बस्तर के स्वादिष्ट काजू ने कोरोना संकट के समय में बढ़ाई वनवासी परिवारों की आमदनी

रायपुर(बीएनएस)। बस्तर के स्वादिष्ट काजू ने कोरोना संकट काल में अंचल में रहने वाले वनवासी परिवारों की आमदनी बढ़ा दी है। नए स्वरूप में पैकेजिंग और बस्तर ब्रांड नेम से इसकी लांचिंग मुख्यमंत्री ने हाल में ही की है। बस्तर के स्वादिष्ट काजू की मांग को देखते हुए इसे वन विभाग के संजीवनी स्टोर्स में उपलब्ध कराया गया है। राज्य सरकार ने वनांचल में रहने वाले लोगों को वनोत्पाद के जरिए रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम के चलते जहां फिर से बंद पड़े काजू प्रसंस्करण को फिर से शुरू किया…

गोधन न्याय योजना : गोबर विक्रेताओं को 5 अगस्त को मिलेगा पहला भुगतान : मुख्यमंत्री

रायपुर(बीएनएस)। प्रदेश में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओं को 15 दिन में गोबर खरीदी की राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में वन विभाग के कार्याें की समीक्षा के दौरान अधिकारियों से कहा कि गोधन न्याय योजना की शुरूआत 20 जुलाई को गोबर खरीदी शुरू कर की गई थी। इसके लिए 15वें दिन 5 अगस्त को गोबर विक्रेताओं को राशि का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने मुख्य सचिव को सहकारी और ग्रामीण बैंकों सहित अन्य बैंकों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर इसके…

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय बिसाहू दास महन्त की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बिसाहू दास महन्त की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री बघेल ने अपने निवास कार्यालय में स्वर्गीय श्री महंत को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने श्री महन्त को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि उनका पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ-साथ सफल राजनेता के रूप में उनकी छवि रही है। श्री महन्त ने अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए अपनी…

मंत्रालय और सभी विभागाध्यक्ष कार्यालय 22 जुलाई से 28 जुलाई तक रहेंगे बंद, सभी अधिकारी-कर्मचारी घर से करेंगे कार्य

रायपुर(बीएनएस)। मंत्रालय के विभागों के संचालन के संबंध में पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए राज्य शासन द्वारा आज यह निर्णय लिया गया है कि मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों का संचालन 22 जुलाई से 28 जुलाई 2020 तक की अवधि में नहीं किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा इस आशय का आदेश सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव (मंत्रालय) और सभी विभागाध्यक्ष को जारी किया गया है। जिसके तहत यह निर्देश नवा रायपुर, अटलनगर स्थित विभागाध्यक्ष कार्यालयों एवं रायपुर में स्थित विभागाध्यक्ष कार्यालयों…

मुख्यमंत्री ने बिसाहू दास महन्त की पुण्यतिथि पर किया नमन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय बिसाहू दास महन्त की 23 जुलाई को पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण करते हुए नमन किया है। मुख्यमंत्री ने श्री महन्त को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि उनका पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ-साथ सफल राजनेता के रूप में उनकी छवि रही है। श्री महन्त ने अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए अपनी अमूल्य सेवाएं दी है। उन्होंने क्षेत्र में खेती-किसानी, सिंचाई तथा सड़कों के…

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और स्वर्गीय चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें नमन किया है। स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा कि तिलक जी और आजाद जी ने अपना जीवन देशप्रेम के लिए समर्पित कर दिया और जीवन के अंतिम क्षण तक स्वाधीनता के लिए संघर्ष करते रहे। श्री बघेल ने कहा कि लोकमान्य तिलक के ‘स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और इसे मैं लेकर रहूंगा‘ जैसे क्रांतिकारी वाक्यों ने स्वाधीनता के लिए लाखों…

बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाएं इतनी बेहतर होंगी कि लोग इलाज कराने यहां आएंगे : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर स्थित महारानी अस्पताल में 07 करोड़ 27 लाख रूपए की लागत से कराए गए नवीन कार्यो का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर के लोगों का महारानी अस्पताल से भावनात्मक लगाव है। नई सरकार महारानी अस्पताल को इस क्षेत्र के सर्वसुविधा सम्पन्न अस्पताल के रूप में विकसित करने का काम कर रही है। महारानी जिला अस्पताल की सुविधाएं देश के किसी भी जिला अस्पताल से कम नहीं है।…

मुख्यमंत्री ने पाटन में 102 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के पाटन में हरेली तिहार के अवसर पर गोधन न्याय योजना की शुरूआत के साथ ही 102 करोड़ रुपए के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें लगभग 85 करोड़ रुपए की लागत वाले 435 कार्यों के भूमिपूजन तथा 16 करोड़ रुपए लागत वाले 178 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने ग्राम सिकोला में पथ वृक्षारोपण का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर पंचायत पाटन में जनसुविधाओं के लिए एक करोड़ 65 लाख…

हरेली त्योहार में बेटियों के सशक्तिकरण की पहल, मुख्यमंत्री को भेंट की गई बालिकाओं द्वारा अनाज, धान, मौली से बनाई गयी राखियां

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ के महापर्व हरेली पर आज रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के आदर्श गौठान बैहार में समृद्ध और खुशहाल छत्तीसगढ़ की परिकल्पना के साथ शुरू किये गए गोधन न्याय योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में बेटियों के सशक्तिकरण पहल भी की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजधानी में संचालित शासकीय बालिका गृह की बच्चियों द्वारा तैयार गुलदस्ते से स्वागत किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री बघेल को रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा ने बालिका गृह की बच्चियों द्वारा तैयार…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वन विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका ’हरियर भुईयाँ’ का किया विमोचन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में हरेली तिहार के अवसर पर वन विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका ’हरियर भुईयाँ’ गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का विमोचन किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल, पुत्री स्मिता बघेल, दामाद दिवाकर वर्मा, नाती अथर्व वर्मा एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में हरेली तिहार के अवसर पर वन विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका ’हरियर भुईयाँ’ गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का विमोचन किया। इस…