रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले का उद्घटान करते हुए कहा कि अलग जिला बन जाने से इस दूरस्थ क्षेत्र के विकास को ही गति नहीं बल्कि यहां की समृद्ध संस्कृति को भी आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर- गढ़बो नवा गौरेला, पेन्ड्रा अऊ मरवाही। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पेण्ड्रारोड के गुरुकुल विद्यालय परिसर में विशाल जनसमूह और जन-प्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रदेश के 28वें जिले का उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि…
श्रेणी: प्रमुख समाचार
टॉप न्यूज़
राजिम माघी पुन्नी मेला का शुभारंभ: मुख्यमंत्री श्री बघेल महानदी की महाआरती में हुए शामिल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजिम माघी पुन्नी मेला के शुभारंभ अवसर पर महानदी की महाआरती में शामिल हुए। महाआरती में धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, वाणिज्य कर मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडि़या, अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू, राजिम विधायक अमितेष शुक्ल, सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व सांसद महासमुंद चन्दूलाल साहू के अलावा साधु-संत और बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने भगवान राजीव लोचन की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजिम के भगवान राजीव लोचन मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उनके साथ धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, वाणिज्य कर मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडि़या, अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू, राजिम विधायक अमितेष शुक्ल, सिहावा विधायक लक्ष्मी धु्रव सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
डिजाइनर कपड़ों पर काम करें देवांगन समाज, बाजार उपलब्ध कराएगी सरकार
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारा कोसा दुनिया भर में विख्यात है। इसके पीछे देवांगन समाज की कड़ी मेहनत है। इसके साथ ही वस्त्र व्यवसाय में लगे समाज के लोगों को डिजाइनर कपड़ों की ओर भी रुख करना चाहिए ताकि उन्हें विस्तृत बाजार का लाभ मिल पाए। बाजार की उपलब्धता की दिशा में शासन द्वारा पूरी मदद की जाएगी। वे आज पाटन में परमेश्वरी महोत्सव को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी मैं दंतेवाड़ा गया। वहां पर मैंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं का काम…
आज की व्यस्त जीवन शैली में युवक-युवती परिचय सम्मेलन समय की जरूरत : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक में आयोजित सतनामी समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आज की व्यस्त जीवन शैली में विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय सम्मेलन का आयोजन समय की आवश्यकता है। आज व्यस्तता के कारण लोग सामाजिक गतिविधियों से कटते जा रहे हैं। ऐसे में विवाह योग्य वर-वधू कोे खोजने में ऐसे आयोजन काफी सहायक है। मुख्यमंत्री ने इस सम्मेलन के आयोजन के लिए आयोजन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी।…
कांकेर जिले में हर साल होगा “लयांग-लयोर करसाना पण्डुम”: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर (बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में आयोजित ‘‘लयांग-लयोर करसाना पण्डुम’’ जिला स्तरीय शारीरिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हए। इस अवसर पर उनके द्वारा 79 करोड़ 64 लाख 04 हजार रूपये के 202 कार्यों का भूमि पूजन एवं 05 करोड़ 36 लाख 99 हजार रूपये के 02 कार्यों को लोकार्पण भी किया गया, साथ ही 02 हजार 202 हितग्राहियों को 11 लाख 89 हजार रूपये के विभिन्न सामग्रियों का वितरण भी किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री…
मुख्यमंत्री की नसीहत से प्रयास आवासीय विद्यालय के बच्चे हुए प्रेरित, ‘प्रयास’ के बच्चों ने सुनी लोकवाणी, सीखे परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन के गुर
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता ‘लोकवाणी’ का प्रसारण आज यहां सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय के बच्चों ने भी सुना। ‘परीक्षा प्रबंधन और युवा कैरियर के आयाम’ विषय पर आधारित आज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने परीक्षा के दिनों में समय और तनाव प्रबंधन तथा युवाओं के लिए करियर के विभिन्न आयामों पर बात की। प्रयास विद्यालय के बच्चों ने उनकी बातें बहुत ध्यान से सुनीं और बेहतर परिणाम के लिए उन पर अमल करने की बात कही। यहां कक्षा ग्यारहवीं में गणित विषय लेकर पढ़ रहे…
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पद्मश्री स्वर्गीय डॉ. महादेव प्रसाद पांडेय को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मारवाड़ी श्मशान घाट पहुंचकर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
रायपुर। स्वत्रंतता संग्राम सेनानी और पद्मश्री सम्मान से सम्मानित स्वर्गीय डॉ. महादेव प्रसाद पांडेय को आज राजधानी रायपुर के मारवाड़ी श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मारवाड़ी श्मशान घाट पहुंचकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज भारत माता ने अपना एक महान सपूत खोया है। डॉ पाण्डेय अजातशत्रु थे। वे राष्ट्रीय आंदोलन से बाल्यकाल से ही जुड़े थे और बाल्यकाल में ही उन्हें जेल की यात्रा करनी…
नागरिकों को सेवाएं देने में छत्तीसगढ़ शीर्ष छह राज्यों में शामिल, राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सर्विस डिलीवरी असेसमेंट में प्रदेश को छठवां स्थान
रायपुर। ई-गवर्नेंस प्रणाली के माध्यम से नागरिकों को सेवाएँ उपलब्ध कराने के मामले में छत्तीसगढ़ शीर्ष राज्यों की श्रेणी में शामिल हो गया है। राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सर्विस डिलीवरी असेसमेंट (एनईएसडीए) में छत्तीसगढ़ ने लंबी छलांग लगाई है। एक सर्वेक्षण के आधार पर छत्तीसगढ़ को शीर्ष छह राज्यों की सूची में शामिल किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सर्विस डिलीवरी असेसमेंट (एनईएसडीए) सेवाएं प्रदान करने में राज्य वार प्रदर्शन के आकलन के लिए एक सर्वेक्षण किया गया है। इस सर्वेक्षण में राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों के सात…
मुख्यमंत्री ने पालकों से कहा-बच्चों पर परीक्षा में उच्च अंक लाने का दबाव न डाले: परीक्षा की तैयारी में दें सहयोग बच्चों से कहा: डर छोड़कर साहसी बने, अपनी मेहनत पर रखें भरोसा
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की सातवी कड़ी में ‘परीक्षा प्रबंधन और युवा कैरियर के आयाम‘ विषय पर विद्यार्थियों से आत्मीयता के साथ बातचीत की। मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि समय का पूरा सदुपयोग करें, परीक्षा के समय खाना-पीना सादा रखें, हल्का व्यायाम करें। मोबाइल, टीवी आदि से दूर रहें, जिससे आंखों को आराम मिले और दिमाग भी शांत रहे। श्री बघेल ने कहा कि आप अपना पूरा प्रयास करें अधिक अंक मिले तो अच्छा है और न मिले तो भी अच्छा है। इससे कुछ…
