रायपुर(बीएनएस)। देश दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले राजिम माघी पुन्नी मेला 9 फरवरी से शुरू हो रहा हैं। मेले की तैयारी अंतिम चरण पर है। धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू लगातार मेला क्षेत्र का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। उन्होेनें मौसम को ध्याान में रखते हुए वाटर प्रुफ पंडाल लगाने के निर्देश दिए है। राजिम माघी पुन्नी मेला के तहत त्रिवेणी संगम पर रेत की अस्थायी सड़कों का निर्माण एवं राजिम को अन्य शहरों एवं गांवों से जोड़ने वाली सड़कों के मरम्मत का कार्य लगभग पूर्णता…
श्रेणी: प्रमुख समाचार
टॉप न्यूज़
राज्य शासन के निर्णयों और कार्यक्रमों को तेजी से क्रियान्वित करें : मुख्य सचिव श्री मण्डल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों से कहा है कि नगरीय क्षेत्रों में भूमि के आबंटन, व्यवस्थापन, पट्टों के नवीनीकरण, पट्टों का भूमि स्वामी हक प्रदान करने के लिए तत्काल कार्ययोजना तैयार की जाए और शीघ्र ही नगरीय क्षेत्रों में शिविर लगाकर हितग्राहियों को जानकारी प्रदान कर उन्हें लाभान्वित करें। मुख्य सचिव श्री मण्डल आज यहां महानदी भवन मंत्रालय में सचिव स्तरीय बैठक में राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव ने नगरीय क्षेत्र के भूमिहीन व्यक्तियों को पट्टाधारी…
राजिम माघी पुन्नी मेला 9 फरवरी से, श्रद्धालुओं को भगवान कुलेश्वरनाथ और राजीव लोचन के दर्शन के साथ-साथ मिलेगी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रयाग के नाम से जाना जाने वाले राजिम में माघी पुन्नी मेले का शुभारंभ नौ फरवरी से होगा। मेले का समापन 21 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा। मेले के भव्य आयोजन के लिए स्थानीय मेला समिति द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान कुलेश्वरनाथ और राजीव लोचन के दर्शन के लिए लम्बी इंतजार नहीं करना पड़े इसके लिए समुचित प्रबंध करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। धर्मस्व मंत्री…
इको फ्रेंडली सामग्रियों के निर्माण से महिलाओं ने बनायी अलग पहचान : गोबर का गमला, दिया, अगरबत्ती, एलोविरा साबुन तैयार कर बनीं आत्मनिर्भर
रायपुर। कुछ कर गुजरने की चाह हो तो संभावनाएं भी खुद बन जाती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर तैयार गौठान भी महिलाओं के लिए नयी संभावनाओं के कई अवसर लेकर आए हैं। अर्थ उपार्जन और रोजगार की ये नयी संभावनाएं अब फलीभूत होते दिख रही हैं। एक छोटे से गांव बैहार की महिलाओं ने गौठान से मिले इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी कर्मठता और उद्यमिता से एक अलग पहचान बनाई है। रायपुर से आरंग-सरायपाली होकर उडीसा जाने वाले नेशनल हाईवे के किनारे बसे बैहार की स्व-सहायता समूह…
अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के रंग में रंगा जिले का हर कोना, मैराथन के लिए सड़कों पर की जा रही आकर्षक पेन्टिग
रायपुर। वाणिज्यिक (आबकारी) एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, विधायक कोण्डागांव मोहन मरकाम सहित नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप धावकों के उत्साहवर्धन के लिए मैराथन दौड़ में शामिल होकर धावकों का उत्साहवर्धन करेंगे। नारायणपुर नगरीय क्षेत्र सहित माड़ इलाके का कोना-कोना मैराथन के रंग में रंगा नजर आने लगा है। नारायणपुरवासी धावकों के स्वागत के लिए आतुर नजर आ रहे हैं। मुख्य बाजारों के साथ ही मैराथन वाले रास्तों पर रंग-बिरंगे रंगों से आकर्षक पेंटिंग कर सजाया-संवारा जा रहा है। स्थानीय युवाओं, पत्रकारों, गणमान्य नागरिकों द्वारा मैदान स्थल को आकर्षक तरीके से…
समाज कल्याण विभाग में हुए कथित घोटाले में CBI ने किया अपराध पंजीबद्ध, छ.ग.सरकारी रोक भी नहीं आयी काम, दाखिल होगी CBI, ED भी सक्रिय, अब होगी गिरफ्तारी! कांग्रेस-बीजेपी मौन
