रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव की बड़ी बहन मोहिनी सिंह राणा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव जी की बड़ी बहन श्रीमती मोहिनी सिंह राणा जी के निधन का निधन का समाचार दुखद है। मैं ईश्वर से उनकी शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 29, 2020 श्री बघेल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को…
श्रेणी: प्रमुख समाचार
टॉप न्यूज़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ के फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल के फेज-2 का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नगरी रायगढ़ के फोर्टिस-ओपी जिन्दल अस्पताल एवं शोध केन्द्र के फेज-2 के विस्तार कार्यो का अपने रायपुर निवास कार्यालय से ऑनलाईन भूमिपूजन और शिलान्यास किया। लगभग 25 करोड़ रूपए की लागत से इस अस्पताल में नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी और 85 अतिरिक्त बिस्तर जोड़े जाएंगे। इस अवसर पर जेएसपीएल के चेयरमैन श्री नवीन जिन्दल मुख्यमंत्री निवास में और रायगढ़ के कार्यक्रम स्थल पर जिंदल परिवार के सदस्य और अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने नवीन जिंदल सहित…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वेबिनार के जरिए देशभर के चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को किया सम्बोधित
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंटस ऑफ इंडिया से जुड़े देशभर के सीए से ग्राम पंचायतों और नगरीय प्रशासन के काम काज में कसावट और वित्तीय प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए सहयोग का आव्हान किया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में बहुत सी वनोपज हैं जिनकी पैदावार देश के अन्य हिस्सों में नहीं होती है। वर्तमान में इन वनोपजों के संग्रहण के बाद इनका प्रसंस्करण छतीसगढ़ के बाहर होता है। यदि इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंटस ऑफ इंडिया इनके प्रसंकरण के लिए निवेश छत्तीसगढ़ में लाने…
खारे पानी की समस्या वाले स्थानों पर सतही जल पर आधारित पेयजल योजना बनाएं: मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनियों और क्रेडा के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने क्रेडा के अधिकारियों से कहा कि पहुंच विहीन और दुर्गम इलाकों में सोलर के जरिए विद्युत की व्यवस्था के साथ ही नदी किनारे जहां विद्युत लाइन नहीं हैं, उन स्थानों पर सोलर पम्प किसानों को दिए जायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन स्थानों पर पानी में हैवी मेटल या खारे पानी होने की शिकायत है वहां सतही जल (सरफेस वाटर) के…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की गुणवत्ता को सराहा
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में ‘कल्पतरू‘ मल्टीयूटीलिटी सेंटर, सेरीखेड़ी में कार्य कर रही बिहान रायपुर (उजाला ग्राम संगठन) की महिलाओं ने मुलाकात की। महिलाओं ने इस सेंटर में तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पाद मुख्यमंत्री को दिखाए और उनके संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना की और उनके बारे में महिलाओं से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए सेरीखेड़ी के इस मल्टीयूटीलिटी सेंटर के कार्य के विस्तार और विभिन्न गतिविधियों के लिए सीएसआर…
छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य जो पशुपालकों को लाभ पहुंचाने खरीदेगा गोबर
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य में गौ-पालन को आर्थिक रूप से लाभदायी बनाने तथा खुले में चराई की रोकथाम तथा सड़कों एवं शहरों में जहां-तहां आवारा घुमते पशुओं के प्रबंधन एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में गोधन न्याय योजना शुरू करने का एलान किया है। इस योजना की शुरूआत राज्य में हरेली पर्व के शुभ दिन से होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय के सभा कक्ष में ऑनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य सरकार की इस अभिनव योजना की जानकारी दी। मुख्यमंत्री भूपेश…
राज्य सरकार स्वच्छ छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर नगर निगम द्वारा निर्मित छत्तीसगढ़ के वृहद ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र का अपने रायपुर निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ई-लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर ग्राम सकरी में लगभग 127 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित संयंत्र जनता को समर्पित किया। छत्तीसगढ़ के इस सबसे बड़े ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र में रोज 500 टन कचरे का वैज्ञानिक पद्धति से निपटान किया जाएगा। इस पूरी परियोजना की लागत 197 करोड़ रूपए है। यह संयंत्र पीपी माडल पर कार्य करेगा। इस संयंत्र में…
मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर अपने निवास कार्यालय में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन किया है। आज रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर मैं उनके अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन करता हूँ। भारतीय इतिहास रानी दुर्गावती जैसी वीरांगनाओं की गौरवशाली शौर्य गाथाओं से भरा हुआ है। मातृभूमि की रक्षा के लिए रानी दुर्गावती का बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। pic.twitter.com/IYUSPUkmD8 — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 24, 2020 इस अवसर…
मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षा के टापर बच्चों की हौसला-अफजाई, मोबाइल काल कर बच्चों और उनके पालकों को दी बधाई और शुभकामनाएं
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षा के टापर विद्यार्थियों को मोबाइल काल कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर टापर विद्यार्थियों के माता-पिता से भी चर्चा की और उन्हें भी बच्चों के शानदार रिजल्ट के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में उन्नति के लिए शिक्षा एक प्रभावी माध्यम है। अच्छी शिक्षा से परिवार, समाज और देश का निर्माण होता है। उन्होंने टापर विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए कहा कि उम्मीद जताई कि आप सब आगे चलकर छत्तीसगढ़…
मातृभूमि की रक्षा के लिए रानी दुर्गावती का बलिदान देशवासियों को सदैव देता रहेगा प्रेरणा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस 24 जून पर उनके अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है भारतीय इतिहास रानी दुर्गावती जैसी वीरांगनाओं की गौरवशाली शौर्य गाथाओं से भरा हुआ है। उन्होंने किसी के आगे घुटने नहीं टेके और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिया। मातृभूमि की रक्षा के लिए रानी दुर्गावती का बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
