मांग पर 25 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की दी गई सहमति

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ तथा बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की और वर्तमान में डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के मद्देनजर यात्री किराए में 40 प्रतिशत वृद्धि की मांग की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने चर्चा उपरान्त इसमें 25 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की सहमति दी। इस अवसर पर परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, आयुक्त परिवहन टोपेश्वर वर्मा, अपर परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा, संयुक्त परिवहन आयुक्त देवव्रत सिरमौर उपस्थित थे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग…

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर के नेतृत्व में आए छत्तीसगढ़ चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाक़ात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को छत्तीसगढ़ चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेश स्तरीय केंद्रीय महाधिवेशन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात Read More: https://t.co/ArkKbPGNLh pic.twitter.com/n67sGCZaU0 — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) August 29, 2021 प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी चंद्राकर ने बताया कि यह दो दिवसीय सम्मेलन महासमुंद में…

डिजीटल साक्ष्यों के पहचान, संग्रहण एवं संरक्षण से ऑनलाइन ठगी के अपराधियों को शीघ्र पकड़ना संभव : आरके विज

रायपुर। फॉरेंसिक साइंस विषय पर बिलासपुर एवं सरगुजा रेंज पुलिस एवं फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन एजेंसी बिलासपुर द्वारा ‘‘प्रथम राष्ट्रीय ई-कॉन्फ्रेंस 2021’’ बिलासपुर एवं सरगुजा रेंज के पुलिस अधिकारियों के लिए दो दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला में विवेचना के दौरान साक्ष्य हेतु फॉरेंसिक साइंस एवं डिजिटल/सायबर फॉरेंसिक साइंस के महत्व को फॉरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा बताया गया। वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस के माध्यम से समाज में बढ़ते ऑनलाइन अपराधों के प्रकरणों में पुलिस अधिकारियों को विवेचना के दौरान डिजीटल साक्ष्य संकलन के संबंध में विशेष पुलिस महानिदेशक आर.के.विज द्वारा कार्यशाला…

छत्तीसगढ़ में दो वर्षों में 1173 करोड़ रूपए मूल्य के लघु वनोपजों का संग्रहण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विगत दो वर्षों में 01 हजार 173 करोड़ रूपए के मूल्य का लघु वनोपजों का संग्रहण हुआ है, जो देश में अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ को लघु वनोपजों के संग्रहण के क्षेत्र में देश में सबसे अधिक 11 पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया है। इनमें छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए 9 विभिन्न उप वर्गो तथा अन्य कार्यों के लिए 02 वर्गो सहित कुल 11 पुरस्कार शामिल हैं। इसकी सराहना केन्द्रीय जनजातीय मंत्री…

केंद्रीय जनजाति मंत्री मुंडा ने जगदलपुर एयरपोर्ट में किया ट्राईफेड के आउटलेट का शुभारंभ

रायपुर। केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज जगदलपुर के मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट में ट्राईफेड के आउटलेट दुकान का शुभारंभ किया। इस आउटलेट में बस्तर के कलाकारों द्वारा निर्मित बेलमेटल कलाकृति, कपड़े, वन उत्पाद को प्रदर्शनी सह-विक्रय के लिए रखा गया है। सांसद बस्तर दीपक बैज ने इस अवसर पर कहा कि एयरपोर्ट में खुले इस आउटलेट से आने वाले आगंतुकों को बस्तर के कलाकारों द्वारा निर्मित उत्पादों का एक स्थल में मिलने से सहूलियत होगी साथ ही बस्तर की कला का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार होगा। इसका प्रत्यक्ष या…

वन अधिकार दावों को मान्यता देने में छत्तीसगढ़ अग्रणी, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग के कार्याें की समीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यक्तिगत तथा सामुदायिक वन अधिकार के दावों को मान्यता देने में पूरे देश में अग्रणी राज्य है। यहां अब तक 4 लाख 86 हजार व्यक्तिगत और सामुदायिक वन अधिकार मान्यता पत्र के अंतर्गत 21 लाख 95 हजार 228 हेक्टेयर रकबा की भूमि वितरित हुई है। इनमें व्यक्तिगत वन अधिकार मान्यता पत्र के तहत 4 लाख 41 हजार 502 हितग्राहियों को 3 लाख 60 हजार 619 हेक्टेयर रकबा और 44 हजार 524 सामुदायिक वन अधिकार मान्यता पत्र के तहत 18 लाख 34 हजार 609 हेक्टेयर रकबा की वितरित भूमि…

बस्तर जिले के सेमरा का ट्राईफूड पार्क पूरे देश में आदर्श फूड पार्क के रूप में स्थापित होगा: केन्द्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुण्डा

रायपुर। केन्द्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने कहा कि बस्तर जिले के बाबू सेमरा का ट्राईफूड पार्क पूरे देश में एक आदर्श फूड पार्क के रूप में स्थापित होगा। जो अपने उच्च गुणवत्ता के उत्पादों के कारण बस्तर के नाम को पूरे देश और दुनिया को परचित करने के अलावा स्वरोजगार प्रदान कराने वाला महत्वपूर्ण केन्द्र बनेगा। इस आशय के विचार केन्द्रीय मंत्री श्री मुण्डा आज सेमरा स्थित फूड पार्क में आयोजित ट्राईफेड के वनधन सम्मेलन 2021 कार्यक्रम में व्यक्त किए। मंत्री श्री मुण्डा ने कहा कि ट्राईफूड प्रदेश में…