रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल प्रबंधन के काम-काज की सराहना की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस हॉस्पिटल ने मानव सेवा का उच्चतम मापदण्ड स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि संजीवनी हॉस्पिटल प्रबंधन में हृदयरोग से पीड़ित नन्हे-मुन्हे बच्चों को नया जीवनदान देकर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। राज्य को एक नई पहचान दी है। उन्होंने इस मौके पर श्री सत्य साई बाबा को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ की पहचान हिन्दुस्तान के दिल के रूप में…
श्रेणी: प्रमुख समाचार
टॉप न्यूज़
आवर्ती चराई योजना में स्वीकृत किए जाए मनरेगा से कार्य : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में कैम्पा शासी निकाय की प्रथम बैठक आयोजित की गई। श्री बघेल ने बैठक में कैम्पा मद से कराये गए कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2019-20 में कैम्पा के वार्षिक कार्ययोजना के तहत 429 करोड़ 21 लाख रूपए की राशि खर्च कर विभिन्न रोजगार मूलक कार्यो के जरिए 89.73 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजित किया गया। वर्ष 2020-21 में कोरोना संकट काल के दौरान एक अप्रैल से अब तक 219 करोड़…
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत गठित राज्य स्तरीय सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। सदस्यों ने बैठक में सुझाव दिया कि जाति प्रमाण-पत्रों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने सदस्यों के सुझावों पर जाति प्रमाण-पत्रों के निरस्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया आसान है, लेकिन उसके निरस्त…
पशुपालकोें, गरीबों और जरूरतमंदों के हाथों में पैसा पहुंचाने राजीव गांधी का सपना हो रहा है पूरा : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से गोधन न्याय योजना के तहत प्रदेश के 76 हजार 803 गोबर विक्रेताओं को तृतीय किस्त 6 करोड़ 27 लाख रूपए का भुगतान किया। इन पशुपालकों एवं गोबर विक्रेताओं से 31 अगस्त तक 3 लाख 13 हजार 765 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई। उल्लेखनीय है छत्तीसगढ़ की पारंपरिक हरेली तीहार से प्रारंभ गोधन न्याय योजना के तहत अब तक 12 करोड़ 70 लाख रूपए से अधिक की राशि गोबर विक्रेताओं को हस्तांतरित की जा चुकी है। योजना का अधिकतम…
खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में भी छत्तीसगढ़ की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य की पूरे देश में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में भी नई पहचान बनेगी। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ में एथेनॉल निर्माण संबंधी 507 करोड़ 82 लाख रूपए के चार प्रस्तावों पर एमओयू संपन्न हुआ। इन इकाईयों की वार्षिक उत्पादन क्षमता एक लाख 17 हजार 500 किलोलीटर एथेनॉल निर्माण की है, जिसके लिए लगभग 3 लाख 50 हजार टन धान की आवश्यकता होगी। चारों इकाईयों में 583 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। इन इकाईयों में से…
सुपोषण अभियान से छह महिने में ही कुपोषित बच्चों में आई 13 प्रतिशत की कमी, मुख्यमंत्री ने किया पोषण रथ का भी शुभारंभ
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से राष्ट्रीय पोषण माह 2020 का ई-शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एक सशक्त और खुशहाल छत्तीसगढ़ का सपना जो हमारे पुरखों ने देखा था, उस दिशा में हम पूरी ताकत से काम कर रहे है। हमारा लक्ष्य सुपोषित छत्तीसगढ़ बनाना है। इसके मद्देनजर वर्ष 2019 से ही कुपोषण मुक्ति के लिए दंतेवाड़ा से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में बच्चों और महिलाओं को गरम भोजन देना शुरू किया गया। इसकी अपार सफलता के बाद पूरे प्रदेश मे 2 अक्टूबर 2019 को गांधी…
जनभागीदारी से छत्तीसगढ़ बनेगा शत-प्रतिशत साक्षर: भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री ने दी अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जनता को बधाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल 8 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने आज यहां जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि आज का दिन अक्षरों की अलख जगाने, अक्षर ज्ञान की महत्ता बताने का दिन है। अक्षर ज्ञान के प्रकाश से अपने और समाज के जीवन में चेतना, सुख और समृद्धि की रोशनी फैलाने का दिन है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आव्हान किया है कि प्रदेश को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने के लिए हम सब…
कोरोना की रोकथाम के संबंध में जनजागरूकता के लिए करें व्यापक प्रचार-प्रसार, कोरोना मरीजों के उपचार और देखभाल की हो बेहतर व्यवस्था- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने मंत्रि-मंडलीय सहयोगियों के साथ ही जिला के कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों एवं चिकित्सा अधिकारियों से राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति और इसकी रोकथाम के उपायों के संबंध में विस्तार से चर्चा की और उनसे सुझाव प्राप्त किए। मुख्यमंत्री ने मंत्रीगणों एवं अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जनसामान्य विशेषकर मरीजों के मन में भय का वातावरण बन गया है। इसको दूर करने की जरूरत है।…
होम आइसोलेशन के मरीजों के लिए 2500 रूपए में दस दिनों तक टेली परामर्श और वीडियो कॉल से चिकित्सा सलाह, स्वास्थ्य विभाग और आई.एम.ए. की बैठक में बनी सहमति
रायपुर(बीएनएस)। बिना लक्षण और हल्के लक्षण वाले कोविड-19 के ऐसे मरीज जो होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कराना चाहते हैं, उन्हें प्रतिदिन 250 रूपए के हिसाब से दस दिनों के लिए 2500 रूपए में टेली परामर्श या वीडियो कॉल से चिकित्सा सलाह उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग, रायपुर जिला प्रशासन और आई.एम.ए. (Indian Medical Association) के प्रतिनिधियों के साथ 4 सितम्बर को हुई बैठक में निजी डॉक्टरों द्वारा होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को चिकित्सीय सलाह उपलब्ध कराने की दर पर सहमति व्यक्त की गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों…
इज ऑफ डूइंग बिजनेस में छत्तीसगढ़ को देश में छठवाँ स्थान, राज्य की नवीन औद्योगिक नीति से उद्योगों को मिल रहा बढ़ावा
रायपुर(बीएनएस)। भारत सरकार के वित्त और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा आज संयुक्त रुप से इज ऑफ डूइंग में राज्यों की रैंकिंग जारी की गई । ईज आफ़ डूइंग बिजनेस मामले में छत्तीसगढ़ राज्य ने देश में छठवां स्थान हासिल किया है। कोरोना संकट के बावजूद भी छत्तीसगढ़ राज्य ने वर्ष 2018 के अपने स्थान को बरकरार रखने में सफल रहा है । यह रैंकिंग देश में कारोबारी माहौल को और बेहतर बनाने की दिशा में बिजनेस सुधार के कार्यों की योजना को लागू करने के आधार पर जारी की…
