रायपुर(बीएनएस)। राज्य में फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने और कृषि आदान सहायता हेतु ‘‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना” प्रारंभ करने का अनुमोदन किया गया। इस योजना का शुभारंभ आगामी 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि से किया जाएगा। खरीफ 2019 में पंजीकृत एवं उपार्जित रकबे के आधार पर धान, मक्का एवं गन्ना (रबी) फसल हेतु 10 हजार प्रति एकड़ की दर से डीबीटी के माध्यम से किसानों को आदान सहायता अनुदान की राशि उनके खातों में हस्तांतरित की जाएगी। खरीफ 2020 से आगामी वर्षो हेतु…
श्रेणी: प्रमुख समाचार
टॉप न्यूज़
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के स्वास्थ्य का हालचाल जाना, श्री जोगी के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के नारायणा अस्पताल पहुंचकर वहां इलाज के लिए भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में डॉक्टरों से जानकारी ली। श्री अजीत जोगी जी हमेशा मौत को मात देकर खतरे से बाहर निकले हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें शक्ति दें और वे जल्द स्वस्थ्य हों। pic.twitter.com/d7LqZ59HBr — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 12, 2020 मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अजीत जोगी की धर्मपत्नी डॉ. रेणु जोगी और उनके पुत्र अमित जोगी से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अजीत जोगी…
राज्य के अंदर आर्थिक गतिविधियों के संचालन के निर्णय का अधिकार राज्य सरकार को मिले : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य के अंदर आर्थिक गतिविधियों के संचालन के निर्णय का अधिकार राज्य सरकार को मिलना चाहिए। उन्होंने यह बात आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कोरोना वायरस की रोकथाम और राज्यों में आर्थिक गतिविधियों के संचालन तथा श्रमिकों एवं ग्रामीणों को रोजगार मुहैया कराने के संबंध में महत्वपूर्ण उपयोगी सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन के निर्धारण का दायित्व राज्य सरकारों को दिया जाना चाहिए। श्री…
अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और अन्य लोगों की वापसी शुरू, गुजरात से पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंची बिलासपुर
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल और निर्देशन पर छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों, विद्यार्थियों, संकट में पड़े और मेडिकल आवस्यकता वाले लोगों को लेकर गुजरात से आज पहली ट्रेन बिलासपुर स्टेशन पर पहुंची। जिला प्रशासन ने इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की थी। गुजरात से करीब 1200 श्रमिकों एवं अन्य लोगों को लेकर यह ट्रेन पहुंची। यह ट्रेन अहमदाबाद, गोधरा, रतलाम, बीना, कटनी, पेन्ड्रारोड से होते हुए बिलासपुर पहुंची। इस ट्रेन में मुंगेली जिले के 20, जांजगीर-चाम्पा जिले के 53 और दुर्ग जिले के 11 लोग भी शामिल थे।…
विदेश से आ रहे छत्तीसगढ़ के नागरिकों को जानकारी देने लायजन अधिकारी नियुक्त, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन के दौरान विदेश में फंसे छत्तीसगढ़ के निवासी भारतीय नागरिकों को भारत आने पर आवश्यक जानकारी देने एवं समन्वय के लिए सुश्री प्रेरणा अग्रवाल, ए.एल.ओं. आवासीय कार्यालय नई दिल्ली को लायजन अधिकारी नियुक्त किया गया है। विदेश से आ रहे छत्तीसगढ़ के निवासियों को नई दिल्ली में स्थित क्वारेंटीन फैसलिटी की जानकारी देने, स्वयं के व्यय पर छत्तीसगढ़ आने के लिए टैक्सी, बस सेवा हेतु आवश्यक जानकारी के लिए सुश्री अग्रवाल से मोबाइल नम्बर 98216-65267 एवं छत्तीसगढ़…
अन्य राज्यों में फंसे श्रमिकों की छत्तीसगढ़ वापसी के लिए राज्य सरकार ने 4 ट्रेनें की कन्फर्म
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल और निर्देशन पर लाॅकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों, छात्रों, संकट में पड़े लोगों अथवा चिकित्सा की आवश्यकता वाले व्यक्तियों की छत्तीसगढ़ वापसी का रास्ता साफ हो गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने 4 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को कन्फर्म कर दिया है। इन ट्रेनों में आने के लिए इन लोगों को राज्य सरकार द्वारा जारी एप्प में एप्लाई करना होगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस एप्प का लिंक जारी कर दिया है। इन ट्रेनों में अन्य राज्यों में फंसे में छत्तीसगढ़ के…
मुख्यमंत्री ने औरंगाबाद करमाड रेल हादसा पर गहरा दुख व्यक्त किया
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह औरंगाबाद-जालना रेल लाइन के करमाड स्टेशन में हुए रेल हादसा में श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद के पास पटरी पर सो रहे 14 मजदूरों की मालगाड़ी दुर्घटना में मौत अत्यंत दुःखद है।यह दुर्घटना घर जाने की चाह रखने वाले इन मजदूरों के प्रति हमारी संवेदनशीलता पर भी प्रश्नचिन्ह लगाती है। ईश्वर सभी मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करे।#Aurangabad — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 8, 2020 मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट…
पेपर मिल में सफाई के दौरान हानिकारक गैस के सम्पर्क में आने से बीमार हुए मजदूरों को मिली इलाज की बेहतर सुविधा
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर रायगढ़ कलेक्टर यशवंत कुमार आज पुलिस अधीक्षक संतोष सिंग के साथ रायगढ़ जिले के तेतला स्थित शक्ति पेपर मिल में हानिकारक गैस के संपर्क में आकर बीमार हुए मजदूरों से मिलने संजीवनी अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने चिकित्सकों से भर्ती मजदूरों का हाल जाना। कलेक्टर यशवंत कुमार द्वारा मजदूरों के परिजनों व अस्पताल प्रबंधन से चर्चा कर 03 को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफेर किये जाने की व्यवस्था करवाई गई। कलेक्टर यशवंत कुमार ने मिल संचालक को स्पष्ट निर्देश दिया है कि व्यक्तिगत…
मुख्यमंत्री ने विशाखापट्नम गैस रिसाव दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विशाखापट्नम के केमिकल प्लांट में हुए गैस रिसाव हादसे में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए इस घटना में प्रभावित लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विशाखापट्नम के केमिकल प्लांट में हुए गैस रिसाव हादसे में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए इस घटना में प्रभावित लोगों…
विद्युत उपभोक्ताओं के हित में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिए कई बड़े फैसले, निम्न दाब बिजली उपभोक्ताओं को 31 मई तक नही लगेगा अधिभार
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के निम्नदाब, गैर घरेलू (व्यवसायिक), कृषि आधारित उद्योग समेत अन्य औद्योगिक उपभोक्ताओं के हित में कई बड़े फैसले लिए गए है। कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु भारत सरकार द्वारा लागू लॉकडाउन अवधि में विभिन्न औद्योगिक संगठनों एवं संस्थानों सहित गैर घरेलू उपभोक्ताओं द्वारा सरकार से रियायत दिए जाने की मांग लगातार की जा रही थी। जिस पर विचारोपरांत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उनके हित में अनेक निर्णय लिए गए। उपभोक्ताओं के हित में लिए गए निर्णय…