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ में IAS, गैर-IAS चंद अधिकारियों ने बिहार चारा घोटाले की याद दिला दी। इन अफसरों ने समाज कल्याण का बीड़ा उठाया था। लेकिन पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार के संरक्षण में खुद का ऐसा कल्याण किया कि घोटाला एक हजार करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर गया। दिलचस्प ही नहीं गंभीर बात यह है कि घोटाले बाजों को बचाने के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का हाथ घोटालेबाजों के साथ देखकर विपक्ष ही नहीं…
वनोपज बनेगा ग्रामीणों की आजीविका का आधारराज्य सरकार ने तैयार की विस्तृत कार्ययोजनासमर्थन मूल्य पर वनोपज क्रय से लगभग 4 लाख संग्राहक होंगे लाभान्वित
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रदेश में लघु वनोपजों के संग्रहण, प्रसंस्करण और विपणन के माध्यम से ग्रामीणों को आजीविका से जोड़ने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। राज्य सरकार द्वारा 22 लघु वनोपजों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने का निर्णय लिया गया है। परियोजना के माध्यम से वनोपजों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी से लगभग 4 लाख संग्राहक लाभान्वित होंगे। वनोपज के व्यापार से महिला स्व-सहायता समूहों को भी जोड़ा जाएगा। महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं हाट बाजारों में लघु वनोपजों का…
मुख्यमंत्री हुए मंत्रमुग्ध: वीडियो ट्वीटर में साझा कर दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले के सिंघनपुरी में संचालित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित आवासीय विद्यालय के छात्र टिकेश्वर वैष्णव की सुरीली आवाज में गाया ‘अरपा पैरी के धार‘ राज्य गीत सुनकर मत्रमुग्ध हो गए। श्री बघेल ने ट्वीट कर नन्हे टिकेश्वर का वीडियो साझा करते हुए उसके उज्जवल भवष्यि की कामना की है। अति सुंदर! कबीरधाम जिले के सिघनपुरी में संचालित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित आवसीय विद्यालय के छात्र टिकेश्वर वैष्णव का वीडियो प्राप्त हुआ। इस बच्चे ने राजकीय गीत " अरपा पैरी के धार" को…
बिलासपुर-सरगुजा में बारिश, रायपुर में और बढ़ेगी ठंड
रायपुर(बीएनएस)।छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। आसमान में जहां बादल छाए हुए है, वहीं कई इलाकों में मौसम विभाग में बारिश होने की संभावना जताई है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र से जारी हुई चेतावनी के मुताबिक सूबे के कई इलाकों में अगले 48 घंटे में बारिश और ठंड का कहर बरपेगा। प्रदेश के बिलासपुर और सरगुजा संभाग में जहां बारिश के साथ ठंड बढ़ने के आसार मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने जताएं है। वहीं राजधानी रायपुर में भी इसका खासा असर दिखने की बात वैज्ञानिकों…
सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए राज्य गीत का मानकीकरण : अवधि एक मिनट 15 सेकण्ड
रायपुर(बीएनएस)। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत सार्वजनिक कार्यक्रमों में गायन हेतु राज्य गीत ‘‘अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार‘‘ का मानकीकरण करते हुए इसकी अवधि एक मिनट 15 सेकण्ड की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इसके पालन के संबंध में अध्यक्ष राजस्व मण्डल छत्तीसगढ़ बिलासपुर, समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त संभागायुक्त और कलेक्टर को निर्देश जारी किए गए हैं। ज्ञात हो कि राज्य शासन द्वारा डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा द्वारा लिखित छत्तीसगढ़ी गीत ‘अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार‘ को राज्य गीत घोषित किया गया है।…
