रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल पीडि़त क्षेत्रों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के रहवासियों पर दर्ज मुकदमों की समीक्षा उपरांत 31 मई 2021 तक कुल 718 प्रकरणों को विभिन्न न्यायालयों द्वारा दोषमुक्त और प्रकरण वापसी उपरांत कुल 944 आरोपियों को अब तक लाभान्वित किया जा चुका है। गौरतलब है कि सुरक्षा, विश्वास और विकास की नीति पर अमल करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निर्देश आदिवासियों के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों की वापसी के लिए उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश ए.के.पटनायक की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया…
श्रेणी: नवीनतम
नवीनतम
मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल, शहरी गरीबों को मिलेगा सर्वसुविधायुक्त पक्का आवास
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में शहरी गरीब आवासहीनों को सर्वसुविधायुक्त पक्का मकान उपलब्ध कराने की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए 36 हजार 177 आवासों के निर्माण के लिए 1 हजार 188 करोड़ 28 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रस्तावों पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित राज्य स्तरीय स्वीकृति और निगरानी समिति की बैठक में यह स्वीकृति दी गई। शहरी गरीबों को आवास उपलब्ध कराने की स्वीकृति मिलने पर नगरीय प्रशासन…
वन विभाग द्वारा चालू वर्ष में 99 लाख से अधिक पौधों का होगा रोपण और 2.27 करोड़ पौधों का वितरण : वन मंत्री
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा राज्य में चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 99 लाख 35 हजार 193 पौधों का रोपण किया जाएगा। इसका रोपण 187 किलोमीटर/13 हजार 905 हेक्टेयर रकबा में होगा। इसके साथ ही वन विभाग द्वारा चालू वर्ष के दौरान 2 करोड़ 27 लाख पौधों के वितरण का लक्ष्य भी रखा गया है। राज्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए वन विभाग की समस्त 275 नर्सरियों में 284 प्रजातियों के लगभग 3 करोड़ 89 लाख पौधे वर्तमान में उपलब्ध…
लोकवाणी में इस बार “राजीव गांधी किसान न्याय योजना “पर होगी आपकी बात, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ
रायपुर। माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रेडियो कार्यक्रम की 18वीं कड़ी का प्रसारण 13 जून 2021को सुबह 10.30 से 11.00बजे के बीच होगा।इस बार का विषय है- “राजीव गांधी किसान न्याय योजना का विस्तार”। इस विषय पर माननीय मुख्यमंत्री से चर्चा के लिए जनता के विचार आमंत्रित हैं।अपने विचार/सवाल को अपनी आवाज में व्हाट्सएप में एक से डेढ़- मिनट की अवधि में रिकार्ड कर व्हाट्सएप नंबर 6232007038 पर प्रेषित किया जा सकता है। रिकार्डेड आवाज 3,4जून को किसी भी समय तथा 5 जून को दोपहर 2बजे तक व्हाट्सएप के माध्यम…
लैंगिक समानता में छत्तीसगढ़ देश में टॉप पर नीति आयोग ने (एसडीजी) इंडिया इंडेक्स 2020-21 रिपोर्ट जारी की
रायपुर। नीति आयोग ने राज्यों की प्रगति संबंधी सतत विकास लक्ष्यों के लिए सूचकांक (एसडीजी) इंडिया इंडेक्स 2020-21 रिपोर्ट जारी की है, जिसमें लैंगिक समानता में छत्तीसगढ़ टॉप स्टेट बना है। बता दें कि नीति आयोग की एसडीजी इंडिया इंडेक्स में सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण के क्षेत्र में राज्यों की प्रगति के आधार पर उनके प्रदर्शन को आंका जाता है और उनकी रैंकिंग की जाती है। इस सूचकांक में ओवर आल रैकिंग में छत्तीसगढ़ ने पिछली बार के मुक़ाबले अपने अंकों में भी सुधार किया है। वहीं, 16 लक्ष्यों में…
विकास, विश्वास और सुरक्षा की रणनीति को मिल रही कामयाबी, नक्सल क्षेत्रों में पहुंच रही विकास की रोशनी
रायपुर। बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बासगुड़ा आम लोगों की जिन्दगी में फिर से रौनक लौट रही है। छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल क्षेत्रों में विकास, विश्वास और सुरक्षा की रणनीति से अब इन क्षेत्रों को फिर से विकास की मुख्य धारा में आने का मौका मिल रहा है। राज्य शासन की पहल से ग्रामीणों का बासागुड़ा-तर्रेम पक्की सड़क का सपना साकार हो गया है। इन इलाकों में विकास कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। यही वजह है कि अब इस क्षेत्र के गांवों के ग्रामीण फिर से…
श्री अकबर ने कबीरधाम जिले के रेंगाखार, रानीगुढ़ा तथा घानीखुंटा के तेन्दूपत्ता फड़ का किया निरीक्षण
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कल कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान वहां संचालित तेन्दूपत्ता संग्रहण कार्य का विस्तार से जायजा लिया और विकासखण्ड बोडला के अंतर्गत ग्राम रेंगाखार, ग्राम रानीगुढ़ा और ग्राम घानीखुंटा में तेन्दूपत्ता फड़ का मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया। उन्होंने इस दौरान तेन्दूपत्ता संग्राहकों से रू-ब-रू होकर तेन्दूपत्ता संग्रहण कार्य सहित जाॅब कार्ड तथा राशि के भुगतान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वहां तेन्दूपत्ता संग्राहकों की मांग पर ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए…
वन मंत्री श्री अकबर द्वारा फोर्टिफाईड पुलिस थाना भवन बोडला, चिल्फी तथा रेंगाखार कला का भूमिपूजन संपन्न
रायपुर। वन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने कल कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान बोडला, चिल्फी तथा रेंगाखार कला में फोर्टिफाइड पुलिस थाना भवन का भूमिपूजन किया। इनमें प्रत्येक थाना भवन के निर्माण के लिए विशेष आधुनिकीकरण योजना 2021-22 के अंतर्गत एक करोड़ 79 लाख 54 हजार रूपए की राशि स्वीकृत है। उक्त फोर्टिफाइड पुलिस थाना भवन का निर्माण छत्तीसगढ़ पुलिस हाऊसिंग कार्पोरेशन द्वारा किया जाएगा। वन मंत्री श्री अकबर ने इसका भूमिपूजन करते हुए कहा कि ये थाना भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित…
बरसात से पहले हो सड़कों की मरम्मत : मंत्री ताम्रध्वज साहू
रायपुर। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि बरसात के मौसम में किसी भी तरह आवागमन बाधित नहीं हो इसलिए सड़कों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत की जाए। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव करते हुए सभी निर्माणाधीन कार्याें में तेजी लाते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री श्री साहू ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभागीय कार्याें की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर संसदीव सचिव विकास उपाध्याय, सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेषी एवं उप सचिव एस.एन श्रीवास्तव, एमडी संदीपन बिलास भोस्कर सहित…
कोविड के प्रभावों को कम करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम का होगा आयोजन
रायपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा कोविड-19 की भौतिक चिकित्सा से स्वस्थ हुए व्यक्तियों, होम आइसोलेशन एवं क्वारेंटाइन में रह रहे व्यक्तियों, उनके परिवार के सदस्यों,वैक्सीन का प्रथम डोज ले चुके व्यक्तियों एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित जन सामान्य में कोविड-19 के प्रभावों को कम करने एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से”वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम का आयोजन 31 मई अंर्तराष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस से निरंतर किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रतिदिन दो पालियों में प्रातः एवं शाम को आयोजित होगी। जिसका सोशल मीडिया में लाइव प्रसारण भी किया…
